Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Expedite The Work Of Inter-Linking Of Ken-Betwa Rivers. on 23 September, 2020

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to expedite the work of inter-linking of Ken-Betwa rivers.

डॉ. वीरेन्द्र कुमार (टीकमगढ़): अध्यक्षमहोदय, केन-बेतवा लिंकपरियोजना बुंदेलखंडकी जीवनदायिनीऔर महत्वाकांक्षीयोजना है । मध्यप्रदेश का बुंदेलखंडकम वर्षा केकारण अकसर सूखेकी समस्या सेग्रसित होतारहता है । मेरेसंसदीय क्षेत्रटीकमगढ़, छतरपुर,निवाड़ी सहितसागर, दमोह,पन्ना, दतिया और आस-पास के जो जिलेहैं, उनकेसाथ ही साथउत्तर प्रदेशका जो बुंदेलखंडजिला है, उन जिलों मेंसूखे के कारणजहां एक ओरकिसानों को सिंचाईके लिए पानीनहीं मिल पाताहै, वहींउनको पेयजल कीगम्भीर समस्याका सामना भीकरना पड़ता है ।

सम्माननीयअटल बिहारी वाजपेयीजी की सरकारके समय ऐसेराज्यों मेंजहां पर नदियोंमें अकसर बाढ़आती है, ऐसीबाढ़ वाली नदियोंका पानी औरजिन राज्योंमें कम पानीगिरता है, उनकोआपस में जोड़कर वहां परपानी पहुंचाएजाने के लिए,इन नदियोंको परस्पर जोड़नेकी योजना बनाईगई थी । बीचमें 10 वर्षजो यूपीए कीसरकार आई, उन 10 वर्षोंके कार्यकालमें नदियों कोआपस में जोड़नेके काम को पूरीतरह से बंदकर दिया गया । इसके कारणकाफी कठिनाइयोंका सामना बुंदेलखंडके किसानों औरनिवासियों कोकरना पड़ रहाहै ।

आदरणीयमोदी जी कीसरकार आने केबाद पिछले 6वर्षों मेंकेन-बेतवानदी को जोड़ेजाने का काफीकाम हुआ है ।इसके कारण बुंदेलखंडमें विशेष रूपसे टीकमगढ़ औरछतरपुर क्षेत्रके लोगों मेंएक आशा और विश्वासका संचार हुआहै । सरकार कीनीति नदियोंको आपस मेंजोड़ने की है । किसानों केहितों और पेयजलकी गम्भीर समस्याको दृष्टिगतरखते हुए केन-बेतवा नदी कोजोड़ने का कार्यशीघ्र पूरा करकेइस योजना कोप्रारम्भ कियाजाए । इससे लगभग445 लाख हेक्टेयरभूमि सिंचितहोगी, जिसमेंटीकमगढ़, छतरपुरऔर निवाड़ी जिलेके 60 लाखपरिवारों कोपेयजल भी मिलेगा । साथ ही बुंदेलखंडके सभी जिलोंमें किसानोंके लिए सिंचाईकी सुविधाओंका विस्तार औरपेयजल की गम्भीरसमस्या का निराकरणभी होगा ।

अत: मेराआपके माध्यमसे सरकार सेअनुरोध है किकेन-बेतवालिंक परियोजनाका काम शीघ्र  पूरा  करकेबुंदेलखंड केनिवासियों कोइसका लाभ दिलायाजाए । बहुत-बहुत धन्यवाद ।

माननीय अध्यक्ष :

कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को डॉ. वीरेन्द्रकुमार द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।