Lok Sabha Debates
Regarding Development Of Basic Amenities In Villages Adjoining International ... on 20 December, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding development of basic amenities in villages adjoining international border-laid.
* m01 श्री देवजी पटेल (जालौर): सांचौर तहसील को दिनांक12 मार्च 1996 को सांचौर चितलवाना सरवाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्थित क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रूप में अधिसुचित क्षेत्र घोषित किया गया था । साचौर और चितलवाना प्रखण्ड के नागरिको के प्रवेश और निकास पर प्रतिबंध लगा हुआ हैं । अंतराष्ट्रीय सीमा से 500 मीटर से 1.5 कि0मी0 की दूरी पर यह गाँव है, 10-15 कि0मी0 पर गाँव तथा 15-20 कि0मी0 गाँव स्थित है । इन गाँवों में मुलभूत सुविधा का नितांत अभाव है । इन गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शिक्षा, सामुदायिक केंद्र, कनेक्टिविटी, जल निकासी, पेयजल एवं संचार के क्षेत्र मे सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है ।
अतः जालोर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे गांवो मे मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतू सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अंर्तगत राशि उपलब्ध करावे ।