Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Provide Gauge Conversion From Udaipur City To Ahmedabad, Gujarat Via ... on 3 March, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide gauge conversion from Udaipur city to Ahmedabad, Gujarat via Hemant Nagar.

श्री अर्जुन लाल मीणा (उदयपुर): माननीय उपाध्यक्ष जी, मैं सरकार का ध्यान उदयपुर से अहमदाबाद, गुजरात वाया हेमंत नगर को आमान परिवर्तन रोड गेज लाइन के लिए पर्याप्त धनराशि दिलाने की तरफ दिलाना चाहता हूं। उदयपुर सिटी राजस्थान प्रदेश का मुख्य पर्यटक स्थान है। यहां लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं। यह स्थान महाराणा प्रताप एवं राणा पूंजा की पुण्य भूमि है। यह ऐतिहासिक एवं पर्यटक नगरी है। दक्षिणी राज्यों से आने जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा नहीं है। आमान परिवर्तन रेल परियोजना धीमी गति चल रही है, मेरा माननीय मंत्री जी से निवेदन है कि  पर्याप्त राशि का आबंटन कराकर शीघ्र परियोजना को पूरा कराएं।

HON. DEPUTY SPEAKER: Shri Devji M. Patel is allowed to associate with the matter raised by Shri Arjun Lal Meena.