Lok Sabha Debates
Need To Establish A Kendriya Vidyalaya In Mainpuri District, Uttar Pradesh. on 19 December, 2017
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to establish a Kendriya Vidyalaya in Mainpuri district, Uttar Pradesh.
श्री तेज प्रताप सिंह यादव (मैनपुरी) ः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की आबादी लगभग 20 लाख के आस-पास है। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद यहां पर एक भी केद्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं की गयी है।
जनपद की पांचों तहसीलों में आर्मी के सैनिकों की संख्या बहुत अधिक है जोकि बच्चों को अपने माता-पिता के पास रखे हुए हैं। केद्रीय विद्यालय नहीं होने के कारण वे निजी स्कूलों में महँगी फीस भरने को मजबूर है।
मैनपुरी जिला साक्षरता एवं शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा हुआ है। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षाविदों व जनप्रतिनिधि मैनपुरी में केद्रीय विद्यालय की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं जिससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
अतः सरकार से मेरी मांग है कि मैनपुरी जिले के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु नए केद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की मंजूरी दी जाए।