Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Gauge Conversion Work Of Mehsana-Taranga Railway Line. on 2 August, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Need to expedite the gauge conversion work of Mehsana-Taranga railway line.
श्री भरत सिंहजी शंकरजी डाभी (पाटण): अध्यक्ष जी, आपने मुझे शून्य काल में बोलने का मौका दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान गुजरात राज्य के मेहसाणा-तारंगा रेलवे लाइन की तरफ आकृष्ट करना चाहता हूं ।…(व्यवधान) इसको मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तन करने का कार्य दो साल से बहुत धीमी गति से चल रहा है,इस वजह से यह कार्य पूरा नहीं हो सका है । इसी प्रकार तारंगा से आबू रोड वाया अम्बाजी रेल लाइन का प्रस्ताव पास हो चुका है और इसका डीपीआर भी बन चुका है,लेकिन अभी तक इस लाइन का कार्य शुरू नहीं हुआ है ।
महोदय, मैं रेलवे मंत्री जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि मेहसाणा-तारंगा रेलवे लाइन के कार्य में तीव्रता लाई जाए एवं तारंगा से आबू रोड वाया अम्बाजी रेल लाइन के निर्माण का कार्य जल्दी से शुरू किया जाए ।