Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Discontinue The Rajiv Aarogyasri Health Insurance Scheme In States And To ... on 23 April, 2013

> Title: Need to discontinue the Rajiv Aarogyasri Health Insurance Scheme in States and to allocate the funds to the Taluk level hospitals.

 

श्री मनसुखभाई डी. वसावा (भरूच): राज्यों में गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के लिए राजीव आरोग्यश्री हेल्थ केयर इन्शूरेन्स स्कीम चलाई जा रही है परंतु देखा यह गया है कि इस स्कीम के अंतर्गत जो पैसा आवंटित होता है उसका बड़ी मात्रा में दुरूपयोग हो रहा है । जिस उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी उसका लाभ गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है । अगर इसकी जगह जिलों में ताल्लुका स्तर पर जहां-जहां पर सरकारी अस्पताल हैं उनमें रोगों का पता लगाने वाली मशीनों की संख्या बढ़ाकर एवं अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डाक्टरों को नियुक्त किया जाए तो गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले गरीब व्यक्तियों को समुचित रूप से चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवा सकते हैं । साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जो डाक्टर काम रहे हैं उन्हें शहरों में कार्यरत डाक्टरों की अपेक्षा ज्यादा वेतन एवं एलाउंस दिया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टरों की सेवा को बढ़ाया जा सके ।

          मेरा अनुरोध है कि राजीव आरोग्यश्री हेल्थ केयर इन्शूरेन्स स्कीम को समाप्त कर इसके पैसे को जिलों के ताल्लुक स्तर पर जो सरकारी अस्पताल है उन पर खर्च किया जाए जिससे आधुनिक मशीनों से उनको लैस किया जा सके और स्पेशलिस्ट डाक्टरों को वहां पर रखा जा सके ।