Lok Sabha Debates
Demand To Provide Basic Amenities And Rehabilitation To Evacuated People Of ... on 1 December, 2021
Seventeenth Loksabha pan> Title: Demand to provide basic amenities and rehabilitation to evacuated people of Darang district, Assam.
श्री अब्दुल खालेक (बारपेटा): सभापति महोदय, मुझे बोलने का मौका देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। सबको पता है कि असम राज्य में बीच-बीच में एविक्शन होता रहता है। हम एविक्शन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी भी एविक्शन के पहले ऑल्टरनेटिव रिहैबिलिटेशन प्लान तैयार होना चाहिए, क्योंकि बिना ऑल्टरनेटिव रिहैबिलिटेशन प्लान के एविक्शन के फर्दर एनक्रोचमेंट का रास्ता खुलता है।
इसलिए यह होना चाहिए और स्पेशली सितम्बर महीने में दर्रांग जिले में जो एविक्शन हुआ था, लगभग 1200परिवार बेघर हुए हैं। सरकार ने उनको एक जगह रखा है। उनके लिए कोई मेडिकल फैसेलिटी नहीं है। वहाँ तीन बच्चों की मौत हुई है। उन्हें वहाँ कोई हेल्थ फैसेलिटी नहीं है। सितम्बर महीने में स्पेशियली 23 सितम्बर को जो घटना हुई थी, सिक्योरिटी फोर्स के 27 लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या की थी और डेड बॉडी के ऊपर, एक फोटोग्राफर, जो पुलिस का था, उसने डान्सिंग की थी।
महोदय मैं चाहता हूँ कि हमारे अध्यक्ष जी को इस सदन की एक छोटी कमेटी दर्रांग जिले के ढालपुर एरिया में, गरुखुटी एरिया में भेजनी चाहिए ताकि वहाँ क्या हुआ था, इसका पता चल सके। जो वहाँ कैम्प में एविक्टिेड लोग हैं, उन्हें हेल्थ फैसेलिटी मिले, मेडिकल फैसेलिटी मिले, उनको पीने के पानी की सुविधा मिले, उन्हें रहने की जगह मिले। मैं अध्यक्ष जी से वहाँ एक टीम भेजने की गुजारिश करता हूँ। धन्यवाद।