Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Run A Superfast Train From Malda To Delhi And Bengaluru - Laid on 12 December, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to run a superfast train from Malda to Delhi and Bengaluru - laid श्री खगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर):  मैं माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मालदा उत्तर (पश्चिम बंगाल) में रेल सुविधाओं के विस्तार की ओर आकृष्ट करना चाहता हूँ । मेरा संसदीय क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा हुआ है । रोजगार और इलाज के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग दिल्ली एवं बैंगलोर की यात्रा करते हैं । मालदा से दिल्ली के लिए प्रतिदिन केवल एक ट्रेन फरक्का एक्सप्रेस है जो लगभग 36 घंटे का समय लेती है । इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुत्र मेल है जो मालदा से होकर जाती है । इससे मेरे क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी कठिनाई होती है ।

मैं माननीय रेल मंत्री जी से मांग करता हूँ कि मालदा से नई दिल्ली के लिए"वन्दे भारत" की तरह से प्रतिदिन एक सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जाए एवं मालदा से बैंगलोर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलायी जाए ।