Lok Sabha Debates
Demand To Confer Bharat Ratna Award To Prime Minister Shri Narendra Modi And To ... on 5 August, 2019
Seventeenth Loksabha an> Title: Demand to confer Bharat Ratna award to Prime Minister Shri Narendra Modi and to open Alirajpur-Chhota Udaipur railway track.
श्री गुमान सिंह दामोर (रतलाम): अध्यक्ष महोदय, आज सावन के तीसरे सोमवार और विजयापंचमी के अवसर पर मैं भारत के प्रधान मंत्री, युगपुरुष, परम आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को भारत रत्न देने की मांग करता हूं । दुनिया के कई देशों ने सर्वोच्च सम्मान से हमारे प्रधान मंत्री जी को नवाज़ा है । आज हमारे देश के 130 करोड़ भारतवासियों के दिल में खुशी की लहर है । इस खुशी की लहर पैदा करने वाले युगपुरुष, परम आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को मैं भारत रत्न देने की मांग करता हूं ।
महोदय, रतलाम मेरा लोक सभा क्षेत्र है । इसकी दो-तीन छोटी-छोटी समस्याएं है, जिनकी ओर मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं ।
माननीय अध्यक्ष: आप बहुत सारी समस्याओं की ओर ध्यान न देकर एक ही समस्या पर ध्यान दीजिए ।
श्री गुमान सिंह दामोर : अध्यक्ष महोदय, मैं सिर्फ दो समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा । अलीराजपुर-छोटा उदयपुर लाइन पर रेलवे ट्रैक बनकर तैयार है । रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर द्वारा इस ट्रैक का परीक्षण भी किया जा चुका है । महोदय, 8 महीने से स्टेशन उद्घाटन की राह देख रहा है । मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से निवेदन करना चाहता हूं कि इसका उद्घाटन शीघ्र किया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके । हमारे यहां दाहोद, पीथमपुर, अलीराजपुर, धार और बांसवाड़ा रेलवे लाइन का कार्य धीमी गति से चल रहा है । मेरा निवदन है कि इस कार्य को भी तीव्र गति से करवाया जाए ।