Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need For Merger Of Hindustan Steel Workers Construction Limited With Sail. on 30 November, 2005

Title : Need for merger of Hindustan Steel Workers Construction Limited with SAIL.

श्री चन्द्र शेखर दूबे : उपाद्यक्ष जी, हिंदुस्तान स्टील वक्र्स कंस्ट्रक्शन लमिटेड का गठन एक लोक उपक्रम के रूप में बोकारों स्टील प्लांट के निर्माण हेतु किया गया था। यह कंपनी सदा से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ कार्य करती आ रही है। इस उपक्रम में २६,००० कर्मचारी कार्यरत थे। बोकारो इस्पात संयंत्र के निर्माण कार्य समाप्ति के उपरांत स्टील अथॉरिटी को अन्य इकाइयों में छोटे-मोटे कार्यों पर निर्भर करना पड़ा।आज इस उपक्रम की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। इसके पास केवल १८०० कर्मचारी बचे हुए हैं जिनकी मासिक मजदूरी समयानुसार मुहैया कराने में कंपनी सक्षम नहीं है।

अत: मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस उपक्रम का पृथक अस्तित्व बनाए रखने में स्थापना खर्च आय के आधार पर आर्थिक क्षमता तथा इसके कामगारों की इस्पात संयंत्र के कार्यों में दक्षता का ध्यान रखते हुए वास्तविक विकल्प के रूप में इस उपक्रम को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ विलय करते हुए इसके १८०० बचे हुए कर्मचारियों का "सेल" के वभिन्न इकाइयों में आमेलन किया जाए।

उपाध्यक्ष महोदय : डॉ. शफ़ीकुर्रहमान बर्क : उपस्थित नहीं।

श्री ई. पोन्नुस्वामी : उपस्थित नहीं।

श्री धर्मेन्द्र प्रधान : उपस्थित नहीं।