Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Expedite The Process To Set Up Aiims In Telangana. on 20 April, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to expedite the process to set up AIIMS in Telangana.

DR. BOORA NARSAIAH GOUD (BHONGIR): Thank you, Mr. Deputy-Speaker, Sir, for giving me this opportunity.

          I take this opportunity to bring to the notice of the Government of India, particularly the Minister of Health and Family Welfare that the new State of Telangana has been awarded an AIIMS-like institution almost six months back. The State Government have sent them all the check-list, including the availability of land and other paraphernalia two months back.

          I take this opportunity to urge upon the Minister of Health and Family Welfare to send the inspection team at the earliest so that the poor people of Telangana can get the benefit from the AIIMS-like institution. Thank you.

     

*51 title: Need to conduct an enquiry into the alleged irregularities in various competitive examinations conducted by U.P.P.S.C. श्री केशव प्रसाद मौर्य (फूलपुर):उपाध्यक्ष जी,यह प्रश्न इलाहाबाद में जो मेरे लोक सभा क्षेत्र के अंदर स्थित लोक सेवा आयोग का जो कार्यालय है,उसके अध्यक्ष के पद पर एक अयोग्य व्यक्ति की नियुक्ति होने के बाद से लगातार वहां सम्पन्न हो रही परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वहां के प्रतियोगी छात्र आंदोलित हैं और वे सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वे अध्यक्ष को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे हैं। उन पर बर्बरता से लाठी चार्ज,उनकी गिरफ्तारी,उनके ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। जो जनप्रतिनिधि उनके बीच में जा रहे हैं,उन पर भी बल प्रयोग किया जा रहा है। मैं आपके माध्यम से उत्तर प्रदेश के लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त करने,सीबीआई द्वारा जांच कराने और प्रतियोगी छात्र जिनके ऊपर भविष्य में देश को चलाने का दायित्व है,मेरा सरकार से अनुरोध है कि उन छात्रों के खिलाफ जो फर्जी आपराधिक मुकदमे दर्ज किये गये हैं,उन मुकदमों को वापस लेकर उनको जेल से रिहा किया जाए। देश को चलाने के लिए वहां एक ऐसा व्यक्ति अध्यक्ष पद पर बैठ गया है,जिसके ऊपर स्वयं 2003में एक विवाद था और हाईकोर्ट में वह मामला विचाराधीन है। मैं मांग करता हूं कि अध्यक्ष पद से उनको बर्खास्त करके वहां एक ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति की जाए जो वास्तव में निष्पक्ष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं को सम्पन्न करा सकें।...(व्यवधान)

HON. DEPUTY-SPEAKER: I cannot allow the name to be taken. The name cannot be brought in. You cannot take the name.

… (Interruptions)

HON. DEPUTY SPEAKER:  *m02 Shri Rajendra Agrawal and *m03 Shri Sharad Tripathi are permitted to associate with the issue raised by Shri Keshav Prasad Maurya.

       

*t52 Title: Need to make amendments to certain old rules to bring transparancy into Governance.

SHRIMATI MEENAKASHI LEKHI (NEW DELHI): Mr.  Deputy-Speaker, Sir, first of all, I would like to thank you very much for calling me to speak now.

          I wish to laud the efforts of the Government on the issue of de-classification of the documents. This issue has surfaced recently pertaining to Netaji Subash Chandra Bose. But there has been an Inter-ministerial Committee which has been appointed. My point of view is that on the one side we have the RTI which gives right to the citizens of the country to have access to the document and, on the other hand, there are certain State rules under which documents repeatedly get destroyed. There is the Official Secrets Act of 1923. The colonial legacy of 1923 should not only be amended but also it should be replaced by a new set of rules. The point I am trying to make   is that there should be coherence and harmonious construction of these three enactments so that most of the information should go to the public for their use and bring transparency into governance. An exclusive zone should be created for the top secret matters pertaining to military etc. and categorization should be strengthened.

         

*t53 Title: Need to give toll tax exemption to the people residing within the 30 km. radius of the toll plaza.

SHRI P.R. SUNDARAM (NAMAKKAL):Hon. Deputy-

Speaker, Sir, the National Highways Authority of India has recorded a 17 per cent increase in toll collections which will lead to hike in essential commodity price. Though the Government has closed down about 125 toll plazas on the National Highways, the frequent toll hikes affects truck and lorry operators, for whom the increase in toll expenses work out to a significant amount. So, the toll rates are needed to be reduced.

          Further, the hon. Minister has announced that electronic toll (e-toll) collection system will be installed which will save Rs.88,000 crore and cut waiting time at toll plazas significantly. I welcome this move, but, at the same time, the exemption should also be given to the people, who are residing around 50 km. radius of toll plaza.

          Accordingly, I would like to urge upon the Government to prepare a data base in its Electronic Toll Collection System having details of vehicles registered within the 30 km. radius of the toll plaza and permit them to cross toll plaza without tax. Thank you.

       

*t54 Title: Regarding crop damage caused by hailstorms in Ballia and Gazipur Parliamentary Constituency in Uttar Pradesh.

श्री भरत सिंह (बलिया) : माननीय उपाध्यक्ष जी,आपने आज मुझे पूर्वान्चल और विशेष तौर से बलिया और गाजीपुर में जो असमय बारिश हुई है,ओला वृष्टि हुई है,उस पर बोलने का मौका दिया है। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।

          पूर्वान्चल में असमय बारिश से किसानों की कमर टूट गई लेकिन पिछले दिनों जो ओलावृष्टि हुई है,उससे किसानों की लहलहाती गेहूं की फसल,प्याज की फसल और सारी फसलें चाहें मसूर की खेती हो,चाहे दलहन की खेती हो,चाहे सरसों की खेती हो,पूरे बलिया और गाजीपुर जनपद में टोटल फसल यानी 80प्रतिशत से ज्यादा किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। भारत सरकार ने राहत देने के लिए नया मानक बनाया है लेकिन जिले में प्रदेश सरकार के जो नुमाइन्दे हैं,वे उसका आकलन बारह प्रतिशत का ही कर रहे हैं और कहीं कहीं पर दस प्रतिशत का कर रहे हैं।

19.00 hrs. केंद्र सरकार ने कहा है कि 33परसेंट तक जिन किसानों का नुकसान हुआ है,उसे दैवीय आपदा में काउंट किया जाएगा। बलिया और गाजीपुर में ऐसा नहीं हो रहा है,इसलिए मैं आपके माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं कि नुकसान का सही आकलन किया जाए।  

           

*t55 Title: Need to commence Koel Irrigation project to benefit the farmers in magadh region.

श्री राजेश रंजन (मधेपुरा) : महोदय,मगध का इतिहास भारत का इतिहास रहा है। मगध से भारत की पहचान दुनिया में हुई है और भारत के इतिहास में कभी आर्थिक जोन मगध को कहा जाता रहा है। आज मगध की स्थिति यह है कि वहां भय,भूख,भ्रष्टाचार और गरीबी भ्रष्टाचार बन गई है। आज वहां विशेष आर्थिक पैकेज दिए जाने की आवश्यकता है। वहां सिंचाई की स्थिति इतनी खराब है कि वहां पांच फसलों में से केवल एक फसल हो पाती है। हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा गरीबी अगर कहीं है तो बिहार में मगध की हो गई है और वह किसानों की लूट के कारण हुई है। पदाधिकारियों और नेताओं द्वारा किसानों की लूट इसकी मुख्य वजह है। वहां सबसे बड़ी परियोजना कोयल नहर परियोजना शुरू हुई थी। वहां मोहम्मदगंज बैराज और इन्द्रपुरी बैराज होते हुए औरंगाबाद से कुटकुट और हरियाई,दोनों पर दो हजार आठ सौ करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं,लेकिन अभी तक वह परियोजना शुरू नहीं हुई है। झारखंड में और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है।

          मैं आग्रह करूंगा कि इस कोयल नहर परियोजना को शुरू करके जहानाबाद से औरंगाबाद और औरंगाबाद से मगध तक किसानों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए पानी घर-घर देना आवश्यक है।

       

*t56 Title: Need to take steps to revive the lost saraswati river.

श्री पी.पी.चौधरी (पाली) : महोदय, मैं सदन का ध्यान विलुप्त हुई सरस्वती नदी की तरफ आकर्षित करते हुए बताना चाहता हूं कि राजस्थान सरकार और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के प्रमाणों के आधार पर प्रतिपादित किया गया है कि प्राचीन सरस्वती नदी जो वर्तमान में विलुप्त हो चुकी है, का भूप्रवाह राजस्थान से हो कर गुजरात के कच्छ क्षेत्र में जा रहा है। वैज्ञानिकों द्वारा यह भी बताया गया है कि प्रवाह क्षेत्र के नलकूपों में 11 हजार से 35 हजार लीटर प्रति घंटे पानी के आंकड़े दर्ज किए गए हैं। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात का कच्छ क्षेत्र देश के अति सूखे क्षेत्रों में गिने जाते हैं और इस नदी के भूप्रवाह क्षेत्र भी यहीं हैं। सरस्वती का वर्णन हिंदू धर्म के इतिहास और पौराणिक कथाओं में किया जाता रहा है।

          अतः मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि विलुप्त हुई सरस्वती नदी को पुनर्जीवन प्रदान करते हुए इसके भूप्रवाह के जल को प्रयोग में लाने हेतु विस्तृत योजना बनाने की कृपा करें ताकि देश के सूखा प्रभावित क्षेत्र को इस प्राचीन सरस्वती नदी का अमृत रूपी जल वरदान के रूप में मिल सके।

           

*t57 Title: Need to take steps to initiate or set up a Kendriya Vidyalaya at Vellore.

SHRI B. SENGUTTUVAN (VELLORE): Thank you, hon. Deputy Speaker, for allowing me to raise the issue of establishing a KV school at Vellore.  Vellore constituency has a population of about 20 lakh people.  There is a corporation and three municipalities in Vellore constituency.  It has a healthy literacy rate of about 80 per cent.  Though there are so many top educational institutions, at the level of school education  it leaves  much to be desired. 

          Therefore, I request the hon. HRD Minister to take steps to initiate or set up a Kendriya Vidyalaya Sangathan at Vellore which will fulfil the aspirations of thousands of people.

       

*t58 Title: Regarding damage caused to crops by heavy rains and hailstorm in five tehsils in Sant Kabir Nagar Parliamentary Constituency.

श्री शरद त्रिपाठी (संत कबीर नगर): महोदय,मैं आपके माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र के पांच तहसीलों में जो बहुत ज्यादा बरसात और ओलावृष्टि हुई है,उनके नुकसान के बारे में सरकार का ध्यान विशेष रूप से धनघटा तहसील,खजनी तहसील,आलापुर तहसील,मैदौल तहसील और खैइलाबाद तहसील की तरफ आकृष्ट कराना चाहता हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र के तीन किसान लखलोहर के दशरथ चौधरी,उत्तरावल के छोटे लाल,बरौली के रहमत अली अपनी बर्बाद फसल को देखकर सदमे से मर गए। मैं आपसे मांग करता हूं कि वहां का स्थानीय प्रशासन तत्काल उन्हें सुविधा मुहैया कराए,जिससे उनके परिवार को राहत मिले। मैं चाहता हूं कि जहां-जहां भी नुकसान हुआ है उसका भौतिक सत्यापन कराने का काम स्थानीय प्रशासन करे।

         

*t59 Title: Issue regarding large scale destruction of crops due to unprecedentad heavy rainfall in Andhra Pradesh.

SHRI THOTA NARASIMHAM (KAKINADA): Mr. Deputy Speaker, Sir, thank you very much for giving me the opportunity to speak on an issue of urgent public importance. 

          I want to bring to your kind notice that there has been a heavy rainfall in Andhra Pradesh during the period of March-April, 2015.  This has led to a large scale destruction of crops in Andhra Pradesh particularly, in Anantpur District.  The farmers of Anantpur District have lost their livelihood because of this unprecedented heavy rainfall and have incurred tremendous losses.

          The hon. Chief Minister of Andhra Pradesh Shri Nara Chandra Babu Naidu along with other Ministers of Andhra Pradesh Government have personally visited and interacted with the farmers about their losses. 

          Therefore, I am personally requesting the Central Government to kindly help the farmers in all ways possible to mitigate their losses.

         

*t60 Title: Need to rename Bombay High Court as Mumbai High Court before Maharashtra Day.

श्री विनायक भाऊराव राऊत (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग) :  महोदय, इस सदन में शून्यकाल के  दौरान  3 दिसम्बर, 2014 को एक महत्वपूर्ण विषय मैंने उठाया था। जैसा कि बम्बई के स्थान पर मुम्बई नामकरण हुआ, लेकिन वहाँ के हाई कोर्ट का नाम आज भी बम्बई हाई कोर्ट चल रहा है। मुझे खुशी है कि तब के शून्यकाल में भी आप ही पीठासीन थे। आपकी कृपा से जब मैंने यह मुद्दा उठाया, तो केन्द्र सरकार ने इस पर निर्णय लेने की तैयारी की है। आपके माध्यम से मेरी विनती है कि 1 मई, जो महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस है, के पहले बम्बई हाई कोर्ट का नामकरण मुम्बई हाई कोर्ट करने का निर्णय केन्द्र शासन के माध्यम से ले।

HON.   DEPUTY SPEAKER: *m02 Shri Arvind Sawant and *m03 Shri Rahul Ramesh Shewale are permitted to associate with the issue raised by Shri Vinayak Bhaurao Raut.

       

*t61 Title: Demand for anew broad gauge line between Thanjavur to Pattukotai and Pattukottai to Mannargudi in Tamil Nadu.

SHRI K. PARASURAMAN (THANJAVUR): Hon. Deputy Speaker, Sir, I express my sincere thanks on behalf of people of Thanjavur constituency for  considering the long pending demand for a new broad gauge line between Thanjavur to Pattukottai and Pattukottai to Mannargudi.  They have recently been granted by the Government.  There is also a fiscal allocation for these projects in the current Railway Budget 2015-16. 

          A new broad gauge line from Thanjavur to Pattukottai was announced 60 years ago.  Nearly 20 lakh people are traveling through railways for their day-to-day activities like education, medical, agriculture etc.  I would request the Government to expedite the work of this new broad gauge railway line from Thanjavur to Pattukottai. 

          As far as the Pattukottai to Mannargudi railway line is concerned, tender work for construction of rail over bridges, on this line, has been delayed and there is no development or progress at present.  They need to be completed immediately on an urgent basis for the benefit of our 20 lakh people.

          Therefore, I request the Government to speed up the execution of railway line Thanjavur to Pattukottai on a priority basis.

       

*t62 Title: Issue regarding increasing number of anti-India activities in Kashmir.

श्री भैरों प्रसाद मिश्र (बांदा) महोदय, वर्तमान में कश्मीर में जो हालात हैं, उससे पूरा देश चिंतित है। जिस प्रकार से मुसर्रत आलम की रिहाई के बाद से वहाँ का माहौल बना है, वह चिन्ताजनक है। घाटी में माहौल को खराब करने की अलगाववादियों की साजिश है। वहाँ जिस प्रकार से पाकिस्तानी झण्डे लहराये गए और भारत के झण्डे को जलाया गया एवं भारत विरोधी तथा पाकिस्तान समर्थक नारे लगाये गये, उसके पीछे गहरी साजिश है। जैसा कि समाचारपत्रों से खबर आ रही है कि मुसर्रत आलम एवं अन्य के खिलाफ अभी तक राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज नहीं किया गया है, यह और भी चिन्ताजनक है। वहाँ पत्थरबाजी के लिए छोटे बच्चों तक को उकसाया जा रहा है।

          अस्तु, मेरी सरकार से मांग है कि मुसर्रत आलम, जिनको गिरफ्तार किया गया है, उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे घाटी के अमन-चैन को फिर से बिगाड़ने की कोई जुर्रत न कर सके।

   

*t63 Title: Need to relax norms for crop procurein view of unseasonal rain and provide Rs. 50,000/- compensation per hectare to the affected farmers.

श्री भगवंत मान (संगरूर): महोदय, इस वर्ष किसानों को दोहरी-तिहरी मार झेलनी पड़ी। पहले यूरिया के लिए मारा-मारी होती रही, उसके बाद पकी हुई फसलों पर बेमौसम बरसात से नुकसान हुआ। अब जो बची-खुची फसल है, वह मण्डियों में आ गयी, तो अब उस पर एफ.सी.आई. की कुल्हाड़ी चली है। पूरे देश में एफ.सी.आई. ने आदेश दिया है कि जो गेहूँ के टूटे हुए दाने हैं, उसे 15 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदा जाएगा, जिससे सीधा नुकसान कुदरत और कानून की मार झेल रहे किसानों को होगा। मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूँ कि हर राज्य में अलग-अलग, डेढ़ सौ-दो सौ रुपये का मुआवजा देकर किसानों के ज़ख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है। जैसे दिल्ली सरकार ने 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया है, ऐसे ही मुआवजा देकर किसानों को बचाया जाए।  

       

*t64 Title: Need to include Hindu Banjara Caste in the list of Scheduled Tribes in Uttar Pradesh.

श्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी) : उपाध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश की हिन्दू बंजारा जाति सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ी होने के कारण उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल ने 21/09/1991 को पत्र के माध्यम से एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की इथनोग्राफिक्स आख्या के आधार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश शासन ने अपने पत्र दिनांक 21/08/1998 के माध्यम से उक्त जाति को जनजाति की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव किया था। उस पर भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय ने 21/11/2005 को आख्या मांगी थी, जिसमें निदेशक, अनुसूचित जाति-जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में हिन्दू बंजारा जाति का इथनोग्राफिक सर्वेक्षण कराकर आख्या उत्तर प्रदेश शासन को अपने पत्र संख्या दिनांक 27/08/2008 के माध्यम से प्रेषित की, जिसमें उक्त जाति को जनजाति की सूची में शामिल करने की स्पष्ट संस्तुति की गयी। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित करके उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 1699, दिनांक 8/11/2013 को भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय में संयुक्त सचिव को प्रेषित किया, जिसमें उक्त जाति को जनजाति की सूची में शामिल करने की स्पष्ट संस्तुति की गयी थी, परन्तु तत्कालीन सरकार ने स्पष्ट संस्तुति के बावजूद उक्त बंजारा समुदाय को जनजाति में शामिल नहीं किया है।

          आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से मेरा अनुरोध है कि उक्त बंजारा जाति को जनजाति में शामिल करवाने की कृपा करें। धन्यवाद।

HON. DEPUTY SPEAKER: *m02 Shri Bhairon Prasad Mishra is permitted to associate with the issue raised by Shri Ajay Mishra Teny.

       

*t65 Title: Need to install a new separate Telephone Exchange at the Krishnagfiri Collectorate Office Complex.

SHRI K. ASHOK KUMAR (KRISHNAGIRI): Hon. Deputy Speaker, Sir, my constituency, Krishnagiri is the Capital town of the district and nearby Hosur is the industrial township.  Day-by-day the number of telephone subscribers is increasing but the service has been at the decreasing level.

          During the last couple of years, the number of landline connections in Hosur and Krishnagiri Zone has been decreasing because of insufficient supply of cables, wires, components and machinery and they are not able to meet the requirement.  Therefore, I would request the Government to install a new separate Telephone Exchange at the Krishnagiri Collectorate Office complex.

I would also request the Government to construct a mini Telephone Exchange for 1,000 connections in the rural areas for increasing the number of landline subscribers.

       

*t66 Title: Issue regarding alleged gang-rape of a girl in Buxar Parliamentary Constituency.

श्री अश्विनी कुमार चौबे (बक्सर) : महोदय, मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे बोलने के लिए समय दिया।

          महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बक्सर जिले के चक्की ओ.पी., ब्रह्मपुर थाना अंतर्गत चक्की गांव रंगीडेरा के श्री गया यादव की एक 17 वर्षीय, अत्यंत ही गरीब एवं निस्सहाय लड़की, जो दिनांक 16/04/2015 की संध्या लगभग साढ़े सात बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेत में शौच कर रही थी। उस वक्त उक्त गांव के ही चार दरिंदों ने उसे बुरी तरह मार-पीट कर जबर्दस्ती उसके मुहं एवं गले को दबाते हुए सामूहिक बलात्कार कर बेहोशी हालत में अधमरा छोड़ दिया, जो अत्यंत ही शर्मनाक, लोमहर्षक एवं पाश्विक प्रवृत्ति का द्योतक है। बक्सर महिला पुलिस थाना काण्ड संख्या 10/15 दिनांक 17/04/2015 बलात्कार काण्ड दर्ज किया गया है, किन्तु सामूहिक बलात्कार के साथ-साथ सामूहिक हत्या के प्रयास के लिए धारा 120बी एवं धारा 307 को नहीं जोड़ा गया है और न ही बलात्कारियों की गिरफ्तारी हुई है। हद तो तब हो गयी, जब मैं कल दिनांक 19 अप्रैल को इसकी जानकारी प्राप्त करने हेतु उक्त पीड़िता एवं उनके परिजनों से मिलने गया। उनका खौफजनक एवं डरावना चेहरा देखकर मैं द्रवित हो गया। उसके गले, आंख एवं चेहरे पर जख्म एवं सूजन उसकी असहनीय पीड़ा को प्रत्यक्ष दर्शा रहा था। वह गले में दर्द की वजह से पानी एवं थूक भी नहीं घूंट पा रही थी। पीड़िता गुप्तांग में दर्द एवं लगातार रक्तस्राव से बेचैन थी, उसके कपड़े रक्त रंजित थे। सरकार एवं प्रशासन द्वारा उसकी समुचित चिकित्सा कराना मुनासिब नहीं समझा गया, जो मानवीय मूल्यों को शर्मसार करता है। पीड़िता और उसके परिजन विगत तीन दिनों से भूखे-प्यासे, भयाक्रांत होकर घर छोड़कर सड़क पर भिखारी की तरह दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

          महोदय, बिहार सरकार उसकी सुध नहीं ले रही है। वहां जंगलराज की पुनरावृत्ति हो गयी है। हमने  बक्सर के जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों से पीड़िता की सघन चिकित्सा व्यवस्था कराने एवं पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया है। लेकिन उनके आश्वासनों के बावजूद अभी तक कुछ नहीं किया गया है।

          अतः मैं आपसे आग्रह करता हूं कि केन्द्र सरकार अविलम्ब इस पर कार्रवाई करे।

          

*t67 title: Need to set up a Yatri Niwas in Tiruvannamalai in Tamil Nadu.

SHRIMATI R. VANAROJA (TIRUVANNAMALAI): Sir, Tiruvannamalai is a pilgrim centre known for fire, which is one among the five elements of nature.  This is a temple town.  Many ashrams and divine centres are located all around this place.  To visit Annamalaiyar temple in Tiruvannamalai and for Girivalam-` during the full-moon days, Tamil New Year, English New Year and festival days like Karthigai Deepam, lakhs of pilgrims from several parts of the country and abroad visit Tiruvannamalai. Since there is no adequate lodging facility for the visiting public in this area, it becomes absolutely necessary for Yatri Niwas in Tiruvannamalai for the exclusive use of tourists and pilgrims.  This Yatri Niwas in Tiruvannamalai shall be set up in line with the one established by our hon. Puratchi Thalaivi Amma in Srirangam.

          I would, therefore, urge upon the Union Government to set up a Yatri Niwas in Tiruvannamalai immediately.

     

*t68 Title: Need to set up industries in Nagaur Parliamentary Constituency.

श्री सी.आर.चौधरी (नागौर) : उपाध्यक्ष जी, मैं सबसे पहले आपको धन्यवाद दूंगा कि आपने मुझे मेरे संसदीय क्षेत्र नागौर के बारे में बात कहने का अवसर दिया। मैं रसायन और उर्वरक मंत्री जी से आपके माध्यम से अर्ज करना चाहता हूं कि नागौर जिला न केवल कृषि प्रधान है, बल्कि खनिजों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण जिला है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध मारबल मकराना भी पाया जाता है। इसी तरह जिप्सम में भी यह भारत का एक ऐसा जिला है, जहां इसके काफी भंडार हैं। नागौर में जिप्सम, लिग्नाइट, लाइमस्टोन ये सारे खनिज जो रासायनिक खाद के लिए आवश्यक हैं, यहां पर उपलब्ध हैं। यहां पर मेन पावर भी काफी सस्ता है, क्योंकि 35 लाख की जनसंख्या वाला जिला है। यहां पर कोई भी बड़ा उद्योग नहीं लगा है। मेरी आपके माध्यम से मंत्री जी से अर्ज है कि या तो सरकारी सेक्टर में या फिर पीपीपी मोड के तहत इस जिले में इन खनिजों को, जो रॉ-मेटिरियल के रूप में पिछले कई सालों से विदेशों में जा रहे हैं, वहीं पर उद्योग लगने से नागौर को जो कृषि प्रधान जिला है, उर्वरकों को भी फायदा होगा।

         

*t69 Title: Need to give employment to farmers who lost their crops through MGNREGA.

श्री जगदम्बिका पाल (डुमरियागंज): उपाध्यक्ष महोदय,मैं आपका अत्यंत आभारी हूं कि आपने मुझे एक अति महत्वपूर्ण एवम् तात्कालिक विषय पर बोलने की अनुमति प्रदान की। कृषि मंत्री जी ने स्वयं स्वीकार किया है कि देश के तमाम राज्यों में इस बार किसानों की रबी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। एक तरफ फसल का नुकसान हुआ तो दूसरी तरफ उनके पास कोई विकल्प है रोजगार का,तो वह मनरेगा है। गांवों में अगर नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति या मुआवजा देने की बात कही गई है,तो किसानों को और मजदूरों को कोई रोजगार उपलब्ध होगा तो वह मनरेगा के माध्यम से हो सकता है। एक तरफ केन्द्र ने राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि जो फसल का नुकसान हुआ है,उसका प्लाट टू प्लाट सर्वे हो,लेकिन इसके बावजूद फसल की कटाई हो रही है और वह सर्वे पूरा नहीं हुआ है। अगर मुआवजा देने की बात हो भी रही है तो जहां एक बीघे में छः से सात क्विंटल फसल का उत्पादन हो रहा था,तो इस बार उसका उत्पादन घटकर दो या ढाई क्विंटल ही रह गया है। मेरा निवेदन है कि सिद्धार्थ नगर में मनरेगा का कार्य बंद है,किसानों को मिट्टी का कार्य नहीं दिया जा रहा है,आप सरकार को निर्देश दें कि जो डिमांड ड्रिवन स्कीम है,जिससे रोजगार सृजित होता है,तो उस मनरेगा के कार्य को शुरू किया जाए,जो कई सालों से हमारे जिले में बंद है।

 

HON. SPEAKER: The House stands adjourned to meet again tomorrow, the 21st April, 2015 at 11 a.m.   1 9.18 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Tuesday, April 21, 2015/Vaisakha 1, 1937 (Saka).        

                       

* Expunged as ordered by the Chair.

*Speech was laid on the table.

* Speech was laid on the Table.

*Speech was laid on the table.

* Speech was laid on the Table.

* Not recorded.