Lok Sabha Debates
Need To Take Steps To Ban Illegal Trading Of Meat Processing In Ahmednagar ... on 13 March, 2013
> Title: Need to take steps to ban illegal trading of meat processing in Ahmednagar Parliamentary Constituency.
श्री दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी (अहमदनगर):सभापति महोदय, अन्न व औषध प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की लचर प्रणाली से अहमदनगर (दक्षिण) संसदीय क्षेत्र में देअलगांव (सिद्धी) नामक ग्राम में छोटे जानवर (भेड़/बकरी) का कत्ल करके मीट प्रोसैसिंग अहमदनगर डिस्ट्रिक्ट रिअरिंग और प्रोसैसिंग कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड देउल गांव का प्रोसैसिंग परखाना धारक अवैध रूप से बड़े जानवर (गाय/बैल) का कत्ल करके उनका मीट प्रोसैसिंग करके धड़ल्ले से बेचने का गोरखधंधा खुलेआम कर रहे हैं और अचरज की बात है कि केन्द्र सरकार द्वारा इस अवैध व्यवसाय को सब्सिडी मिलती है। मानो कि गाय/बैल जैसे पवित्र पशुओं की हत्या का लाइसेन्स ही उसे दे दिया गया है। अवैध रूप से हो रहे व्यवसाय के कारण वहां गंदगी फैली हुई है और गंदगी के कारण...( व्यवधान) उसके ऊपर फूड प्रोसैसिंग मंत्रालय की ओर से...( व्यवधान) महोदय, मैं अपनी स्पीच ले कर देता हूं।...( व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: You can give it to the hon. Minister.