Lok Sabha Debates
Need To Establish Kendriya Vidyalaya In Maldaha Uttar Parliamentary ... on 5 February, 2020
Seventeenth Loksabha an> Title: Need to establish Kendriya Vidyalaya in Maldaha Uttar Parliamentary Constituency in Uttar Pradesh.
श्री खगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर): आदरणीय अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से इस पवित्र सदन में सरकार का ध्यान अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, माल्दहा उत्तर, पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं ।
महोदय, अभी तक हमारे संसदीय क्षेत्र में कोई केन्द्रीय विद्यालय नहीं है । वहां रेलवे का एक बड़ा केन्द्र होने के साथ-साथ, केन्द्रीय सेवा के हजारों कर्मचारी निवास करते हैं, लेकिन उनके बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है ।
मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि हमारे संसदीय क्षेत्र सम्सइ में शीघ्र अति शीघ्र एक केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने हेतु यथोचित कार्रवाई की जाए ।
श्री कुलदीप राय शर्मा को श्री खगेन मुर्मु द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।