Lok Sabha Debates
Need To Provide Compensation To The Families Affected Due To Anti-Sikh Riots In ... on 23 August, 2005
Title : Need to provide compensation to the families affected due to anti-sikh riots in 1984. श्री हरिभाऊ राठौड़ (यवतमाल) : सभापति महोदय, १९८४ के सिख विरोधी दंगों में जो लोग बुरी तरह से मारे गये, उनके परिवार वालों के आंसू अभी तक थम नहीं रहे हैं। इस संबंध में कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है लेकिन उन बातों से भी उनको राहत नहीं मिली है। नानावटी कमीशन की रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम आये हैं। ...( व्यवधान)...* SHRI MADHUSUDAN MISTRY : What is this? This is not a special mention… (Interruptions) MR. CHAIRMAN : This matter has already been discussed in the House. You need not mention any names. Nothing will be recorded. (Interruptions)* … श्री हरिभाऊ राठौड़ : टी.वी. पर हमने देखा है। यह रिकार्ड है। …( व्यवधान)
यह बहुत बड़ा इश्यू है। …( व्यवधान)
SHRI MADHUSUDAN MISTRY : This is not an issue. सभापति महोदय, नानावटी कमीशन वाला मामला खत्म हो गया है। …( व्यवधान) श्री हरिभाऊ राठौड़ : आपके लिए खत्म हो गया होगा।
SHRI MADHUSUDAN MISTRY : I object to what he is saying.… (Interruptions) * Not Recorded.
MR. CHAIRMAN: Nothing will go on record.
… (Interruptions)
श्री हरिभाऊ राठौड़ : इन दंगों में जिनके नाम हैं, उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। …( व्यवधान) MR. CHAIRMAN: Do not mention any names. Nothing will be recorded.
(Interruptions)* … श्री हरिभाऊ राठौड़ : हमारी मांग है कि मरने वाले लोगों के परिवार वालों को हर्जाने के तौर पर कम से कम २५ लाख रुपये देने चाहिए क्योंकि आज उनके बच्चे बड़े हो गये हैं, शादी लायक हो गये हैं। उनके घर में जो कमाने वाला व्यक्ति था, वह मर गया है। उनको देखने वाला कोई नहीं है। जिन लोगों को जला दिया गया, लूटा गया, उन पीड़ित परिवार को …( व्यवधान) MR. CHAIRMAN: Please conclude.
श्री हरिभाऊ राठौड़ : पीड़ित परिवार को अभी कुछ मुआवजा नहीं मिला है। …( व्यवधान) MR. CHAIRMAN: Please conclude. Nothing will go on record.
(Interruptions)* … श्री हरिभाऊ राठौड़ : हमारी मांग है कि जो बुजुर्ग लोग हैं, उनके लिए आप पैंशन योजना चालू कीजिए। …( व्यवधान) MR. CHAIRMAN: This matter has already been discussed in detail in the House in the current Session. Nothing will go on record. (Interruptions)* … श्री हरिभाऊ राठौड़ : मैं एक मिनट में खत्म कर रहा हूं। जिन लोगों का घर लूट गया, प्रापर्टी लूटी गयी, उनके लिए हाई कोर्ट ने एक लाख २३ हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है लेकिन स्टेट गवर्नमैंट ने अभी तक वह रुपया नहीं दिया। हादसे के बाद सरकार ने उनके बच्चों को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन वह भी नहीं दी। जैसा कि वदित है कि उस हादसे के दौरान अधिकांश गुरुद्वारों, पवित्र ग्रंथों को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था। अत: सभी गुरुद्वारों, मस्जिद, मंदिर, चर्च आदि पवित्र स्थानों के साथ लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं इसलिए उनकी पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। MR. CHAIRMAN: Nothing will go on record. This is a misuse of special mentions. * Not Recorded.
(Interruptions)* … MR. CHAIRMAN: Nothing will go on record. Shri Karunakara Reddy, you can speak. (Interruptions)* … MR. CHAIRMAN: You need not speak. Nothing will go on record except Shri Karunakara Reddy. Mr. Reddy you can speak. (Interruptions)* …