Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

The Speaker Made References To The Passing Away Of Shri Chandra Pal Shailani, ... on 20 December, 2021

Seventeenth Loksabha > Title : The Speaker made references to the passing away of Shri Chandra Pal Shailani, member of the Fifth and Seventh Lok Sabhas; Shri Konijeti Rosaiah, member of the Twelfth Lok Sabha and Shri Ram Nagina Mishra, member of the Seventh, Eighth and Tenth to Thirteenth Lok Sabhas.

 

माननीय अध्यक्ष : माननीय सदस्यगण, मुझे अत्यन्त दु:ख के साथ अपने तीन पूर्व साथियों के निधन के संबंध में सभा को सूचित करना है  ।

          श्री चंद्र पाल शैलानी जी 5वीं और 7वीं लोक सभा के सदस्य थे  । उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया था  । श्री शैलानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संबंधी समिति के सदस्य रहे   । श्री चंद्र पाल शैलानी का निधन 81 वर्ष की आयु में 30 नवम्बर, 2021 को नई दिल्ली में हुआ  ।

          श्री कोनिजेती रोसैया 12 वीं लोक सभा के सदस्य थे  । उन्होंने आंध्र प्रदेश के नरसाराओपेट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया  । श्री रोसैया उद्योग और ग्रंथालय संबंधी समिति के सदस्य रहे  । श्री रोसैया आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री थे और उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार  में मंत्री के रूप में भी कार्य किया  । श्री रोसैया कर्नाटक और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे  ।

          इससे पूर्व श्री रोसैया ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद तथा आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया  । वह आंध्र प्रदेश विधान सभा में सदन के नेता भी रहे   । श्री कोनिजेती रोसैया का निधन 88 वर्ष की आयु में 4 दिसम्बर, 2021 को हैदराबाद में हुआ  ।

          श्री राम नगीना मिश्र ने 7वीं और 8वीं लोक सभा के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के सलेमपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया तथा 10वीं, 11वीं, 12वीं और 13वीं लोक सभा के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के पडरौना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया  ।   श्री राम नगीना मिश्र विशेषाधिकार और गृह कार्य संबंधी समिति के सदस्य रहे  । इससे पूर्व श्री मिश्र उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे  । एक सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में श्री मिश्र ने 1942 में “भारत छोड़ो आंदोलन” में भाग लिया था  । श्री राम नगीना मिश्र का निधन 93 वर्ष की आयु में 16 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में हुआ  ।

          हम अपने पूर्व साथियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं  । शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी और सदन की संवेदनाएं हैं  ।

          अब  सभा   के  सदस्यगण दिवंगत आत्माओं के सम्मान में थोड़ी देर के लिए मौन खड़े रहेंगे  ।

The Members then stood in silence for a short while.

 

माननीय अध्यक्ष :  ऊँ शांति:, शांति:, शांति:  ।

… (व्यवधान)

SHRI T. R. BAALU (SRIPERUMBUDUR): Sir, 55 Tamil Nadu fishermen were arrested… (Interruptions)

11.04 hrs At this stage, Shri Gaurav Gogoi, Shri Kalyan Banerjee, Dr. Kalanidhi Veeraswamy, and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.

 

11.04 ½ hrs ORAL ANSWERS TO QUESTIONS माननीय अध्यक्ष : प्रश्न संख्या 301, श्री पी.आर. नटराजन (Q.301) SHRI P. R. NATARAJAN : Sir, under STRIVE Scheme, CODISSIA, Coimbatore was granted Rs.40 lakh in 2008.  What is the contribution made by the NDA Government to this project in the last seven years?… (Interruptions)

SHRI  RAJEEV CHANDRASEKHAR: I could not hear you.  Please repeat your Question.

SHRI P. R. NATARAJAN : Under STRIVE Scheme, CODISSIA, Coimbatore was sanctioned Rs.40 lakh, in the year 2008.  What is the investment made by the NDA Government In the last seven years?

SHRI RAJEEV CHANDRASEKHAR: Hon. Speaker, Sir, it is not clear what the hon. Member is referring to specifically on the issue of Rs. 40 lakh investment. But I can certainly say that over the last seven years, the Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, under the Skill India Mission, has laid an extensive network of skilling and training centres, and it consists of 14,711 Industrial Training Institutes which are delivering 143 trades. … (Interruptions)

          The hon. Member has specifically asked a question about Coimbatore. I would like to point out that in Coimbatore, there are 19 ITIs which are delivering eighty-nine different trades and skills in different trades. In particular, in Tamil Nadu, we have trained 7,36,143 students under the PMKVY Scheme; 90,359 students are trained under NAPS Apprenticeship Scheme; 34,965 students are trained under JSS Scheme; and a total of 2,68,472 students are trained under the ITI CTS Scheme. For Coimbatore, I would like to point out to the hon. Member that we have 19 ITIs and we have trained almost 40,000 students under various schemes in Coimbatore. … (Interruptions)

          To the specific point about technological centres, I would like to say that there are 18 technological centres being run by the Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises; and one has been sanctioned for Coimbatore. We are awaiting land allocation by the State Government of Tamil Nadu. If those twenty acres of land is allotted, we will certainly be setting-up a technology centre or a technology extension centre in Coimbatore. … (Interruptions)

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न संख्या 302, डॉ. मनोज राजोरिया  ।

 

(Q. 302) डॉ. मनोज राजोरिया  : अध्यक्ष महोदय जी, माननीय मंत्री महोदय जी के माध्यम से पुरातत्व विभाग द्वारा जिस तरीके से विकास के लिए कार्य किए गए हैं, इसमें उसकी पूरी जानकारी दी गई है, लेकिन मेरे मन में दो प्रश्न हैं  ।…(व्यवधान) इस देश के पुरातत्व महत्व के अनेकों स्थानों को विदेशी आक्रांताओं   ने बड़ी क्रूरता से हमारी सभ्यता, संस्कृति और धर्म का विनाश करने का कार्य किया है  ।…(व्यवधान) इतिहास गवाह है कि काशी और मथुरा के अंदर भी ऐसी जानकारी मिली है कि हमारे धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के मंदिरों को विदेशी आक्रांताओं के द्वारा मिटाने की कोशिश की गई है  ।…(व्यवधान)

मैं माननीय मंत्री महोदया जी से यह जानना चाहता हूं कि क्या भारत सरकार काशी और मथुरा के मंदिरों और ऐतिहासिक महत्व की चीजों के संरक्षण और उसके विकास के कार्य करने की योजना रखती है और उसमें कितना धन खर्च करने की प्लानिंग रखती है? माननीय मंत्री महोदया जी क्या आप मुझे बता पाएंगी कि काशी और मथुरा के मंदिरों पर भारत सरकार ने उनके विकास और उनके संरक्षण के लिए क्या योजना तय की है और उन पर कितना धन खर्च किया गया है?...(व्यवधान)

श्रीमती मीनाक्षी लेखी : आदरणीय अध्यक्ष जी, काशी और मथुरा का डेवलेपमेंट ‘प्रसाद स्कीम’ के तहत किया जा रहा है  ।…(व्यवधान) मथुरा-वृंदावन का जो टूरिस्ट सर्किट है, उस पर 10.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के ऊपर 9.36 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं  ।…(व्यवधान) वाराणसी के लिए 6.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और वहां पर क्रूज सर्विस भी शुरू की गई है, उसके लिए 8.57 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और वाराणसी में दूसरी प्रसाद  स्कीमों  के  अंतर्गत   जो  अन्य  काम हुए हैं, उसके लिए 31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं  ।….(व्यवधान) यह धन काशी पर खर्च किया गया है  ।…(व्यवधान)

 

गोवर्धन को लेकर मथुरा के अंदर 21.87 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं  ।...(व्यवधान) ऐसे सभी तीरथ के स्थान जहां पर बहुत अधिक संख्या में यात्रीगण आते हैं, उनके लिए सरकार बहुत ही संवेदनशील है और उन सभी स्थानों को डेवलेप करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है  ।…(व्यवधान)

डॉ. मनोज राजोरिया : माननीय अध्यक्ष जी, मैं एक सवाल और करना चाहूंगा कि मेरे संसदीय क्षेत्र धौलपुर में मचकुंड और करौली में मदनमोहन जी भगवान का तीर्थ स्थल है  ।… (व्यवधान)रणछोड़ नगरी में मचकुंड और मदनमोहन जी के जो तीर्थ स्थल हैं, क्या भारत सरकार इनको कृष्ण सर्किट में शामिल करने का विचार रखती है और अगर रखती है तो इसे कब तक कृष्ण सर्किट में शामिल कर लिया जाएगा? … (व्यवधान)

श्रीमती मीनाक्षी लेखी:अध्यक्ष जी, मेरे मित्र ने मचकुंड और जो अन्य स्थान बताए हैं, उनको भी भारत सरकार कंसीडर करेगी  ।… (व्यवधान)भारत सरकार ने अभी ऐसे 65 धार्मिक स्थलों को कंसीडर किया है और उन पर कार्य हो रहा है  । भारत सरकार अपने ऐसे सभी ऐतिहासिक और धर्म से जुड़े हुए स्थलों के प्रति संवदेनशील है  ।… (व्यवधान)अभी तक जो धार्मिक स्थल स्टेट ऑफ निग्लेक्ट में पड़े हुए थे और उनकी कोई देख-रेख करने वाला नहीं था, उन पर भारत सरकार ने बहुत अधिक काम किया है और लगातार काम कर भी रही है ताकि इन स्थानों पर सुविधाएं बढ़ सकें और धार्मिक कार्यों में लोग अधिक से अधिक भाग ले सकें  ।… (व्यवधान)

श्री रामदास तडस : अध्यक्ष जी, धन्यवाद  ।… (व्यवधान)मेरी जानकारी के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नागपुर सर्कल में कुल 94 स्थलों को संरक्षित किया गया है, लेकिन ऐसे अनेक ऐतिहासिक और प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनको भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित करना आवश्यक है  ।… (व्यवधान)

          अध्यक्ष जी, मेरा आपके माध्यम से मंत्री जी से प्रश्न है कि ऐसे ऐतिहासिक और प्राचीन धार्मिक स्थल जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं, ऐसे स्थलों के संरक्षण और पहचान के लिए केन्द्र सरकार क्या कार्रवाई करेगी? … (व्यवधान)दूसरा, 1942 क्रांति में मेरे संसदीय क्षेत्र आश्ती और बेलोरा में जो संग्राम हुआ, उसमें जो लोग शहीद हुए, उनके स्मारक के लिए सरकार क्या कर रही है? … (व्यवधान)

श्रीमती मीनाक्षी लेखी:आदरणीय अध्यक्ष जी, तडस जी का जो प्रश्न है, उससे मुझे लगता है कि हर सांसद के मन में अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर इसी प्रकार के प्रश्न आते हैं  ।… (व्यवधान)मैं बताना चाहती हूँ कि ‘प्रसाद स्कीम’ जो टूरिज्म मंत्रालय की स्कीम है, उसके तहत पुरातत्व विभाग ऐसे सभी जगहों को मेंटेन करने का प्रयास कर रहा है  । हमने अभी के फेज में 65 जगहों को चुना है,   जहां   पर बहुत अधिक मात्रा में यात्री जाते हैं और यात्रियों के लिए सुविधाओं की आवश्यकता है  । धर्म के प्रति रुचि रखने वाले सभी स्थलों पर काम किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भारत एक धर्म स्थान की नगरी है  ।… (व्यवधान)हर जगह ऐसे मंदिर हैं तो जब तक राज्य सरकार उसका प्रपोजल नहीं भेजती हैं, केन्द्र सरकार के लिए कार्य करना कठिन होता है  । उस कठिनाई के रहते राज्य सरकारों की तरफ से इन स्थानों का प्रपोजल नहीं आया है  ।… (व्यवधान)जैसे ही प्रपोजल  आएगा,  वैसे  ही हमारे द्वारा सेकेंड फेज में उस पर कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा  । एएसआई के तहत 3,693 मॉन्यूमेंट्स भारतवर्ष में मेंटेन किए जाते हैं और हमारे पास ऐसे कुछ अन्य मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट है, जिसके तहत उनको भी लेने का प्रयास है और अभी भारत सरकार ऐसे 11 नए मॉन्यूमेंट्स को मेंटेन कर रही है  ।… (व्यवधान)उन मॉन्यूमेंट्स को एएसआई के तहत लिया जाएगा  । इसके अलावा भी ऐसे बहुत से स्थान हैं, जो यूनेस्को साइट्स में हैं, उन्हें भी केन्द्र सरकार के तहत आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया मेंटेन करता है  ।… (व्यवधान)

श्री मलूक नागर: सर, मैं मंत्री जी से जानना चाहता हूँ कि लोधी के समय के जितने भी पुराने मॉन्यूमेंट्स हैं, उनका रख-रखाव पुरातत्व विभाग कर रहा है  ।… (व्यवधान) मुगल के समय के मॉन्यूमेंट्स का रख-रखाव किया जा रहा है  । यहां पर मथुरा की बात हुई, वाराणसी की बात हुई और पूरे देश की सभी अच्छी जगहों की बात हुई तो यह अच्छी बात है  ।… (व्यवधान) हस्तिनापुर, जहां भगवान कृष्ण जी साथ रहे हैं और जो एक ऐतिहासिक जगह है, वहां पर कांग्रेसियों ने करीब 65-70 साल से पिछड़ों को जैसे गुर्जर, जाट, यादव, पाल, सैनी, कृषक, सुनार, लुहार, दलित को उपेक्षित रखा  ।… (व्यवधान) हम इस सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि इस सरकार ने वहां पर करीब 750 करोड़ रुपये की धनराशि दी, लेकिन मैं यह जानना चाहता हूँ कि और देशों के हिस्सों की तरह पुरातत्व विभाग वहां के ऐतिहासिक चीजों का किस तरह से रख-रखाव करना चाहता है, कितना खर्च करना चाहता है और कब तक करेगा? … (व्यवधान)

श्रीमती मीनाक्षी लेखी:आदरणीय अध्यक्ष जी, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को कुछ नियमानुसार काम करना पड़ता है  ।… (व्यवधान)जो साइट जिस भी स्‍थिति में है, उसी स्थिति में उसे बरकरार रखना होता है, बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है  । … (व्यवधान)जो साइट जितनी पुरानी है, जाहिर है कि वहां पर, चाहे आक्रमणकारियों की वजह से या अन्य वजहों से पूर्व में जो भी तकलीफ रही है, उसके रहते हम उसकी मेंटिनेंस उसी प्रकार से कर सकते हैं,  उसमें बहुत ज्यादा नए पत्थरों का इस्तेमाल या नई चीजें हम नहीं कर सकते हैं  । … (व्यवधान) इसके बावजूद वहां म्यूजियम बनाना, उसकी एक्सकेवेशन करना और हस्तिनापुर जैसी जो तमाम पुरानी साइट्स हैं, उनका भी रख-रखाव किया जा रहा है  । … (व्यवधान) उस समय की हड़प्पन साइट्स का भी रख-रखाव किया जा रहा है, जिनमें धौलावीरा अभी लेटेस्‍ट साइट है, जिसे हमने यूनेस्को में भी इंस्क्राइब करवाया है  । … (व्यवधान)

श्री जगदम्बिका पाल: अध्यक्ष जी, मैं आपके प्रति आभारी हूं  । … (व्यवधान)

          माननीय मंत्री जी ने सभी सर्किट्स के बारे में और स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद स्कीम के तहत जो राष्ट्रीय महत्व के 3,693 स्थान हैं, उनके बारे में विस्तृत उत्तर दिया है  । … (व्यवधान)  मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से कहना चाहता हूं कि जो बुद्धिस्ट सर्किट है, जिसे हमारी सरकार ने एक बड़े राष्ट्रीय महत्व के सर्किट के रूप में विकसित किया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी बड़ी पहचान बनी है  । … (व्यवधान)गौतम बुद्ध सिद्धार्थ के रूप में 29 वर्षों तक कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में रहे, जो उनकी जन्मस्थली मानी जाती है  । वहां वह 29 वर्षों तक रहे हैं  । ए.एस.आई. उसको प्रोटेक्ट करती है  । क्या उसे राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में रखेंगे? … (व्यवधान)वहां पर कल्चर डिपार्टमेंट का एक संग्रहालय है  । जहां पूरे बुद्ध सर्किट में आने वालों की मांग होती है कि बुद्ध के जो दो कास्केट्स यहां रखे हैं, उनमें से एक कास्केट को सिद्धार्थनगर में गौतम बुद्ध के जन्मस्थान, जहां वह 29 वर्षों तक सिद्धार्थ के रूप में रहे हैं, पर बने भारत सरकार के संग्रहालय में रखा जाए  । … (व्यवधान)क्या आप उसे वहां बने भारत सरकार के संग्रहालय में रखने का काम करेंगे? … (व्यवधान) इससे जापान, थाईलैंड, सिंगापुर, बैंग्कॉक, इंडोनेशिया, चाइना आदि से आने वाले, बुद्धिस्ट सर्किट के उन बुद्धिस्ट तीर्थयात्रियों को वहीं पर बुद्ध के उस कास्केट का दर्शन करने को मिलेगा, जो अपने आप में एक महत्व का विषय होगा  ।… (व्यवधान)

श्रीमती मीनाक्षी लेखी:आदरणीय अध्यक्ष जी, मुझे जो सूचना प्राप्त है, उसके मुताबिक भगवान बुद्ध के जो रेलिक्स हैं, उनको पांच स्थानों पर रखने की व्यवस्था की जा रही है, जिनमें सारनाथ, बोधगया, नालन्दा, कुशीनगर और सांची हैं  । … (व्यवधान)इनके अलावा दो अन्य जगहों को इंसपेक्ट किया गया है, जिनमें सांची और कुशीनगर में बुद्ध के रेलिक्स अवेलेबल हैं और पहले फेज में उनको डिस्प्ले के लिए ले जाया जाएगा  ।… (व्यवधान)  जहां तक सिक्योर डिस्प्ले का सवाल है, उसके लिए डी.आर.डी.ओ. से बात की जा रही है, उनकी जो भी रिक्वायरमेंट है, उसके आधार पर यह काम किया जाएगा  ।… (व्यवधान)  मैं माननीय सदस्य को इस बारे में बता दूंगी  ।… (व्यवधान)  यह कोई आश्वासन नहीं है  ।… (व्यवधान)इस प्रोजेक्ट पर आलरेडी जो काम हुआ है, मैं उसके बारे में बता रही हूं  । पांच स्थानों पर काम हुआ है  ।… (व्यवधान)

SHRIMATI VANGA GEETHA VISWANATH: Sir, thank you for giving me this opportunity. … (Interruptions) I would like to congratulate the hon. Minister, Shrimati Meenakashi Lekhi ji for giving a detailed reply but I would like to ask her what steps have been taken to improve the capacity of the Archaeological Survey of India in order to boost their conservation and preservation efforts with respect to proper maintenance of the monuments of national importance. … (Interruptions) Is the Government planning to involve private players or engage in public-private partnership for conservation and preservation of monuments of national importance? …(Interruptions) I would also like to know from the hon. Minister whether there is any plan to improve the temples and historical monuments located in the southern parts of India. How does the Government propose to conserve and preserve such great heritage structures of southern India? … (Interruptions)

श्रीमती मीनाक्षी लेखी:आदरणीय अध्यक्ष जी, दक्षिण भारत के भी जितने मन्दिर एवं अन्य स्थान हैं, उनकी देख-रेख एएसआई करती है, लेकिन इनमें कई सारी जगहें राज्य सरकार के पास होती हैं और उनमें राज्य सरकार को देखरेख करने का आदेश होता है  ।… (व्यवधान)इसके अलावा जहां तक क्षमता बढ़ाने का प्रश्न है, उसके तहत माननीय सदस्य को बताना चाहती हूं कि इसमें जो टेक्निकल लोग हैं, कार्य करने की क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से जिन लोगों की कमी है तो ऐसी स्थिति में  एक नई यूनिवर्सिटी की स्थापना ग्रेटर नोएडा में की जा रही है, जिसमें हर प्रकार की सुविधा होगी  । … (व्यवधान)उसमें एकेडमिशन व्यवस्था के साथ, वहां जो लोग आर्कियोलॉजी  के   अंदर काम करेंगे, उनकी ट्रेनिंग और उनकी स्किल्स के लिए सुविधा की जाएगी  ।… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : श्री कृपानाथ मल्लाह  … (व्यवधान)

(Q. 303) डॉ. सुजय विखे पाटील : अध्यक्ष महोदय, धन्यवाद  । कोविड के समय में मिड-डे-मील प्रोग्राम में पेंडेमिक होने की वजह से गवर्नमेंट ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम की शुरूआत की थी  ।… (व्यवधान)  इसका यूटिलाइजेशन न करते हुए, देश में काफी राज्य सरकारों ने सूखा राशन सामग्री, यानी कॉम्बो पैक का वितरण बड़े पैमाने पर किया और इसमें बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार भी सुनने में आया है  । … (व्यवधान)सर, जब डीबीटी का प्रोविज़न किया गया था तो उसमें किन-किन राज्यों ने इस सूखा राशन के कॉम्बो पैक का वितरण किया और जिन-जिन राज्यों ने इस कॉम्बो पैक का वितरण किया है, उन पर केन्द्र सरकार क्या कार्रवाई करेगी? मैं आपके माध्यम से यह पूछना चाहता हूं  ।… (व्यवधान)

श्रीमती अन्नपुर्णा देवी : अध्यक्ष महोदय, ‘पीएम पोषण योजना’ एक बहुत ही महत्वाकांक्षी स्कीम है  । इसके माध्यम से और भारत सरकार के माध्यम से कोविड पेंडेमिक के समय की दोनों ही स्थितियों में डीबीटी और ड्राई राशन के माध्यम से देने का प्रावधान है  । … (व्यवधान)जिस राज्य में इस तरह की कोई सूचना मिली या अनियमितता की सूचना मिली तो उस पर सरकार कार्रवाई भी कर रही है  । हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं  । … (व्यवधान)हमें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली कि किसी राज्य ने डीबीटी के माध्यम से या फिर कोविड पेंडेमिक के समय ड्राई राशन बच्चों   को   नहीं  दिया  । अगर  इस तरह की सूचना मिलेगी तो निश्चित रूप से आगे कार्रवाई करेंगे  ।… (व्यवधान)

श्री गणेश सिंह  : माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि यह भारत सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और देश के 11 लाख 20 हजार स्कूलों में तथा लगभग 11 करोड़ 80 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन के माध्यम से विटामिन युक्त भोजन दिया जाता है  । … (व्यवधान)हम लोग आम तौर पर देखते हैं कि जब बच्चे घर से थाली या कटोरी लेकर जाते हैं और दोपहर में लाइन में खड़ा करके उनको खाना दिया जाता है तो उस समय बच्चों की मनोभावना को मैंने खुद अनुभव किया है  ।… (व्यवधान)  वे बहुत दीन-हीन महसूस करते हैं  । आज के समय पर बहुत से ऐसे प्रोटीन युक्त ड्राई फ्रूट आ चुके हैं  । अगर चावल, दाल और सब्जी की जगह पर प्रोटीन युक्त कोई ड्राई फ्रूट दिया जाए तो क्या सरकार इस पर कोई विचार कर रही है?

श्रीमती अन्नपुर्णा देवी : अध्यक्ष जी, इसमें गर्म खाना देने का प्रावधान है  । पीएम पोषण योजना के के लिए जिस तरह से माननीय सदस्य ने कहा कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है  । … (व्यवधान)निश्चित रूप से आदरणीय प्रधान मंत्री जी की सोच है कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे तथा गर्म और पौष्टिक खाने के माध्यम से बच्चों को अच्छा भोजन दें  । इसके साथ ही साथ कई व्यवस्थाएं हैं  । उन्होंने जिस तरह से थाली की बात कही है, चूंकि यह कनकरेंट लिस्ट में आता है तो राज्य सरकार अपने स्तर से भी करती है  । … (व्यवधान)कई ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने इस तरह की व्यवस्था की है कि उन्होंने बर्तन भी दिए हैं और इसके अलावा पीएम पोषण के माध्यम से जो मिलता है, वह भी सप्लीमेंट्री भोजन के तौर पर देते हैं  । अगर राज्य सरकार चाहे तो वह व्यवस्था कर सकती है  ।… (व्यवधान)

       

माननीय अध्यक्ष : डॉ. सुकांत मजूमदार  ।

… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : श्री विनोद कुमार सोनकर  ।

… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : श्रीमती रीती पाठक  ।

 (Q. 304) श्रीमती रीती पाठक : माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से आदरणीय मंत्री जी से पूछना चाहती हूँ कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय सिर्फ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार की तरफ से कितने पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं?… (व्यवधान)

          मैं यह भी जानना चाहती हूँ कि कौशल विकास मंत्रालय के पास मेरे संसदीय क्षेत्र की एवं क्षेत्रवार सकारात्मक परिणाम की जानकारी है? यदि है, तो हमें उपलब्ध कराने का कष्ट करें  ।… (व्यवधान)

श्री राजीव चन्द्रशेखर : माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं शुक्रगुजार हूँ कि यह प्रश्न पूछा गया है  ।… (व्यवधान) वर्ष 2015 में जब प्रधानमंत्री जी ने स्किल इंडिया को लांच किया था, तो इसका एक मकसद था कि इंडिया को एक ग्लोबल स्किल हब बनाएं और हमने वर्ष 2018 से एक प्रोग्राम शुरू किया था कि हम देश के युवाओं को ट्रेन करें ताकि उनको बाहर के देशों में नौकरी मिले और उनकी एम्प्लॉयबिलिटी ज्यादा हो सके  । हमने इस प्रोग्राम को वर्ष 2018 में शुरू किया गया था और वर्ष 2018-19 में एक लाख लोगों को ट्रेन किया गया  ।… (व्यवधान)

          मैं आपके माध्यम से माननीय सांसद महोदया से कहना चाहता हूँ कि पोस्ट कोविड एक रियलिटी बन गई है कि दुनिया के देश चाहते हैं कि इंडिया से स्किल्ड मैन पावर उनके देश में आए और यह एक स्पेक्ट्रम है from white collar to blue collar skill. माननीय सांसद महोदया ने पूछा  कि  कितने जॉब्स की ट्रेनिंग होती है, तो 4600 डिफरेंट ट्रेनिंग्स और स्किलिंग प्रोग्राम्स होते हैं  । अगर वे अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में डिटेल जानकारी चाहती हैं, तो वे हमसे आकर मिलें, हम उनको डिटेल में जानकारी दे सकते हैं  ।… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : श्री कुरूवा गोरांतला माधव   ।

… (व्यवधान)

SHRI KURUVA GORANTLA MADHAV : Sir, my Question no. is 304. … (Interruptions)

माननीय अध्यक्ष : आपका प्रश्न 304 है, तो रहने दीजिए, आप बैठ जाइए  ।

… (व्यवधान)

SHRI KURUVA GORANTLA MADHAV : In order to provide decent job opportunities to Indian youth in other countries, it is important to focus on skill enhancement.… (Interruptions)

HON. SPEAKER: No. … (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 305. श्रीमती प्रतिमा मंडल  ।

… (व्यवधान)

 

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न 306 – श्री राकेश सिंह  ।

(Q. 306) … (व्यवधान)

SHRI MADDILA GURUMOORTHY : Thank you, hon. Speaker, Sir… (Interruptions). The forest landscape restoration increases carbon absorption from the atmosphere… (Interruptions) At the same time, it promotes biodiversity and rural livelihoods … (Interruptions)

          Can the Minister state the details of the policy for the promotion of forest landscape restoration in India?… (Interruptions). Communities living inside and near forest lands have a major role in promotion of forest landscape restoration… (Interruptions). Some of the community-led forest landscape restoration approaches practised by forest communities in India suggest alternative approaches in forest governance… (Interruptions) Can the Minister provide details about the steps taken to promote community-led forest landscape restoration in India?… (Interruptions)

श्री भूपेन्द्र यादव : माननीय अध्यक्ष महोदय, माननीय सदस्य ने प्रश्न पूछा है कि देश में फॉरेस्ट कवर को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा क्या योजनाएं बनाई जा रही हैं  । निश्चित रूप से फॉरेस्ट कवर को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं  । विशेष रूप से, एफोरस्टेशन पॉलिसी को बढ़ाने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है और सरकार के द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन की स्थापना भी की गई है  । ग्रीन इंडिया मिशन के अतिरिक्त जो नेशनल एफोरस्टेशन प्रोग्राम है, उसे वर्ष 2002 में लांच किया गया था  ।

          नेशनल अफॉरेस्टेशन प्रोग्राम के अंतर्गत ईको डेवलपमेंट बोर्ड बनाया गया है  । … (व्यवधान)इसके अंतर्गत लगभग 50 हजार हैक्टेयर जमीन कार्बन सिंक को बढ़ाने के लिए फॉरेस्ट्री में यूज़ की गई है  । … (व्यवधान)राज्य स्तर की फॉरेस्ट डेवलपमेंट एजेंसीज़ के साथ भी काम किया जा रहा है  । … (व्यवधान)कम्युनिटी के पार्टिसिपेशन की दृष्टि से ट्राइबल मंत्रालय के साथ मिलकर फॉरेस्ट मंत्रालय ने एक कार्य योजना, एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है  । … (व्यवधान)निश्चित रूप से फॉरेस्टेशन में कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट के लिए हम ज्यादा अच्छे तरीके से काम करने का कार्य करेंगे  । … (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : क्वेश्चन नंबर – 307, श्री लावू श्रीकृष्णा देवरायालू  ।

… (व्यवधान)

(Q. 307) SHRI LAVU SRIKRISHNA DEVARAYALU: Mr. Speaker, Sir, gig workers have been doing a great service for the last two to three years and most importantly during the time of pandemic, they have done a lot of service with regard to delivery of foods, giving taxi services etc. But still, we are not taking care of them. Right now, as per the records, 1.50 crore people are working as gig workers and this number is going to increase to 9 crores in the coming years. But India does not have a definition of the gig economy unlike the other sectors like MSME sector. Is there a plan to define the gig economy clearly so that there are no loopholes in providing social security benefits to gig workers?

श्री भूपेन्द्र यादव : माननीय अध्यक्ष महोदय, माननीय सदस्य ने जो प्रश्न पूछा है, उसके संबंध में मैं बताना चाहूंगा कि भारत में सोशल सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत हम जो नया कोड लेकर आए हैं, उसमें गिग वर्कर्स की परिभाषा को तय किया गया है  । … (व्यवधान) सोशल सिक्योरिटी कोड के सब सेक्शन – 2 में एग्रीगेटर की परिभाषा दी गई है  । … (व्यवधान)सेक्शन - 2 के सब सेक्शन 35 में गिग वर्कर्स की भी परिभाषा दी गई है  । … (व्यवधान)इसके अतिरिक्त सेक्शन - 2 के सब सेक्शन 60 में प्लेटफॉर्म कार्य की परिभाषा और सेक्शन - 2 के सब सेक्शन 61 में प्लेटफॉर्म वर्कर की भी परिभाषा तय की गई है  । … (व्यवधान)  इसके साथ ही भारत सरकार ने ‘ई-श्रम’ कार्ड लॉन्च किया है  । … (व्यवधान) ‘ई-श्रम’ कार्ड में जो गिग वर्कर्स अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, उनके इंश्योरेंस की सुविधा भी सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही है  । … (व्यवधान)

SHRI LAVU SRIKRISHNA DEVARAYALU : Sir, the Code on Social Security states that the Union Government can bring in a scheme to provide for minimum wages, timely payment, pension and insurance. However, no such scheme exists currently. In the absence of a scheme, the gig workers do not have adequate protection. When does the Union Government plan to bring in a scheme on these lines with respect to the gig workers?

श्री भूपेन्द्र यादव : माननीय अध्यक्ष महोदय, जो नया सोशल सिक्योरिटी कोड आया है, उस सोशल सिक्योरिटी कोड के सेक्शन – 141 में अनऑर्गनाइज़्ड सेक्टर के वर्कर, गिग वर्कर और प्लेटफॉर्म वर्कर की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक सामाजिक सुरक्षा कोष की परिकल्पना की गई है  । … (व्यवधान)

          इस कोड के अंतर्गत अन्य धाराएं बनाई गई हैं  । … (व्यवधान)सेक्शन – 109 और सेक्शन – 114 में गिग श्रमिक और प्लेटफॉर्म श्रमिक के संबंध में भी यह व्यवस्था की गई है  ।  … (व्यवधान)इस कोड के लागू होने के बाद इसको पूरी तरीके से लागू किया जाएगा  … (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 308, श्री कराडी संगन्ना अमरप्पा  ।

… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : श्री तेजस्वी सूर्या  ।

… (व्यवधान)

(Q.308) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा  श्रम और रोजगार मंत्री (श्री भूपेन्द्र यादव) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से विवरण सभा पटल पर रखता हूं  । … (व्यवधान)

   

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 309, श्री डी. रविकुमार  ।

…(व्यवधान)

(Q. 309)   शिक्षा मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (श्रीमती अन्नपुर्णा देवी)  :  अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से विवरण सभा पटल पर रखती हूं  । … (व्यवधान)

 

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 310,  श्री वी. के. श्रीकंदन  ।

… (व्यवधान)

(Q.310) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा  श्रम और रोजगार मंत्री (श्री भूपेन्द्र यादव) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से विवरण सभा पटल पर रखता हूं  । … (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 311,  श्री सुनील कुमार सिंह  ।

… (व्यवधान)

(Q.311) शिक्षा मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (श्रीमती अन्नपुर्णा देवी) :   अध्यक्ष महोदय,  मैं आपकी अनुमति से विवरण सभा पटल पर रखती हूं  । … (व्यवधान)

 

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 312, श्रीमती रक्षा निखिल खाडसे  ।

… (व्यवधान)

(Q.312) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा  श्रम और रोजगार मंत्री (श्री भूपेन्द्र यादव ): अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से विवरण सभा पटल पर रखता हूं  । … (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 313, श्रीमती भावना गवली (पाटील)  ।

… (व्यवधान)

(Q.313) THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF SKILL DEVELOPMENT AND ENTREPRENEURSHIP AND MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF  ELECTRONICS AND INFORMATION TECHNOLOGY (SHRI RAJEEV CHANDRASEKHAR): Sir, a statement is laid on the Table of the House. … (Interruptions)

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न – 314, श्री पी. पी. चौधरी  ।

… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष : श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी  ।

… (व्यवधान)

(Q.314) श्री राजेन्द्र अग्रवाल : अध्यक्ष जी, माननीय मंत्री जी ने बहुत विस्तृत उत्तर दिया है  । मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से बहुत छोटा-सा प्रश्न पूछना चाहता हूं कि हापुड़ जनपद में  प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के तहत और पीएमकेवीवाई के तहत एक भी प्रशिक्षण केंद्र नहीं है  ।… (व्यवधान) वहां आईटीआई अवश्य हैं, जहां प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन इन केंद्रों के अभाव में उनका  समायोजन  भी   ठीक प्रकार से नहीं होता है और जो प्लेसिंग है, वह भी सही नहीं होती है  ।… (व्यवधान)मैंने कई बार दिशा की मीटिंग में प्लेसिंग के आंकड़े पूछे हैं, लेकिन उसका समाधानकारक उत्तर नहीं मिला है  ।… (व्यवधान)मेरी दोनों बातों का संज्ञान लेते हुए ये केंद्र कब खोले जा सकते हैं और प्लेसमेंट की व्यवस्था की किस प्रकार मोनिटरिंग हो सकती है, इस बारे में माननीय मंत्री जी बताएं? … (व्यवधान)

श्री राजीव चन्द्रशेखर : अध्यक्ष जी, जैसा कि सांसद जी जानते हैं, हमारे स्किल इंडिया के नेटवर्क में कंसिस्ट ऑफ आईटीआईज़, जन शिक्षण संस्थान, पीएमकेवीवाई के ट्रेनिंग सेंटर्स पर शार्ट टर्म कोर्सेस करवाते हैं और नैप्स के द्वारा एप्रेंटिसशिप प्रोग्राम्स भी करवाते हैं  ।… (व्यवधान) यह बात सही है कि कोविड काल में काफी ट्रेनिंग सेंटर्स या तो बंद किए गए हैं या ट्रेनिंग पार्टनर्स इस ट्रेनिंग की एक्टिविटी से निकल गए हैं  । हमारे मंत्रिमंडल और एजुकेशन मिनिस्ट्री का ज्वाइंट एफर्ट है कि हम दो हजार नए स्किल हब्स बनाएंगे  ।… (व्यवधान)हम सांसद महोदय के साथ बैठकर उनके संसदीय क्षेत्र का भी प्लान करेंगे  ।… (व्यवधान)

   

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न संख्या - 315, श्री ए.के.पी. चिनराज … (व्यवधान)

(Q.315) THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF  SKILL DEVELOPMENT AND ENTREPRENEURSHIP AND MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF  ELECTRONICS AND INFORMATION TECHNOLOGY (SHRI RAJEEV CHANDRASEKHAR) : Sir, a statement is laid on the table of the House.… (व्यवधान)

 

माननीय अध्यक्ष : प्रश्न संख्या - 316, डॉ. थोल तिरूमावलवन … (व्यवधान)

(Q.316) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा  श्रम और रोजगार मंत्री (श्री भूपेन्द्र यादव) : अध्यक्ष जी, मैं आपकी अनुमति से विवरण सदन के पटल पर रखता हूं  ।… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :   प्रश्न संख्या - 317, श्री गोपाल शेट्टी जी  ।

… (व्यवधान)

(Q.317) श्री गोपाल शेट्टी :महोदय, मेरा प्रश्न श्रीमद भगवद गीता के ऊपर है  । मैं चाहता हूं कि कांग्रेस के सदस्य श्रीमद भगवद गीता पढ़ें, ताकि इन्हें अच्छा काम करने का ज्ञान प्राप्त हो  ।… (व्यवधान)माननीय मंत्री जी ने जो उत्तर दिया है, उससे आधा समाधान हो रहा है और आधा समाधान नहीं हो रहा है  । मैं चाहता हूं कि बच्चों को स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था में श्रीमद भगवद गीत पढ़ाई जाए और इसलिए मैं मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या सरकार सभी राज्य सरकारों से बातचीत करके जब अमृत महोत्सव मनाएंगे, तब पूरे देश के सभी स्कूलों में श्रीमद भगवत गीता पढ़ाने के बारे में कुछ करेगी?

श्रीमती अन्नपुर्णा देवी : अध्यक्ष जी, माननीय सदस्य के प्रश्न का हमने बहुत विस्तृत उत्तर दिया है और कक्षा-6, 7 और 8 में श्रीमद भगवद गीता के कुछ-कुछ भाग पाठ्यक्रम में हैं और उनकी पढ़ाई होती है  ।… (व्यवधान)

श्री गोपाल शेट्टी :अध्यक्ष जी, उत्तर में कहा गया है कि सभी राज्य सरकारों को इस बारे में निर्णय लेना अनिवार्य है  । मैं महाराष्ट्र से आता हूं  ।… (व्यवधान)महाराष्ट्र में स्वर्गीय हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे जी श्रीमद भगवद गीता के कट्‌टर समर्थक थे  । मैं मानता हूं कि इस समय श्री उद्धव जी वहां मुख्य मंत्री हैं, वे  इसका समर्थन ही करेंगे  ।… (व्यवधान)जैसे उद्धव जी समर्थन करेंगे, वैसे लगभग सभी राज्य सरकारें भी इसका समर्थन करेंगी  । मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केंद्र सरकार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करके देश के सभी स्कूलों में श्रीमद भगवद गीता पढ़ाने की व्यवस्था करेगी? … (व्यवधान)

   

श्रीमती अन्नपुर्णा देवी : अध्यक्ष जी, शिक्षा का विषय समवर्ती सूची में आता है  । राज्य सरकार चाहे तो अपने करिकुलम में इसे एड कर सकती है  । मैं माननीय सदस्य को बताना चाहती हूं कि सीबीएससी पैटर्न पर कई कक्षाओं में श्रीमद मगवद गीता की पढ़ाई होती है  ।… (व्यवधान)राज्य सरकार चाहे तो श्रीमद भगवद गीता को पढ़ाई में एड कर सकती है  ।… (व्यवधान)

 

माननीय अध्यक्ष: प्रश्न संख्या – 318, श्री गौरव गोगोई जी  । 

… (व्यवधान)

श्री गौरव गोगोई : माननीय अध्यक्ष महोदय, मंत्री जी को बर्खास्त किया जाए  । सरकार… (व्यवधान)

(Q.318) माननीय अध्यक्ष: माननीय मंत्री जी  ।

… (व्यवधान)

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा  श्रम और रोजगार मंत्री (श्री भूपेन्द्र यादव) : अध्यक्ष जी, मैं आपकी अनुमति से विवरण सदन के पटल पर रखता हूं  ।… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: प्रश्न संख्या – 319, श्री गजानन कीर्तिकर जी  ।

… (व्यवधान)

(Q.319) THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF FINANCE (DR. BHAGWAT KARAD): Sir, a Statement is laid on the Table of the House. … (Interruptions)

 

माननीय अध्यक्ष: प्रश्न संख्या – 320, डॉ. संजय जायसवाल जी  ।

… (व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: श्री निशिकांत दुबे जी  ।

… (व्यवधान)

(Q. 320) डॉ. निशिकांत दुबे : धन्यवाद अध्यक्ष महोदय  । भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सारे लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं  । … (व्यवधान)मुझे लगता है कि भारत सरकार भी प्रयास कर रही है  । शिक्षा समवर्ती सूची में है, लेकिन जो नई शिक्षा नीति है, उसके हिसाब से रीजनल लैंग्वेजेस को हमें बढ़ावा देना है  । … (व्यवधान)भोजपुरी भाषा के लिए इतने दिनों से जो डिमांड चल रही है, उस हेतु मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि क्या भोजपुरी को कक्षा-1 से लेकर कक्षा-12 तक सीबीएसई में और कॉलेज में शामिल करने के लिए राज्यों पर कोई दबाव बनाने की कृपा की जाएगी और भोजपुरी की जो मान्यता है, वह उसे दी जाएगी? … (व्यवधान)

 श्रीमती अन्नपुर्णा देवी: माननीय अध्यक्ष जी, जैसा कि वरिष्ठ सदस्य ने कहा, शिक्षा समवर्ती सूची में है और साथ ही साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषा और क्षेत्रीय भाषा में बच्चों की पढ़ाई अनिवार्य की गई है  । … (व्यवधान) उसके माध्यम से भी राज्य भोजपुरी भाषा में बच्चों को पढ़ा सकते हैं  । … (व्यवधान)जहां तक राज्यों को इस बारे में बताने का प्रश्न है, तो निश्चित रूप से समय-समय पर भारत सरकार एडवाइजरी जारी करती है और राज्य सरकार चाहे तो उस पर अमल कर सकती है और कक्षा-1 से कक्षा-12 तक भोजपुरी भाषा को पढ़ाई में शामिल कर सकती है  । … (व्यवधान)