Lok Sabha Debates
Need To Take Necessary Steps To Prevent Hacking Of Websites Run By Government ... on 11 May, 2016
Sixteenth Loksabha an> title: Need to take necessary steps to prevent hacking of websites run by government organizations.
श्री नाना पटोले (भंडारा-गोंदिया) : सभापति महोदय, दिनांक 5 मई, 2016 को समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रकाश में आई एक संगीन सायबर क्राइम से संबंधित वारदात केन्द्र सरकार के संज्ञान में लाना चाहता हूं। इस घटना के तहत आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट को हैक कर दिया गया जिससे एक करोड़ से भी ज्यादा ग्राहकों का डेटा लीक होने की संभावना है। इस वेबसाइट द्वारा लाखों-करोड़ों रुपयों का ट्रांजैक्शन होता है। इस वेबसाइट में देश के करोड़ों ग्राहक अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड, क्रैडिट कार्ड, डैबिट कार्ड एव नैट बैंकिंग की जानकारी डालते हैं। वेबसाइट के हैक होने से ग्राहकों की यह महत्वपूर्ण जानकारी उजागर होने पर ग्राहकों के सामने समस्या खड़ी होने की संभावना पैदा होगी। इसका रेलवे के ऑनलाइन टिकट खरीदी, होटल बुकिंग एवं अन्य सेवा संबंधी बिक्री पर विपरीत असर पड़ेगा। यदि यह वेबसाइट डार्कनैट के माध्यम से हैक हुई है तो इसका पता लगाना भी लोहे के चने चबाने के समान है। यह डेटा हैकर्स द्वारा आगे बेचा भी जा सकता है।
महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार से आग्रह करना चाहता हूं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए सरकार सख्त एवं आवश्यक कदम उठाए जिससे ग्राहकों के सामने अनावश्यक परेशानी खड़ी न हो।