Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Increase The Frequency Of Bikaner - Dadar Superfast Train -Laid. on 24 July, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to increase the frequency of Bikaner - Dadar Superfast train -laid.

 

श्री देवजी एम. पटेल (जालौर):  समदड़ी-भीलडी रेल लाईन का आमान परिवर्तन मीटर गेज से ब्रॉडगेज कार्य 14 अक्टूबर 2010 को पूरा हो गया था ।  इस मार्ग पर मालगाड़ियाँ सुचारू रूप से चलने लगी हैं ।  सात वर्षों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इस मार्ग पर यात्री सुविधाओं का नितांत अभाव है ।  नाम मात्र की यात्री गाड़ियाँ इस रूट पर चल रही हैं।  इस रूट पर मीटर गेज से ब्रॉडगेज होने पर ट्रेनों की संख्या कम हो गयी ।  जो चल रही है, उसके संबंध में भी यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है ।  बीकानेर से दादर के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली बीकानेर-दादर सुपरफास्ट ट्रेन नं0- 12489/12490 के फेरे बढ़ाने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है कई बार इसके लिए मांग भी की जा चुकी है ।  इस ट्रेन को जिले से पर्याप्त राजस्व भी मिल रहा है ।  यात्री भार को देखते हुए इसके फेरे पर्याप्त नहीं हैं।