Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Introduce Double Shift System In Kendriya Vidyalayas To Meet The Growing ... on 15 November, 2010

> Title: Need to introduce double shift system in Kendriya Vidyalayas to meet the growing demand of educating children in these Vidyalayas.

श्री महाबल मिश्रा (पश्चिम दिल्ली): आज देशभर में शिक्षा के अधिकार को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी है कि मौजूदा शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढांचों का अधिकतम इस्तेमाल हो, कोई भी अशिक्षित न रह जाये। इसका प्रयास हम सभी को करना चाहिए। आज देश में केन्द्रीय विद्यालयों का स्तर काफी अच्छा हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों को केन्द्रीय विद्यालयों में पढ़ाना चाहता है। अपने बच्चों को दाखिला दिलाने हेतु आये दिन सांसदों के पास भी अभिभावकों की लाइन लगी रहती है। केन्द्रीय विद्यालयों में दाखिले की मांग अत्यधिक हो गई है। परन्तु सभी सांसद मजबूर हो जाते हैं। मेरा सुझाव है कि यदि केन्द्रीय विद्यालयों में डबल शिफ्ट में पढ़ाई कराई जाये तो इस समस्या का निदान हो सकता है।

          मेरा सरकार से अनुरोध है कि देश के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में डबल शिफ्ट में पढ़ाई कराई जाये ताकि इस समस्या का निदान हो सके।