Lok Sabha Debates
Need To Construct Roads Under Pmgsy In Jalaun Parliamentary Constituency Of ... on 5 August, 2016
Sixteenth Loksabha an> title: Need to construct roads under PMGSY in Jalaun Parliamentary Constituency of Uttar Pradesh.
श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन) : महोदया, मेरे लोक सभा जालौन-भोगनीपुर का जिला मुख्यालय जनपद जालौन में जुला मुख्यालय उरई से कौंछ तहसील तक जाने के लिए एक भी सड़क ऐसी नहीं है, जिससे कि यात्रा की जा सके। उरई से कौंछ 28 किलोमीटर और एट से कौंच 16 किलोमीटर का रास्ता है। ये दोनों सड़कों में दो-दो, तीन-तीन फीट के गड्ढे हो जाते हैं। वहां मोटर साइकिल और छोटे चार पहिया वाहनों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। गड्ढों में पानी भरने के बाद पता नहीं चलता है कि गड्ढे की कितनी गहराई है। हमारे तहसील मुख्यालय के जो बच्चे उरई पढ़ते हैं, उन्हें दो-दो घंटे में यह सफर तय करना पड़ता है।
मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि बजट में दस प्रतिशत जो पैसा बढ़ाकर दिया है, उस पैसे से शीघ्र इन सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ठीक कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करे।
HON. SPEAKER:
Shri Bhairon Prasad Mishra and Kunwar Pushpenda Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Shri Bhanu Pratap Verma.