Lok Sabha Debates
Need To Undertake Gauge Conversion Of Railway Line From Saharsa To Forbisganj In ... on 6 September, 2011
> Title: Need to undertake gauge conversion of railway line from Saharsa to Forbisganj in Bihar.
श्री विश्व मोहन कुमार (सुपौल): मैं माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान मिथलांचल की चिर परिचित मांग सहरसा से फारबिसगंज रेल लाइन के आमान परिवर्तन के संदर्भमें आग्रह है कि इस लाइन के आमान परिवतन हेतु बजट में धन की व्यवस्था होने के बाद भी कार्य शुरूय नहीं किया जा सका है। इस लाइन के निर्माण होने से प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करेंगे। अभी छोटी लाइनप है जिससे ट्रेन की आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आमान परिवर्तन होने के बाद इस लाइन से मेन लाइन जुड़ जाएगी एवं कलकत्ता‑दिल्ली‑मुम्बई के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
अतः इस लाइन का आमान परिवर्तन शीघ्र करवाने हेतु पहल करते हुए विभागीय अधिकारियों को आदेश देने का कष्ट करें।