Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Export Surplus Sugar €“ Laid. on 20 December, 2002

> Title: Need to export surplus sugar – Laid.

श्री मानसिंह पटेल (मांडवी):सभापति महोदय, देश में चीनी मिलों के द्वारा उत्पादित माल का स्टाक कई लाख टन चीनी मिलों की गोदामों में पड़ा हुआ है, जिसके कारण चीनी मिलों का उनको स्टोर करने में बहुत ही दिक्कत हो रही है। साथ ही चीनी मिलों द्वारा दिया जाने वाला दाम बहुत ही कम हो गया है। अगर चीनी मिलों में इस समय जो स्टाक है उसको सब्सिडी देकर निर्यात कर दिया जाए तो एक ओर तो भारत को विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी और भारत के गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को भी अच्छा भाव मिल पायेगा। इसी के साथ चीनी उत्पादित मिलों पर निर्भर मजदूर और किसानों और व्यापारियों को चीनी के निर्यात किए जाने पर लाभ होगा। यह किसानों के हित में होगा। अगर स्टाक में पड़ी चीनी मिलों का उपयोग समय रहते नहीं किया गया तो उसके खराब होने का भी डर है जो राष्ट्र हित में नहीं है।

सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि चीनी के अपार भंडार में पड़ी चीनी का उपयोग निर्यात में अधिक से अधिक किया जाए, जिससे किसानों को सहकारी चीनी मिलों का और इसमें लगे मजदूरों को लाभ हो सके, इससे हम चीनी मिलों को बंद होने से भी रोक सकेंगे।