Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Constitution Of The Joint Parliamentary Committee On Purchase Of ... on 18 December, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding constitution of the Joint Parliamentary Committee on purchase of Rafale Fighter Jets.

 

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे (गुलबर्गा) : स्पीकर मैडम, देखिए हम डिस्‍कशन के लिए सभी विषयों पर तैयार हैं और हम सभी बिल के ऊपर बोलना चाहते हैं।…( व्यवधान) लोकतंत्र में डिस्कशन से ही सब कुछ होता है…(व्यवधान) इसीलिए हम डिस्कशन चाहते हैं।…(व्यवधान) डेमोक्रेसी को चाहने वाले इतने लोग इस सदन में हैं।…(व्यवधान) प्राइम मिनिस्टर आ कर आज तक किसी के बारे में दो शब्द भी नहीं बोले हैं।…(व्यवधान) इसीलिए मैं आपसे विनती करता हूं कि पहले तो नो कॉन्फिडेंस मोशन में राफेल के बारे में डिटेल्ड डिस्कशन हुआ है।…(व्यवधान)  राफेल के बारे में डिटेल्ड डिस्कशन हुआ है और हमने यह डिमांड की है कि ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बैठाओ, उसमें सारी चीजें बाहर आएंगी…( व्यवधान)

HON. SPEAKER: That is not in my purview.

… (Interruptions)

ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री, खान मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री (श्री नरेन्द्र सिंह तोमर): माननीय अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से खड़गे जी से आग्रह करना चाहता हूं।…(व्यवधान)

HON. SPEAKER: JPC is not in my purview. I can allow a discussion.

… (Interruptions)

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे: स्पीकर मैडम, जेपीसी के लिए हम डिस्कशन नहीं मांग रहे हैं। …(व्यवधान) हाउस को ठीक ढंग से चलाने के लिए आप जेपीसी मंजूर करो…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: मैं नहीं मंजूर कर सकती ।

…( व्यवधान)

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे:  नहीं-नहीं…(व्यवधान) ताकि हर फाइल आएगी, कोर्ट ने क्या बोला है, वह सामने आएगा।…(व्यवधान) पब्लिक एकाउंट्स कमेटी की रिपोर्ट क्या है, सीएजी की रिपोर्ट क्या है और किस-किस ने क्या कहा है, उसकी कीमत पहले क्या थी, बाद में उसकी कीमत क्या हो गई…(व्यवधान)

HON. SPEAKER: We can discuss it. I understand that.

… (Interruptions)  

 श्री नरेन्द्र सिंह तोमर: माननीय अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से विपक्ष को आग्रह करना चाहता हूं।…(व्यवधान) सरकार पूरी तरह हर विषय पर नियम-प्रक्रिया के अनुरूप चर्चा करने के लिए तैयार है।…(व्यवधान)

HON. SPEKAER: Let me see the Minister. This is not fair. उनके मुंह के सामने नहीं रखो।

…( व्यवधान)

श्री नरेन्द्र सिंह तोमर: माननीय अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से विपक्ष को आग्रह करना चाहता हूं कि इन्होंने चर्चा के लिए नोटिस दिया है और विपक्ष के लोगों ने भी चर्चा की मांग की हैं।…(व्यवधान) सरकार पूरी तरह चर्चा के लिए तैयार है। जहां तक जेपीसी का सवाल है…(व्यवधान) मैं यह कहना चाहता हूं कि जेपीसी का सवाल अब कहां है? राफेल पर जो चर्चा आई थी, उस समय कांग्रेस की लीडरशिप ने अपना वक्तव्य रखा था…(व्यवधान) लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया, सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध तथा पानी का पानी कर दिया।…(व्यवधान) सरकार का स्टैंड हर मामले में पूरी तरह से साफ है।…(व्यवधान) मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कि इनको सदन चलाना चाहिए, हम चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।…(व्यवधान)

   

12 18 hrs At this stage  Kumari Sushmita Dev and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.

 

…( व्यवधान)

HON. SPEAKER: The House stands adjourned to meet on Wednesday, the 19th December, 2018 at 11.00 a.m. 12 19 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clockon Wednesday, December 19, 2018/Agrahayana 28, 1940 (Saka).

 

* The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.

           

* Laid on the Table and also placed in Library, See Nos. LT  9972/16/18  .

* Laid on the Table and also placed in Library, See Nos. LT    9973/16/18.   

  

* Laid on the Table and also placed in Library, See Nos. LT 9974/16/18.    

  

* Laid on the Table and also placed in Library, See Nos. LT 9976/16/18.