Lok Sabha Debates
Need To Clear Off Satpuda Pond In Betul Parliamentary Constituency From Aquatic ... on 24 March, 2021
Seventeenth Loksabha p> Title: Need to clear off Satpuda Pond in Betul Parliamentary Constituency from aquatic weeds. श्री दुर्गा दास उइके (बैतूल):आदरणीय सभापति जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने मुझे महत्वपूर्ण लोक हित के मुद्दे पर बोलने का अवसर दिया । महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र बैतूल हरदा हरसूद जनजातीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में सतपुड़ा जलाशय स्थित है । तवा नदी पर स्थित 3000 एकड़ क्षेत्र में निर्मित इस जलाशय से 1300 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाला सतपुड़ा ताप विद्युत गृह है । इसके संचालन एवं 50 हजार की आबादी वाले एमपीजीसीएल एवं डब्ल्यूसीएल की कॉलोनियों के अलावा नगर की एक लाख की आबादी के लिए पेय जल की आपूर्ति होती है । इसी प्रकार 600 मछुआरे परिवारों की आजीविका भी इसी जलाशय पर निर्भर है । सारनी नगर के आसपास लगभग 100 गाँवों में भू-जल स्तर को बनाए रखने में उक्त जलाशय की महत्वपूर्ण भूमिका है । पिछले कुछ वर्षों में एक विशेष प्रकार के जलीय खर-पतवार (सलविनिया मोस्टा)ने डैम को ढक लिया है, जिससे यहाँ जनजीवन खतरे में पड़ गया है । इस जलाशय पर आधिपत्य रखने वाली मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी बजट के अभाव में जलाशय की सफाई में असमर्थता व्यक्त कर रही है । ऐसी स्थिति में पर्यावरण प्रेमी भारत भारतीय आवासीय विद्यालय के प्रमुख श्री मोहन नागर जी के कुशल नेतृत्व में अनेकानेक स्वयंसेवी संस्थाएं एवं धार्मिक संस्थाएं श्रमदान में लगी हुई हैं । माननीय सभापति जी, मैं आपसे विनम्र प्रार्थना करता हूँ और आपके माध्यम से केन्द्रीय जल मंत्रालय एवं माननीय मंत्री श्री शेखावत जी से विनम्र आग्रह करता हूँ कि इसकी तरफ ध्यान दिया जाए । मैं इस क्षेत्र की एकमात्र बड़ी जलसंरचना सतपुड़ा जलाशय को जलीय खर पतवार से मुक्त कर जल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल उठाने हेतु माननीय मंत्री जी से विनम्र प्रार्थना करता हूँ । आपका बहुत-बहुत धन्यवाद । जय हिन्द । *t113 Title: Need for development ofDewaltand village of Ichagd district in Ranchi Parliamentary Constituency, Jharkhand. श्री संजय सेठ (राँची): सभापति महोदय, मेरे राँची लोक सभा क्षेत्र के ईचागढ़ में एक गाँव डेवलतांड़ है । यह पूरी तरह से ट्राइबल गाँव है । इस ट्राइबल गाँव में 2700 साल पुराना एक मंदिर है, जिसमें आदिनाथ भगवान की भव्य प्रतिमा है । वहाँ भगवान महावीर ने चतुर्मास किया था । वह गाँव पूरी तरह से वेजिटेरियन है और कोई नशा नहीं है । वह जैनियों का एक बहुत बड़ा पर्यटन और तीर्थ-स्थल बन सकता है, लेकिन वहाँ सड़क नहीं है, कोई व्यवस्था नहीं है । मैं आपके माध्यम से माननीय पर्यटन मंत्री जी से माँग करना चाहूँगा कि अगर वहाँ पर समुचित विकास हो जाए तो झारखंड ही नहीं,बल्कि पूरे हिन्दुस्तान से जैन समाज के लोग वहाँ आया करेंगे,क्योंकि वहाँ 2700 साल पुराना मंदिर है और भगवान आदिनाथ की भव्य प्रतिमा है । वह स्थान रोजगार तथा स्व-रोजगार का एक बहुत बड़ा केन्द्र भी बन सकता है । ईचागढ़ की जो जनता हैं,उनको भी निश्चित रूप से लाभ होगा और उनको रोजगार मिलेगा । महोदय, इस संबंध में मेरा यही आग्रह है कि आदरणीय पर्यटन मंत्री जी इस बारे में ठोस कार्रवाई करें । *t115 Title: Need to set up medical college in Jhabua district in Ratlam Parliamentary Constituency, Madhya Pradesh. इंजीनियर गुमान सिंह दामोर (रतलाम): सभापति महोदय, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने मुझे बोलने का अवसर दिया । महोदय, मेरे लोक सभा क्षेत्र के झाबुआ जिले में लगभग 87 परसेंट आबादी जनजातीय समाज की है । इस जिले में मातृ मृत्यु-दर तथ शिशु मृत्यु-दर सबसे ज्यादा है और सिलकोसिस जैसी कई प्रकार की समस्याएं भी हैं । आज इन समस्याओं से यह क्षेत्र जूझ रहा है । हमारे यहाँ सबसे बड़ी समस्या यह है कि वहाँ 35 से 40 प्रतिशत लोग मजदूरी पर निर्भर हैं । वहाँ से लोग पास-पड़ोस के राज्य गुजरात,महाराष्ट्र तथा राजस्थान में काम करने के लिए जाते हैं और बीमार होकर आते हैं । हमारे यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की बहुत कमी हैं । महोदय, मैं आपके माध्यम से भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जी से माँग करता हूँ कि झाबुआ जिले में एक मेडिकल कॉलेज दिया जाए,जिसकी महती आवश्यकता है । आपने मुझे बोलने का अवसर दिया, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद । *t116 Title: Request to construct a railway overbridge at railway crossing at Bilhore, Shivrajpur, Balamau Junction, Sandila, Chaubeypur in Mishrikh Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh. श्री अशोक कुमार रावत (मिश्रिख):सभापति महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र मिश्रिख की नगरपालिका व नगर पंचायतें बिल्हौर,शिवराजपुर,बालामऊ जंक्शन,संडीला, चौबेपुर से निकलने वाली रेलवे क्रासिंग पर भारी यातायात होने के कारण क्रासिंग बंद होने पर कई-कई घंटे जाम लगा रहता है । इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । यहां के लोग काफी समय से रेलवे पुल या अंडरपास बनाये जाने की मांग कर रहे हैं । इस प्रकरण को मैंने नियम 377 के अधीन और अतारांकित प्रश्न के माध्यम से भी सदन में कई बार रखा । मेरी आपके माध्यम से सरकार से मांग है कि बिल्हौर, शिवराजपुर,बालामऊ जंक्शन,संडीला, चौबेपुर में रेलवे ओवर ब्रिज या अंडरपास की स्थापना किये जाने हेतु अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और कब तक इसको अंतिम रूप दिया जाएगा? *t117 Title: Need to construct an expressway to connect the Chitrakoot, Khajuraho, Orcha to Jhansi-Bundelkhand Expressway in Hamirpur Parliamentary Constituency, Himachal Pradesh. कुँवर पुष्पेन्द्रसिंह चन्देल (हमीरपुर): सभापति महोदय,मैं आज ऐसे क्षेत्र की बात करने के लिए खड़ा हूं,जहां भगवान राम और मातासीता ने अपने वनवास के 12 वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट में काटे । चित्रकूट प्रकृति की गोद में है । वहां पर जंगलहैं । बुंदेलखंड की जो प्राकृतिक छटा है,उसको देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग यहां आना चाहते हैं । चित्रकूट को स्प्रिचुअल सर्किट के तौर पर डेवलप किया जा रहा है,योगी आदित्यनाथ जी उसे डेवलप करा रहे हैं । दिल्ली और लखनऊ, देश और प्रदेश दोनों की राजधानी से उसकोएक्सप्रेस-वे से जोड़ागया है । महोदय,हमारेयहां नदी,झरने, पहाड़,जंगल, झील और तालाब की बहुतायत है । उस बुंदेलखंड क्षेत्र में,जहां भगवान राम 12 वर्ष रहे,वहां से गरीबी और बेरोजगारी के कारणलोगों को पलायन करना पड़ रहा है । मैं आपके माध्यम से भारतसरकार से कहना चाहता हूं कि बुंदेलखंड से लोग पलायन कर रहे हैं । कोरोना काल में पूरे देश के लोग प्रकृति की गोद में वहां जाना चाहते थे । वहां पर जंगलहैं । वहां पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले । मेरामानना है कि पर्यटन की दृष्टि से अगर उसको बढ़ावा मिले,तो वहां के नौजवानों को टूरिस्ट गाइड,टैक्सी और होटल्स के क्षेत्र में अनेकों प्रकार के रोजगार उपलब्ध होंगे और उनका पलायन रुकेगा । मेरी आपसे मांग है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से 250 किलोमीटर का एक एक्सप्रेस-वे,जिसकेद्वारा चित्रकूट,खजुराहो,ओरछा से झांसी को जोड़ाजाए । जब यह पूरासर्किट तैयार होगा, तो पूरे देश और दुनिया के लोग प्रकृति की गोद में आसानी से जा सकेंगे और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में पहुंच सकेंगे । जो राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होते हैं,उनमेंअनेकों राष्ट्राध्यक्ष आते हैं । इस प्रकृति की गोद में ऑक्सीजन बैंक के बीच में जब कार्यक्रम होंगे,तो निश्चित रूप से उस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा । *t118 Title: Need to open procurement centre to purchase agricultural goods for full year for the farmers of Sheavasti Parliamentary Constituency, Madhya Pradesh. श्री रामशिरोमणि वर्मा (श्रावस्ती):सभापति महोदय, आपने मुझे अवसर दिया, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद । किसानों की बहुत गम्भीर समस्या पर मैं आज आपके माध्यम से भारत सरकार से निवेदन करूंगा । किसान की माली हालत को देखते हुए, उनके धान, गेहूं और तमाम अन्य फसलों के क्रय के लिए क्रय केंद्रों का कार्यक्रम चलता है, लेकिन यह बहुत कम समय के लिए चलाया जाता है । हमारा क्षेत्र श्रावस्ती बहुत पिछड़ा हुआ जनपद है । आज वहां किसान धान और गेहूं की फसल क्रय केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं । वहां लंबी लाइनें लगी हुई हैं । मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से अपील करूंगा कि क्रय केंद्र, जिसे कुछ दिनों के लिए चलाया जाता है, उसे पूरे वर्ष चलाया जाए, जिससे धान और गेहूं हमेशा खरीदा जा सके । धान की फसल, गेहूं की फसल और तमाम ऐसी चीजें हैं,जिनको बेचने से किसान खुशहाल होगा । मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से मांग करता हूं कि किसानों के हित को देखते हुए, क्रय केंद्र पूरे साल चलाया जाए, जिससे किसान खुशहाल हो,धन्यवाद । LIST OF MEMBERS WHO ASSOCIATED THEMSELVES WITH THE ISSUES RAISED UNDER MATTERS OF URGENT PUBLIC IMPORTANCE सदस्य, जिनके द्वारा अविलम्बनीय लोक महत्व के विषय उठाये गये । सदस्य, जिन्होंने उठाए गए विषयों के साथ स्वयं को सम्बद्ध किया । Shri Arvind Sawant Shri Shrirang Appa Barne Shri Rahul Ramesh Shewale Shri Om Pavan Rajenimbalkar Shri Anubhav Mohanty Dr. Shrikant Eknath Shinde Dr. Sujay Vikhe Patil Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Om Pavan Rajenimbalkar Dr. Sujay Vikhe Patil Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Rajendra Dhedya Gavit Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shrimati Veena Devi Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Arun Sao Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Mohammed Faizal P.P. Shri Kuldeep Rai Sharma Shri B.B. Patil Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Bidyut Baran Mahato Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shrimati Riti Pathak Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Dayakar Pasunoori Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Heena Vijaykumar Gavit Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Mukesh Rajput Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Basanta Kumar Panda Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Nihal Chand Chouhan Shri Ramcharan Bohra Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Sanjay Jaiswal Shri Ajay Misra Teni Shrimati Meenakashi Lekhi Shri Sushil Kumar Singh Shri Ram Kripal Yadav Shri Gopal Jee Thakur Shri Pradeep Kumar Singh Shri Chandeshwar Prasad Shri Vijay Kumar Shri Sanjay Seth Dr. Alok Kumar Suman Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Hanuman Beniwal Shri Ramcharan Bohra Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Shrikant Eknath Shinde Shri Shrirang Appa Barne Shri Rahul Ramesh Shewale Shri Arvind Sawant Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Ramcharan Bohra Shri Nihal Chand Chouhan Dr. Manoj Rajoria Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Rahul Ramesh Shewale Shri Shrirang Appa Barne Dr. Shrikant Eknath Shinde Shri Arvind Sawant Dr. Sanghamitra Maurya Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Sangam Lal Gupta Dr. Manoj Rajoria Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Shankar Lalwani Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Rajkumar Chahar Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Malook Nagar Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Anubhav Mohanty Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Arvind Sawant Shri Rahul Ramesh Shewale Shri Shrirang Appa Barne Dr. Shrikant Eknath Shinde Shri Malook Nagar Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Sunil Soren Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Janardan Mishra Kunwar Pushpendra Singh Chandel Dr. R.K. Ranjan Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shrimati Aparajita Sarangi Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shrimati Ranjeeta Koli Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Janardan Singh Sigriwal Kunwar Pushpendra Singh Chandel Dr. Manoj Rajoria Shrimati Vanga Geetha Viswanath Shri Raghu Rama Krishna Raju Shrimati Kavitha Malothu Shri Sunil Soren Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Janardan Mishra Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Gopal Jee Thakur Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Jasbir Singh Gill Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Ram Kripal Yadav Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Tapir Gao Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Jasbir Singh Gill Dr. Manoj Rajoria Shrimati Navneet Ravi Rana Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Bharati Pravin Pawar Shri Unmesh Bhaiyyasaheb Patil Shri Kuldeep Rai Sharma Shrimati Meenakashi Lekhi Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Pradeep Kumar Singh Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shrimati Supriya Sadanand Sule Shri Jagdambika Pal Shri Mohammad Sadique Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Vijay Kumar Dubey Shri Malook Nagar Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Sushil Kumar Singh Dr. Manoj Rajoria Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Ganesh Singh Shri Kuldeep Rai Sharma Kumari Goddeti Madhavi Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Syed Imtiaz Jaleel Shri Kuldeep Rai Sharma Adv. Ajay Bhatt Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Amar Singh Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Danish Ali Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Shrirang Appa Barne Shri Kuldeep Rai Sharma Shrimati Chinta Anuradha, Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Bhagirath Choudhary Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Gurjeet Singh Aujla Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Dinesh Chandra Yadav Shri Kuldeep Rai Sharma Prof. S.P. Singh Baghel Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Malook Nagar Shri Malook Nagar Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Rajendra Agrawal Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Ajay Misra Teni Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Ram Shankar Katheria Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Bhanu Pratap Singh Verma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Ramulu Pothuganti Shri Kuldeep Rai Sharma Dr Dhal Singh Bisen Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Ramesh Chandra Majhi Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Chandeshwar Prasad Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Kanakmal Katara Shri Kuldeep Rai Sharma Dr. Umesh G Jadav Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Santosh Pandey Shri Kuldeep Rai Sharma Shri C. P. Joshi Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Vijay Kumar Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Chunnilal Sahu Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Durga Das Uikey Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Sanjay Seth Shri Kuldeep Rai Sharma Er. Guman Singh Damor Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Ashok Kumar Rawat Shri Kuldeep Rai Sharma Kunwar Pushpendra Singh Chandel Shri Kuldeep Rai Sharma Shri Ramshiromani Verma Shri Kuldeep Rai Sharma माननीय सभापति : सभा की कार्यवाही गुरुवार, दिनांक 25 मार्च,2021को प्रात:11 बजे तक के लिए स्थगित की जातीहै । 21.44 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on Thursday, March 25, 2021/ Chaitra 4,1943(Saka) __________ * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member. * Available in Master copy of the Debate, placed in Library. * Available in Master copy of Debate, placed in Library. *English translation of the speech originally delivered in Punjabi. * Treated as laid on the Table.
* Moved with the recommendation of the President. * English translation of the speech originally delivered in Telugu. * English translation of the speech originally delivered in Marathi. * English translation of the speech originally delivered in Telugu. * English translation of the speech originally delivered in Punjabi. * Not recorded *English translation of the speech originally delivered in Punjabi. * English translation of the speech originally delivered in Maithili. * English translation of the speech originally delivered in Punjabi. * Not recorded * English translation of the speech originally delivered in Punjabi. * Not recorded * English translation of the speech originally delivered in Marathi.