Lok Sabha Debates
Demand To Construct And Maintain Dams To Stop Water Flowing Into The Rivers And ... on 23 July, 1998
nt> Title: Demand to construct and maintain dams to stop water flowing into the Rivers and tubewells and canals to irrigate the agricultural land.
श्री प्रभुदयाल कठेरिया (फिरोजाबाद) : माननीय सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि समूचे भारतवर्ष में भूमि का जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है। सरकार के वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि कई मीटर नीचे पानी चला जा रहा है और यह बड़ा गंभीर मसला है। सरकार ने नेशनल ऐजेण्डा में कहा है कि हमारी प्राथमिकता होगी कि देश के किसानों को पानी की व्यवस्था कराएंगे। महोदय, इस बात की चर्चा प्रश्न काल में भी हो चुकी है और कई बार मैं सदन में इस मामले को उठा चुका हूं। मैं विशेषकर अपने निर्वाचन क्षेत्र की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं। आगरा के पास खेरागढ़ और फतुहाबाद में करोड़ों एकड़ ज़मीन असिंचित पड़ी हुई है। इस वकत इतनी वर्षा हो रही है और वह वर्षा का पानी बहकर नदियों में चला जाता है। सरकार को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि उस क्षेत्र के अंदर और समूचे भारतवर्ष में जो पानी बहकर नदियों में जा रहा है, उसको रोकने के लिए बांध बनाए जाएं, टयूबवॆल की व्यवस्था कराई जाए, नहरों की मरम्मत कराई जाए जिससे किसानों की ज़मीन सिंचित हो सके। किसानों के लिए सरकार प्राथमिकता दे। इस बात को मैं तीसरी बार उठा रहा हूं, लेकिन इस बात को सरकार ठीक से नहीं ले रही है। मैं संसदीय कार्य मंत्रीसे अनुरोध करता हूं कि यह बात तीन बार सदन में उठ चुकी है। मैं अनुरोध करता हूं कि संसदीय कार्य मंत्री इस बारे में कोई न कोई जवाब दें कयोंकि यह करोड़ों गरीब किसानों का मामला है।
_______________________________________________________________ *Not Recorded.
... (व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: The hon. Minister does not want to react. How can I compel him? I cannot compel him to react.
... (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: Now, I call upon Shri Mullapally Ramachandran to raise his matter.
... (Interruptions)
SHRI E. AHAMED (MANJERI): Mr. Chairman, Sir, the fall in prices of coconut in Kerala is a big problem. Hundreds and thousands of cultivators are suffering. ...(Interruptions)
MR. CHAIRMAN: I have called Shri Mullapally Ramachandran to raise his matter. Please do not disturb him. After all, he comes from your State.
... (Interruptions) श्री प्रभुदयाल कठेरिया : खुराना जी को इस संबंध में कुछ न कुछ कहना चाहिए। ... (व्यवधान) सभापति महोदय : कठेरिया जी, आप सीनियर मेम्बर हैं। सरकार अगर रियॆकट करना चाहेगी तो रियॆकट करेगी। मैं कंपॆल नहीं कर सकता हूं।Please do not interrupt him. श्री प्रभुदयाल कठेरिया : मैं तो अनुरोध कर रहा हूं। यह किसानों की बात है। ... (व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: Nothing will go on record except what Shri Mullapally Ramachandran says.
(Interruptions)*