Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Clear The Proposal For Construction Of Rail-Cum-Road Bridge At Munghyr, ... on 26 October, 1999

Title: Need to clear the proposal for construction of Rail-cum-road bridge at Munghyr, Bihar - Laid. श्री ब्रहमानंद मंडल(मुंगेर) : बिहार राज्य के मुंगेर में गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल के निर्माण के लिए १९९७-९८ के रेल बजट में रेल पुल के लिए ६०० करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था । १९९८-९९ के रेल बजट में भी इस बजटीय प्रावधान को स्वीकृति मिली थी और भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग नं. ८० मोकामा-फरकका की स्वीकृति देने के बाद रेल सह-सड़क पुल के सर्वे के आदेश दिये गये, साथ ही भूतल परिवहन मंत्रालय, रेल मंत्रालय को सर्वे का काम दिया एवं बिल के आधार पर भुगतान करने का निर्देश दिया जिसका शिलान्यास तत्कालीन रेल मंत्री ने किया था । चूंकि भूतल परिवहन मंत्रालय ने सड़क पुल की स्वीकृति दे दी थी इसलिए सह-सड़क पुल का काम एक साथ हो गया । सर्वे के बाद माँडल टेस्ट और डिजाइनिंग के लिए इंडियन इन्स्टीच्यूट आँफ टेकनालाँजी, रूडकी को जिम्मेदारी दी गयी। लेकिन अभी तक मंत्रि परिषद की आर्िथक समति द्वारा मुंगेर और खगड़िया के बीच रेल सह-सड़क पुल की आर्िथक स्वीकृति नहीं दी है जिससे यह काम अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है । चंकि मुंगेर और इसके आसपास के दस जिलों की जनता ने लगातार इसके लिए संघर्ष करते रहे हैं । यह पुल उत्तरी और दक्षिणी बिहार को जोड़ने का काम करता है । अतः माननीय प्रधानमंत्री जी से नम्र निवेदन है कि मुंगेर का रेल सह-सड़क पुल की स्वीकृति जल्द दिलाने का कष्ट करें । चूंकि किसी भी योजना की अवधि बढ़ जाने से उसकी लागत भी बढ़ जाती है जिससे देश को काफी नुकसान होता है ।