Lok Sabha Debates
Need To Pay Compensation To Farmers Affected By Tsunami Of 2004. on 16 May, 2012
> Title: Need to pay compensation to farmers affected by Tsunami of 2004.
SHRI BISHNU PADA RAY (ANDAMAN & NICOBAR ISLANDS): Sir, my matter is very, very serious. … (Interruptions) The entire Government of India is harassing me. … (Interruptions) The entire staff of the Ministry is harassing me. … (Interruptions) So, please give me two minutes. … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: Please do not get agitated. You say whatever you want to say.
… (Interruptions)
श्री विष्णु पद राय : सभापति महोदय, 9 तारीख को हमारे साथ में ज्वाइंट सेक्रेटरी होम ने बद्तमीजी की, धक्का मारा। उसके पश्चात् 10 तारीख को मुझे बोलने का मौका दिया गया। स्पीकर मैडम ने आदेश दिया कि कार्रवाई करेंगे। हमारे कांग्रेस के मित्र कमांडो साहब बैठे हैं, उनसे सेम ज्वाइंट सेक्रेटरी होम ने बद्तमीजी की। हम दोनों, कमांडो साहब और मैं दोनों पवन बंसल जीके रूम में, उनकी पार्टी के सदस्य कमांडो साहब ने खुद कहा कि ज्वाइंट सेक्रेटरी होम ने उनसे बद्तमीजी की। उसके पश्चात वह हमारे पास अंडमान में गए और बोलते हैं कि माफ कर दो। हम बोले कि यह अधिकार मुझे नहीं है, हमारी पार्टी की नेत्री सुषमा जी के पास यह अधिकार है, भारत की सरकार और पार्लियामेंट की स्पीकर को यह अधिकार है। हमने कहा कि हमारे पास फुस-फुस करने मत आओ। हम यह जानना चाहते हैं कि हमारे मामले का क्या हुआ, हमारा अपमान क्यों करेंगे, सरकार इस पर चुप क्यों रहेगी? ...( व्यवधान) हमारे मन में डाउट है, हमें संदेह है, पवन बंसल जी, गृह मंत्री जी इस पर ध्यान दें। हमें अधिकार क्या मिलेगा? मुझे अपमान का बदला क्या मिलेगा? ...( व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: You have already raised this matter. The hon. Speaker has already called for the facts to consider the matter. It is a privilege matter. It will be considered by the hon. Speaker.
… (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: The House stands adjourned to meet again at 2 p.m. 13.03 hrs The Lok Sabha then adjourned for Lunch till Fourteen of the Clock.