Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Request To Run A Bullet Train From Delhi To Ahmedabad Via Jaipur. on 24 March, 2021

Seventeenth Loksabha > Title: Request to run a bullet train from Delhi to Ahmedabad via Jaipur.

 रामचरण बोहरा (जयपुर):सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी का ध्यानाकर्षण करना चाहूंगा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र जयपुर गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है और यह पर्यटन का प्रमुख स्थान है । देश में जो पर्यटक आते हैं,वे जयपुर आए बिना यहां से नहीं जाते हैं । मैं आपसे आग्रह करना चाहूंगा कि यह केवल पर्यटक स्थल ही नहीं है, बल्कि यहां बहुत सारे उद्योग हैं,जिनमें मुख्य रूप से हस्तशिल्प,रंगाई, छपाई मूर्तिकला, जवाहरात आदि व्यवसायों के लिए लोगों को यहां आना-जाना पड़ता है ।

महोदय, मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से आग्रह करना चाहता हूं कि यदि दिल्ली से जयपुर होती हुई अहमदाबाद के लिए बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की जाए, जिससे हमारे पर्यटकों हस्तशिल्पकर्मियों, हीरा जवाहरात एवं रंगाई छपाई से जुड़े उद्यमियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा तथा पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा मिलेगा ।

       महोदय, मै आपके माध्यम से मेरा रेल मंत्री जी से आग्रह करूंगा कि जयपुर के लिए एक सौगात देने की कृपा करें ।