Lok Sabha Debates
Regarding Sanction Of Road Projects Under Pmgsy In Odisha. on 10 March, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding sanction of road projects under PMGSY in Odisha.
श्री बलभद्र माझी (नबरंगपुर):महोदय, केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज 1 के बाद फेज 2 की सेंक्शन प्रक्रिया चालू हुई है। एक अजीब तरह का अलिखित नियम बनाया गया है जो पीएमजीएसवाई फेज-1 खत्म नहीं करेगा उसे पीएमजीवाई से फेज-2 सेंक्शन नहीं होगा। हमारे जैसे स्टेट में दिक्कत यह है कि 30 जिले में से 18 जिले एनडब्ल्यू अफेक्टेड है वहां बहुत कोशिश करने के बाद भी रोड का काम नहीं हो पा रहा है। यदि यह नियम लागू रहेगा तो एलडब्ल्यू अफेक्टेड स्टेट को पीएमजीएसवाई फेज-2 कभी नहीं मिल पाएगा। मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस कानून को रिलेक्स करके एलडब्ल्यू अफेक्टेड स्टेट को पीएमजीएसवाई से फेज 2 सेंक्शन दिया जाए जिससे बहुत सारे अनकनेक्टेड गांवों को कनेक्ट किया जा सके।
HON. CHAIRPERSON: Shri Bhairon Prasad Mishra and Kunwar Pushpendra Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Shri Balbhadra Majhi.