Lok Sabha Debates
Report Of Justice U.C.Banerjee Committee On Godhra Incident. on 6 March, 2006
an> Title : Report of Justice U.C.Banerjee Committee on Godhra Incident. MR. SPEAKER: Hon. Members, unfortunately, no one from the Panel of Chairmen is now available. I had some urgent work to do. I am requesting Shri Mohan Singh to please sit in the Chair. I am sure, he will be more competent than the Speaker. Now, he will regulate what we call the ‘Zero Hour’. 13.04 hours (Shri Mohan Singh in the Chair) … (Interruptions)
SHRI HANNAN MOLLAH (ULUBERIA): We have given our notices. …( व्यवधान) सभापति महोदय : आप लोग जो चाहते हैं, वह मैं शुरू कर रहा हूं। आप शान्त रहें। आपका नंबर भी आएगा। ऐसा है कि यू.सी. बैनर्जी कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद, कुछ माननीय सदस्यों ने इस विषय को सदन में उठाने की सूचना दी थी। पहला नोटिस श्री रामजीलाल सुमन का है। मैं चाहूंगा कि वे बोलें। …( व्यवधान)
श्री रामजीलाल सुमन (फ़िरोज़ाबाद) : सभापति महोदय, गोधरा काण्ड की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री यू.सी. बनर्जी की अध्यक्षता में जो कमेटी गठित की गई, उसने स्पष्ट कहा है कि तीन साल पहले साबरमती एक्सप्रैस के कोच एस-६ में जो आग लगी, वह कोई साजिश नहीं थी, षडयन्त्र नहीं था, एक हादसा था और कहीं से इस प्रकार के साक्ष्य नहीं मिले हैं कि पैट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगाई गई। तथ्यों को तोड़-मरोड़कर कार्रवाई की जाती रही और आज स्थिति यह है कि जो गुनहगार हैं, वे बाहर हैं और बड़ी संख्या में बेगुनाह लोग अभी भी पोटा के तहत जेलों में हैं। सरकार ने एक रिव्यू कमेटी बनाई थी, इसके बावजूद भी उन लोगों को अभी तक नहीं छोड़ा गया। मुझे ऐसा लगता है कि एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत यह सब किया गया। जब यह घटना हो गई तो रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर ने कोई जांच क्यों नहीं की और उस समय जो रेल मंत्री थे, वे भी घटनास्थल पर नहीं गये। पूरे माहौल को बिगाड़ने का काम किया गया और जो साम्प्रदायिक तत्व थे, उन लोगों ने किस तरह से बेगुनाह अल्पसंख्यक लोगों को मारा, आज यह बनर्जी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है।…( व्यवधान) सभापति महोदय : आप क्या चाहते हैं?
श्री रामजीलाल सुमन :हम यह चाहते हैं कि कमेटी की रिपोर्ट यहां रखी जाये और नरेन्द्र मोदी की सरकार बर्खास्त हो। इसके अलावा कोई चारा नहीं। नरेन्द्र मोदी की सरकार बर्खास्त होनी चाहिए, हमारी यह मांग है।…( व्यवधान) सभापति महोदय : ठीक है, आपकी बात हो गई। श्री रूपचन्द पाल।
श्री रामजीलाल सुमन : नरेन्द्र मोदी की सरकार बर्खास्त करो।…( व्यवधान) सभापति महोदय : अब आप शान्त रहिये, आपने अपनी बात कह ली।
...( व्यवधान)
सभापति महोदय : आपका नम्बर आयेगा, आपको बुलाएंगे।
...( व्यवधान)
SHRI RUPCHAND PAL (HOOGHLY): Sir, the U.C. Banerjee panel on Godhra has submitted its report to the Union Government. This report has once more revealed the truth that it all happened according to a plan built up on a deep conspiracy and a genocide was perpetrated by RSS and BJP in Gujarat with the aid and active connivance of Narendra Modi Government. 14.07 hrs. (Shrimati Sumitra Mahajan in the Chair) Notorious role of the BJP-led Government is well known to the people of the country. … (Interruptions) A large number of innocent people are rotting in the jails and the leaders responsible for this are moving about freely. … (Interruptions) MADAM CHAIRMAN : Only Shri Rupchand Pal’s statement will be recorded and nothing else. (Interruptions) … * SHRI RUPCHAND PAL : Madam, I charge that the Chief Minister of Gujarat has an active hand in the genocide. … (Interruptions) I demand that there should be a public trial of Chief Minister Narendra Modi. …( व्यवधान) * Not Recorded.
सभापति महोदया : श्री चन्द्रकान्त खैरे। बाकी सब को मैं एसोसिएट करती हूं। श्री मधुसूदन मिस्त्री (साबरकंठा) : सभापति महोदया, हम भी गुजरात से आते हैं, हमको बोलने का मौका दिया जाये।…( व्यवधान) सभापति महोदया : आपने नोटिस दिया है?
SHRI MADHUSUDAN MISTRY : Yes, I have given notice.
श्री चंद्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : सभापति महोदया, मेरा नोटिस है। मैंने नोटिस दिया है। रेल मंत्रालय ने गोधरा काण्ड की सूत्रधार गोधरा स्टेशन पर जिस रेल बोगी में आग लगी थी और जो बहुत बड़ा हादसा हुआ, उसके बारे में बनर्जी कमेटी की स्थापना की गई थी…( व्यवधान) सभापति महोदया : मुझे मालूम है, सब लोग बहुत चिन्तित हैं। आप बैठिये।
श्री चंद्रकांत खैरे : बनर्जी कमेटी की स्थापना इल्लीगल है, क्योंकि भारत सरकार ने नानावटी कमीशन की स्थापना की थी। मैं दंगों के समय गुजरात गया था और पीड़ित लोगों के घर भी गया था।…( व्यवधान) MADAM CHAIRMAN : This will not be allowed. … (Interruptions)
सभापति महोदया : आप बैठ जाइए।
...( व्यवधान)
श्री चंद्रकांत खैरे : महोदया,बनर्जी कमेटी की रिपोर्ट एकदम .. * है। …( व्यवधान) MADAM CHAIRMAN: I will not allow this.
… (Interruptions)
सभापति महोदया : यह शब्द प्रोसीडिंग में नहीं जाएगा।
...( व्यवधान)
सभापति महोदया : आप बैठ जाइए। मैं ऐसे नहीं बोलने दूंगी। यदि आपने नोटिस दिया है तभी मैं आपको बोलने दूंगी। ...( व्यवधान)
श्री मधुसूदन मिस्त्री : महोदया, मैंने भी नोटिस दिया हुआ है।…( व्यवधान) * Not Recorded.
सभापति महोदया : इस तरह सेबीच में टोकाटाकी करने से किसी को बोलने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसा नहीं चलेगा। सलीम जी आप तो बोल चुके हैं, फिर आप बीच में टोकाटाकी क्यों कर रहे हैं? ...( व्यवधान)
मोहम्मद सलीम (कलकत्ता-उत्तर पूर्व) : इन्होंने रूपचन्द पाल जी को बोलने नहीं दिया था।…( व्यवधान) सभापति महोदया : क्याआप बदला ले रहे हैं? Are you that much revengeful? What is this? … (Interruptions)
श्री चंद्रकांत खैरे : महोदया, बनर्जी कमीशन की स्थापना बिहार इलैक्शन को देखते हुए की गयी थी, ताकि इन्हें मुसलमानों के वोट मिल सकें। इसके बाद भी बिहार में इनकी सरकार नहीं बन पायी। …( व्यवधान) मैं यह कहना चाहूंगा कि यह रिपोर्ट ... * है।…( व्यवधान) सभापति महोदया : यह शब्द रिकार्ड में नहीं जाएगा।
...( व्यवधान)
श्री चंद्रकांत खैरे : साबरमती एक्सप्रैस को हम देखने गए थे, …( व्यवधान) कैसे लोगों को जलाया गया था। मैं पीड़ित लोगों के घर भी गया था। मैं अहमदाबाद गया था और पीड़ित फैमिली से मिला था। उनकी फैमिली के चार लोगों को मारा गया था, उसमें से दो लड़कियां बच गयी थीं, उन्होंने मुझे पूरी कहानी बतायी थी।…( व्यवधान) यह रिपोर्ट गलत है।…( व्यवधान)इस रिपोर्ट को खारिज किया जाए।…( व्यवधान) नानावटी कमीशन की रिपोर्ट में और इस रिपोर्ट में बहुत फर्क है। ये लोग मुसलमानों के वोट के लिए ये सब करना चाहते हैं।…( व्यवधान) MADAM CHAIRMAN: Nothing will go on record.
(Interruptions) …* MADAM CHAIRMAN: Shri Madhusudan Mistry, only two minutes.
… (Interruptions)
श्री मधुसूदन मिस्त्री : महोदया, दो-तीन दिन पहले यू.सी. बनर्जी कमीशन की रिपोर्ट आयी है।…( व्यवधान) लोगों के मकान जलाने वालों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बच्चों को मारने और उनकी लाशों को तलवार पर घुमाने वालों…( व्यवधान)
* Not Recorded.
MADAM CHAIRMAN: Nothing will go on record.
(Interruptions) …* MADAM CHAIRMAN: Shri Mistry, I have allowed you. Why are you quarreling? I do not understand. You please address the Chair. If you address properly, only then it will go on record. This quarrel will not go on record. … (Interruptions)
श्री मधुसूदन मिस्त्री : ये लोग खड़े होकर बीच में टोकते हैं। I will only address you. बनर्जी कमीशन की रिपोर्ट आयी है।…( व्यवधान) श्री खारबेल स्वाईं (बालासोर) : यह कमीशन नहीं है, कमेटी है।…( व्यवधान) SHRI MADHUSUDAN MISTRY : He has no right to speak. … (Interruptions) सभापति महोदया : आप बैठ जाइए।
...( व्यवधान)
श्री मधुसूदन मिस्त्री : इनके नेता ने कहा था कि यह हादसा देश के ऊपर एक कलंक है और यह बात इस रिपोर्ट से साबित हो गयी है…( व्यवधान) Not only that, it is worse गुजरात का मुख्यमंत्री इस रिपोर्ट को देखकर कहता है कि गुजरात का जो ताना-बाना है, उसे डैस्ट्रोय मत कीजिए।…( व्यवधान) पूरे सौशल फैब्रिक को तोड़ने वाला अब पादरी बनकर बोल रहा है यू.सी. बनर्जी कमीशन को कि आप गुजरात का फैब्रिक मत तोड़िए।…( व्यवधान) इन्हें क्या अधिकार है।…( व्यवधान) इनकी सरकार ने आज तक लोगों को कम्पैनसेशन नहीं दिया। मैं सरकार से मांग करता हूं कि उस रिपोर्ट को टेबल पर रखा जाए।…( व्यवधान)उस सरकार को बरखास्त किया जाए और एक्शन लिया जाए।…( व्यवधान)राज्य बचाने में श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार फेल हो गई है। उनकी सरकार को सोचना चाहिए। ऐसे मुख्य मंत्री में अगर कुछ भी मानवता बची है तो उन्हें पार्टी से निकल जाना चाहिए।…( व्यवधान) MADAM CHAIRMAN : Nothing will go on record.
(Interruptions) …* सभापति महोदया : आपकी बात पूरी हो गई है।
* Not Recorded.
...( व्यवधान)
MADAM CHAIRMAN: Your name is not there.
...( व्यवधान)
सभापति महोदया : मैं श्री बसुदेव आचार्य, श्री वीरचन्द्र पासवान, श्री आलोक कुमार मेहता, श्री रघुनाथ झा, श्री सी.के. चन्द्रप्पन और श्री राम कृपाल यादव के नाम एसोसिएट कर देती हूं। ...( व्यवधान)
MADAM CHAIRMAN: Only Shri Yerrannaidu’s speech will go on record.
(Interruptions) …* MADAM CHAIRMAN: The House stands adjourned to meet at 2.15 p.m. 13.17 hrs. The Lok Sabha then adjourned till fifteen minutes past Fourteen of the Clock.
-------------
* Not Recorded.
14.15 hrs. The Lok Sabha re-assembled at fifteen minutes past Fourteen of the Clock. (Shri Balasaheb Vikhe Patil in the Chair) … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: Hon. Members, kindly take your seats.
… (Interruptions)
14.15 ¼ hrs. (At this stage, Dr. Shafiquar Rahman Barq and some other hon. Members came and stood near the Table.) … (Interruptions)
MR. CHAIRMAN: Hon. Members, please go back to your seats.
1415 ½ hrs. (At this stage, Dr. Shafiquer Rahman Barq and some other hon. Members went back to their seats.) … (Interruptions)