Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Relax The Norms Of Land Required For Establishment Of Cbse Affiliated ... on 29 April, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to relax the norms of land required for establishment of CBSE affiliated private schools in rural areas of the county -laid.

 

श्री महेश गिरी (पूर्वी दिल्ली) ः आज ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा स्कूल खोलकर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की जरूरत है। प्राइवेट सेक्टर की भूमिका इसमें अहम है। परन्तु प्राइवेट स्कूल खोलकर उसको सीबीएसई से अफिलियट कराने में कुछ मानक आड़े आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल के लिए 2 एकड़ जमीन एक ही प्लाट पर चाहिए। दो एकड़ जमीन आजकल एक ही जगह पर एक संस्था के नाम में इकट्ठा करना बड़ा मुश्किल है तथा अगर उपलब्ध है तो उसकी लागत दर काफी ऊँची है। प्लाट साइज काफी छोटे होते हैं। अगल-बगल वाले बेचने को तैयार नहीं होते। अगर हो भी जाते हैं तो मनमाना रेट मांगते हैं। इस कारण चाह कर भी बहुत से लोग ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल नहीं खोल पा रहे हैं। सीबीएसई ने एक सैकेंडरी स्कूल खोलने के लिए शहरी क्षेत्र जैसे एनसीटी ऑफ दिल्ली में यह मानक घटाकर 2000 स्क्वायर मीटर कर दिया है। मेरा सरकार से अनुरोध है कि ग्रामीण क्षेत्र का मानक भी उसी लॉजिक के तहत 2 एकड़ से घटाकर 1 एकड़ या उससे भी कम किया जाये तथा अगर प्लाट दो जगहों पर भी है एक 100 मीटर दूरी के अंदर तो उसको अफिलिएशन दिया जाए।