Lok Sabha Debates
Need To Declare Dharchula And Mansyari Tehsil In Pithoragarh District Of ... on 2 August, 2006
> Title : Need to declare Dharchula and Mansyari Tehsil in Pithoragarh district of Uttaranchal as tribal areas.
श्री बची सिंह रावत ‘बचदा’ : उपाध्यक्ष जी, उत्तरांचल के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ की दो तहसीलें धारचूला और पिथौरागढ़ ऐसी हैं जहां अनुसूचित जनजाति एवं वनवासी जातियों की बहुत बड़ी संख्या है। ये दोनों तहसीलें दुर्गम एवं बर्फीले क्षेत्र में आती हैं। इस कारण वहां उद्योग और खेती नहीं होती है। इस कारण इन तहसीलों के निवासियों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त कमजोर एवं दयनीय है। इन तहसीलों के निवासियों की काफी समय से मांग रही है कि इस क्षेत्र में पड़ने वाली दोनों तहसीलों को अनुसूचित जनजाति घोषित किया जाए।
उपाध्यक्ष महोदय, उत्तरांचल के पिथौरागढ़ जिले की धारचूला एवं मुन्सारी तहसीलों को जनजाति क्षेत्र घोषित किए जाने हेतु उत्तरांचल की विधान सभा द्वारा सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया है। इस संबंध में प्रधान मंत्री जी द्वारा जनवरी, २००४ को देहरादून में उक्त तहसीलों को जनजातीय क्षेत्र घोषित किए जाने की सार्वजनिक घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें जनजातीय क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। अत: क्षेत्र की जनता आन्दोलनरत है। इसलिए मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि इन दोनों तहसीलों को अविलम्ब जनजातीय़ क्षेत्र घोषित किया जाए।