Lok Sabha Debates
The Speaker Made Reference To The Passing Away Of Balli Durga Prasad Rao, Sitting ... on 17 September, 2020
Seventeenth Loksabha > Title: The Speaker made reference to the passing away of Balli Durga Prasad Rao, sitting Member of the Lok Sabha. माननीय अध्यक्ष : माननीय सदस्यगण,मुझे सभा को हमारे साथी,श्री बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के दु:खद निधन के बारे में सूचित करना है । श्री बल्ली दुर्गा प्रसाद राव वर्तमान सदस्य थे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे । श्री बल्ली दुर्गा प्रसाद राव सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी समिति के सदस्य थे । इससे पहले, श्री बल्ली दुर्गा प्रसाद राव आंध्र प्रदेश विधान सभा के चार कार्यकाल के लिए सदस्य रहे । उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया । श्री बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का निधन 16 सितम्बर, 2020 को 64 वर्ष की आयु में चेन्नई में हुआ । अपने साथी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए यह सभा शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करती है । अब यह सभा दिवंगत आत्मा के सम्मान में कुछ देर मौन खड़ी रहेगी । 15.0 ½ hrs (The Members then stood in silence for a short while.) माननीय अध्यक्ष : ऊँ शांति । शांति । । शांति॥ ।
माननीय अध्यक्ष: सभा की कार्यवाहीचार बजे तक के लिए स्थगितकी जाती है । 15.02 hrs The Lok Sabha then adjourned till Sixteen of the Clock.
16.00 hrs The Lok Sabha reassembled at Sixteen of the Clock.
(Hon. Speaker in the Chair)