Lok Sabha Debates
Alleged Breach Of Privilege Due To Raid At The Official Residence Of Sardar ... on 1 August, 2003
nt> श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद):अध्यक्ष महोदय, मेरा बेरोजगारी के सवाल पर कार्य स्थगन प्रस्ताव है। …( व्यवधान) श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज, बिहार) : अध्यक्ष महोदय, मैं बिहार का एक गम्भीर सवाल उठाना चाहता हूं। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मेरे पास जॉरो ऑवर के लिये बहुत से विषय हैं। अगर आप लोग उन्हें ज़ीरो ऑवर में उठाना चाहते हैं तो आप लोग अपनी अपनी जगह पर बैठिये। मैं आप सब को मौका दूंगा। आप यदि कोई विषय उठाना ही नहीं चाहते हैं और आप इस तरह का बर्ताव कर सकते हैं, उसमें मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकूंगा। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : क्या आप लोग जानते हैं कि यह सब क्यों हो रहा है। कई सदस्य ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि दूसरों के विषय सदन के सामने आयें। मैं आप लोगों से बार-बार विनती कर रहा हूं कि मैं आप लोगों को मौका दे सकता हूं, यदि आप लोग अपनी जगह पर जायें। यदि आप इस तरह का बर्ताव करेंगे तो कैसे किसी सदस्य को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा? मेरे सामने ऐसे बहुत से सदस्य हैं जो एक-एक हफ्ते से कोशिश कर रहे हैं । मैं पहले श्री मलहोत्रा जी को मौका दे रहा हूं। मेरे पास लिस्ट है, मैं सब को मौका दूंगा। आप बैठिये। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैं किसी की बात सुनने के लिये तैयार नहीं हूं। मेरे सामने जो पहला विषय है, उसे पूरा होने दें। यदि आप इस विषय को नहीं होने देंगे तो कैसे चलेगा? ...( व्यवधान)
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (पूर्णिया): अध्यक्ष महोदय, पूरा उत्तर बिहार बाढ़ से पीड़ित है ( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : यादव जी, आप बैठिये।
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैं केवल एक बार विनती करूंगा और बाद में बैठा रहूंगा। मेरी आप लोगों से विनती है कि मैं ज्यादा से ज्यादा विषय लेना चाहता हूं। आप अपनी जगह पर जाकर बैठिये। यदि आप नहीं बैठेंगे तो आप लोगों के विषय नहीं आयेंगे, उससे आपको नुकसान होगा। ...( व्यवधान)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): अध्यक्ष महोदय, मैंने एडजर्नमेंट मोशन बिहार में आई बाढ़ के संबंध में दिया है…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : मैंने कहा है कि मैं करना चाहता हं और मैं करूंगा।
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : पहले मेरा एडजर्नमेंट मोशन डिस्पोज़ ऑफ किया जाये।
अध्यक्ष महोदय : मैं करूंगा। आप बैठिये।
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : इसे नियमसम्मत किया जाये।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : श्री मल्होत्रा जी, आप बोलिये, बाकी सब लोग बैठिये।
...( व्यवधान)
SHRI PAWAN KUMAR BANSAL (CHANDIGARH): Sir, in an advertisement, the Survey of India has published an incorrect map of India.… (Interruptions) MR. SPEAKER: I am going to permit you. If Members cooperate, you will get your chance otherwise, you will not. … (Interruptions)डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :अध्यक्ष महोदय, हमारा एडजर्नमेंट मोशन का नोटिस है, इसे देखा जाये…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप शाउट करते रहिये। I have rejected all the notices of Adjournment Motion. I will give them a chance during ‘Zero Hour’ as and when their names come. … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : ऐसा कोई नियम नहीं है कि एडजर्नमेंट मोशन लेने से पहले आपका नम्बर होना चाहिये। आप नियम जानते हैं। SHRI BASU DEB ACHARIA (BANKURA): The notices of Adjournment Motion should get preference over other matters.… (Interruptions) MR. SPEAKER: There is no such rule. If they are accepted then that rule is applicable, otherwise not. … (Interruptions)
SHRI BASU DEB ACHARIA : But you should allow us to speak.… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Every time you go on arguing without knowing the rules.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : मैंने श्री मल्होत्रा जी को परमिशन दी है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि एडजर्नमेंट मोशन एक्सैप्ट नहीं किया तो आपको बोलने का मौका दिया जाये। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : अध्यक्ष महोदय, मेरा एडजर्नमेंट मोशन है…( व्यवधान) MR. SPEAKER: I have rejected all the notices of Adjournment Motion.
… (Interruptions)अध्यक्ष महोदय : ऐसा बिलकुल रूल नहीं है। आप मुझे रूल दिखाइये। रूल क्या कहता है, पहले पढ़ो। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : मैंने नोटिस दिया है।
MR. SPEAKER: I have already rejected all the Adjournment Motion notices.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have received a number of notices of Adjournment Motion as also a notice of suspension of Question Hour. I have rejected these notices. In due course of time, I will take them up. … (Interruptions)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :मलहोत्रा जी का क्या नोटिस है, हमारा एडजर्नमेंट मोशन है। अध्यक्ष महोदय : श्री मलहोत्रा जी का नोटिस मेरे पास है।
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): रघुवंश प्रसाद सिह जी, मैं बता रहा हू, आप सुनिये।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : रघुवंश प्रसाद जी, यह बोलने का कौन सा तरीका है? You can raise a point of order. I will hear you. ऐसा बोलने के लिये रूल नहीं कहता, आप जिस तरीके से बोल रहे हैं। क्या आप रूल के बाहर जायेंगे और चेयर से कहेंगे कि रूल के मुताबिक काम करो। मैं रूल के मुताबिक काम करने के लिये तैयार हूं, आप रूल बताये। ...( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से एक महत्व का सवाल उठाना चाहता हूं कि राज्य सभा के एक सांसद के घर…( व्यवधान) डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :अध्यक्ष महोदय, पहले एडजर्नमेंट मोशन का निष्पादन करना होगा। अध्यक्ष महोदय : मैने किया है। I have disposed of all the notices. I have disallowed them. … (Interruptions)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :आपने किस कारण से डिसअलाऊ किया है? क्या आप हमारी बात नहीं सुनेंगे? अध्यक्ष महोदय : हर एक एडजर्नमेंट मोशन पर सुनने का नियम नहीं है। आप नियम जानते हैं। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : अध्यक्ष महोदय, मेरा विषय गम्भीर है…( व्यवधान)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :यह सरकार की विफलता है…( व्यवधान)नियम देखा जाये।
MR. SPEAKER: Do not argue with the Chair. This is also not within the rules.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : आप नियम बताये।Show me the rule. आप नियम की किताब हाथ में लें, मुझसे बात करो, मैं चर्चा के लिये तैयार हूं। ...( व्यवधान)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : यहमैं नियम ही बता रहा हूं।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : यह नियम में नहीं है, मैंने एडजर्नमैन्ट मोशन डिस्पोज ऑफ कर दिया। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : एडजर्नमैन्ट मोशन का नोटिस चार बातों पर सुना जा सकता है। यह नियम में है। अध्यक्ष महोदय : आप किताब का उपयोग नहीं करते हैं। लेकिन मैं करूंगा।
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : मुझे सम्पूर्ण किताब याद है।
अध्यक्ष महोदय : आपकी याददाश्त अच्छी नहीं है, इसलिए आप गलतियां करते हो।
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैं आपको रूल दिखाता हूं।
...( व्यवधान)
श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव : अध्यक्ष महोदय, इसके बाद बिहार का मामला लेना है। अध्यक्ष महोदय : हां, आपका बिहार का मामला मेरे पूरे ध्यान में है।
Title: Alleged breach of privilege due to raid at the official residence of Sardar Sukhbir Singh Badal, MP by the vigilance department of Punjab Government. डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:अध्यक्ष महोदय, संसद के एक सदस्य श्री सुखबीर सिंह बादल के घर पर …( व्यवधान) श्री जे.एस.बराड़ (फरीदकोट) : सर, यह मैटर सबजुडिस है, इसे कैसे उठा सकते हैं। यह सारा मामला अदालत में है, अदालत इसकी तहकीकात कर रही है। स्टेट में करोड़ों-अरबों रुपये की करप्शऩ चल रही है…( व्यवधान)सारे प्रदेश में इतनी बड़ी लूट हो रही है…( व्यवधान) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:श्री सुखबीर सिंह बादल के घर पर पंजाब के विजीलैन्स डिपार्टमैन्ट ने २५ जुलाई को रेड की, उन पर आरोप लगाया गया कि उनके पास ३५०० करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है…( व्यवधान)लेकिन उन्हें वहां कोई चीज नहीं मिली। पंजाब में…( व्यवधान)बादल साहब के पास उन्हें कुछ नहीं मिला…( व्यवधान) श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : अध्यक्ष महोदय, हम इसे सपोर्ट करते हैं। डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: १८ महीने तक पंजाब सरकार को ३५०० करोड़ रुपये की प्रोपर्टी में से एक पैसा भी नहीं मिला…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : प्लीज बैठिये। इनकी बात दो मिनट में पूरी हो जायेगी, उसके बाद आपके विषय पर भी आ सकते हैं। डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: अध्यक्ष जी, यह अयोध्या पर बहस कर सकते हैं…( व्यवधान) श्री जे.एस.बराड़:अध्यक्ष महोदय, अगर आप इन्हें बोलने की इजाजत दे रहे हैं तो कृपा करके हमें भी उनके बाद बोलने की इजाजत दीजिए। अध्यक्ष महोदय : मैं किसी एक मैम्बर को बोलने की इजाजत दूंगा। अभी आप उन्हें डिस्टर्ब मत कीजिए। डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: इन्होंने वर्ष २००१ और २००२ में इश्तिहार निकाले कि बादल साहब और उनकी फैमिली के पास ३५०० करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है। सब पेपर्स में बड़े-बड़े इश्तिहार छापे, १८ महीने बीत गये और १८ महीने में कोई कम्पलेन्ट लॉज नहीं की, कोई एफ.आई.आर. लॉज नहीं की…( व्यवधान)१८ महीने तक कुछ नहीं हुआ और अखबारों में इश्तिहार दिया कि ३५०० करोड़ रुपये की प्रोपर्टी है। हम उन्हें आज जेल में डाल रहे हैं, कल जेल में डाल रहे हैं, परसों जेल में डाल रहे हैं और कैसी जेल में डालेंगे, यह सब भी लिख दिया। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। पहले इन्होंने एक कमीशन बनाया, कमीशन के चेयरमैन ने यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि मैं इसमें नहीं रहता। उसके बाद कोई कमीशन भी नहीं बनाया। अचानक इस २४ जून को वहां पर कांग्रेस के एक लीडर से एक दर्खास्त ले ली कि इनकी प्रोपर्टी की जांच की जाए। २४ जून को एप्लीकेशन ली, २४ जून को एफ.आई.आर. लॉज कर दी और २४ जून को ही इनवेस्टीगेशन शुरू कर दी। इन्होंने एक-एक दिन करके १४ प्रोपर्टीज के ऊपर छापे मारे और आज विजीलैन्स ने…( व्यवधान) SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, what are you permitting him for?… (Interruptions) MR. SPEAKER: You can argue. I will permit one person from your side.
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:अध्यक्ष महोदय, विजीलैन्स ने आज रिपोर्ट में दिया है कि उनकी किसी प्रोपर्टीज में कोई चीज नहीं मिली। यानी कि १४ प्रोपर्टीज में कुछ नहीं मिला। यह रिपोर्ट भी विजीलैन्स ने लॉज कर दी। इन्होंने कहा दस हजार एकड़ फॉर्म आस्ट्रेलिया में है। यह इश्तिहार कांग्रेस पार्टी लिखती है। तीन हजार एकड़ फार्म कैलिफोर्निया में है, चार मल्टीस्टोरीड बिल्िंडग मैनहटन में है, दो पार्किंग स्लॉट्स न्यूयार्क में हैं। इन्होंने करोड़ों रुपये खर्च करके वहां आदमी भेजे, लेकिन एक पैसे की भी प्रोपर्टी नहीं मिली। अध्यक्ष महोदय, मैं आपके सामने सबसे खतरनाक बात लाना चाहता हूं कि जो खालिस्तानी एलीमैन्ट्स हैं, जगजीत सिंह चौहान जो खालिस्तानी है, जिस पर केन्द्र सरकार नजर रखे हुए हैं, उनकी मदद लेकर पंजाब में अकालियों…( व्यवधान) श्री किरीट सोमैया (मुम्बई उत्तर पूर्व) : यह पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुले हैं। आपने खालिस्तान और खालिस्तानी लोगों को बढ़ावा दिया था।…( व्यवधान) SHRI ADHIR CHOWDHARY (BERHAMPORE, WEST BENGAL): Sir, what is he saying? It is the Congress Party who has lost his leaders… (Interruptions). Shri Rajiv Gandhi lost his life.… (Interruptions) SHRI J.S. BRAR : Sir, it was Shri L.K. Advani who cleared his passport. It was not cleared by the Punjab Government.… (Interruptions) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:जगजीत सिंह चौहान आज भी कहता है कि मैं खालिस्तान बनाना चाहता हूं, मैं खालिस्तानी हूं और यह उसकी मदद लेकर बादल साहब पर इल्जाम लगा रहे हैं।…( व्यवधान) श्री पवन कुमार बंसल:सर, इन्हें इतना लम्बा बोलने दे रहे हैं। Whom is he addressing? Is he addressing the Home Minister of India? Whom is he addressing? What are we making of Parliament?… (Interruptions) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:मैं जीरो आवर में मामला उठा रहा हूँ। …( व्यवधान)
SHRI SOMNATH CHATTERJEE (BOLPUR): Sir, may I seek a clarification?… (Interruptions) श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, मुझे भी एक बात इस संबंध में कहनी है।
अध्यक्ष महोदय : अभी मैं सोमनाथ जी को सुन रहा हूँ।
...( व्यवधान)
SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Sir, I am sure, Shri Malhotra feels very strongly about it and that is why he has raised this issue… (Interruptions) I am only seeking a clarification… (Interruptions) Who can reply to what he is raising?… (Interruptions) Who can reply to this subject?… (Interruptions) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:रिप्लाइ किसी को क्या देना है। मैं तो ज़ीरो आवर में मामला उठा रहा हूँ। रिप्लाइ तो आपको करना है। …( व्यवधान) SHRI SOMNATH CHATTERJEE : Either the hon. Home Minister should reply or if the Finance Minister thinks that he is competent to reply, then he should reply, or the Congress Party should reply… (Interruptions) That is why, before such issues are raised it should be considered as to who can respond to this… (Interruptions) Therefore, such issues should not be raised… (Interruptions) MR. SPEAKER: Shri Malhotra, please conclude as early as possible. बाकी लोग बैठिये, अभी मल्होत्रा जी बोल रहे हैं। … (Interruptions)
SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, what does he want from the Government of India?… (Interruptions) Are such issues permissible to be raised in the House?… (Interruptions) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:यहां शिवराज जी बैठे हुए हैं, सोमनाथ जी बैठे हुए हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि एम.पी. के घर पर छापा नहीं पड़ सकता, कोई क्रमिनल होगा तो ऐसा हो सकता है। मगर क्या उसके घर की नपाइश होगी, उसको नापा जाएगा, उसकी कुर्सियां नापी जाएगी? अगर इनके घरों पर छापा पड़ना शुरू हो जाए, and this is a game most parties can play… (Interruptions) MR. SPEAKER: You can make your demand and conclude.
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:मैं कहना चाहता हूँ कि * MR. SPEAKER: You do not go on that subject. जो विषय आपने लिया है, उसी विषय पर बोलिये। … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Please do not make a reference to that. I will delete that from the records. … (Interruptions)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:इसके लिए सोनिया जी जिम्मेदार होंगी या अमरिन्दर सिंह जिम्मेदार होंगे? …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप कनक्लूड कीजिए।
...( व्यवधान)
श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी (खजुराहो): जगजीत सिंह चौहान को हिन्दुस्तान में आने की इजाज़त नहीं थी। आपकी सरकार ने और आपके गृह मंत्री ने उनको यहां आने की इजाज़त दी।…( व्यवधान) SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, I want to ask a fundamental question… (Interruptions) MR. SPEAKER: Shri Bansal, would you like to speak on this subject?
… (Interruptions)
SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, I want to ask a fundamental question… (Interruptions) Sir, is it permissible to raise such issues in this House?… (Interruptions) Sir, you are forcing us to come to the well of the House… (Interruptions) Sir, you are forcing us to do so… (Interruptions) We are being forced to come to the well of the House and then please do not blame us for this… (Interruptions) Sir, a person of the stature of Shri Malhotra knows as to what can be said in the Parliament and what cannot be said… (Interruptions) Whom does he want an answer from?… (Interruptions) All frivolous and irresponsible allegations are being made… (Interruptions) * Expunged as ordered by the Chair.
MR. SPEAKER: If you want to say something on the issue that he has raised, then I am permitting you. If you do not want to say anything, then I am permitting Shri Brar to speak. … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : बरार जी आप बोलिये। मल्होत्रा जी आपकी बात हो गई, आप बैठिये।
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: No. Shri Malhotra, I cannot allow you more than this.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : बरार जी आप बोलिये। आप बरार जी को तो बोलने देंगे। वे आपकी पार्टी के सदस्य हैं। उनको तो बोलने दें। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैं आपको बोलने की इजाज़त दूंगा अगर इसी विषय पर आप बोलना चाहते हैं। आप बैठिये। ...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप बैठिये। वह विषय सदन के सामने आ गया है। ज़ीरो आवर में ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। ...( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: पंजाब में अमरिन्दर सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए। …( व्यवधान) श्री चन्द्रकांत खैरे : अध्यक्ष महोदय, हम भी प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा से इस विषय पर अपने को सम्बद्ध करते हैं। … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Your names will be associated.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri J.S. Brar, you can speak now.
… (Interruptions)
12.26 hrs. (At this stage, Shri J.S. Brar and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.) …( व्यवधान)श्री मदन लाल खुराना (दिल्ली सदर):अध्यक्ष महोदय, मैंने १५ सदस्यों की ओर से लिखवाकर दिया है। मुझे एक सप्ताह हो गया।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: Please go back to your seats.
श्री किरीट सोमैया:अध्यक्ष महोदय, पंजाब में अत्याचार नहीं चलेगा।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : जब मैं आपको बोलने की इजाजत दूंगा, तब आप उनको उत्तर दीजिए। Let it come on record. … (Interruptions)
12.27 hrs. (At this stage, Shri J.S. Brar and some other hon. Members went back to their seats.) … (Interruptions)
MR. SPEAKER: I am going to permit you to speak because your notice is on the same issue which he has given. Now Shri Brar will speak.
...( व्यवधान)
श्री मदन लाल खुराना: अध्यक्ष महोदय, मैंने इस विषय पर बोलने के लिए लिखकर दिया है। …( व्यवधान) श्री किरीट सोमैया:अध्यक्ष महोदय, जिन सदस्यों ने पहले नोटिस दिया है, उन्हें पहले बोलने की इजाजत दी जानी चाहिए।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: There has been a practice in the House that during the ‘Zero Hour’, if the Speaker thinks proper, he can allow different leaders to speak. Therefore, within my rights I have permitted Shri J.S. Brar to speak. If you do not want the House to be continued, then it is different. उसके बाद मैं आपको इजाजत दूंगा। यदि आप चाहें, तो बोलें और यदि न चाहें तो मत बोलें। … (Interruptions)
12.28 hrs. (At this stage, Shri Prabhunath Singh and some other hon. Members came and stood on the floor near the Table.) … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : खुराना जी, आपका इसी विषय पर नोटिस है। मैं आपको इजाजत देने वाला हूं। यह मैंने आपको पहले भी बताया था। ...( व्यवधान) 12.29 hrs. (At this stage, Shri Prabhunath Singh and some other hon. Members went back to their seats.) डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :अध्यक्ष महोदय, हमने भी नोटिस दिया है। हम लोगों के नोटिस को क्यों नहीं माना जा रहा है। हम जनता का सवाल उठाना चाहते हैं। …( व्यवधान) … (Interruptions)
MR. SPEAKER: BJP is a responsible party. It is a major group in the House. They also have the responsibility of conducting the House. … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : कृपया अपनी-अपनी जगहों पर जाइए।
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Earlier, there were three Members to speak on this issue. Now only two Members will be there. After Shri Brar, Shri Khurana will speak. …( व्यवधान)अध्यक्ष महोदय : इनके बाद मैं आपको बोलने का मौका दूंगा।
…( व्यवधान)अध्यक्ष महोदय : यदि मेम्बर्स तय करना शुरू करेंगे कि कौन कब बोले तो कभी हाउस नहीं चलेगा। …( व्यवधान)अध्यक्ष महोदय : मैं आपको बोलने का मौका देने को तैयार हूं लेकिन आप जब चाहेंगे तभी मौका देना चाहिए, ऐसा कोई नियम नहीं है। …( व्यवधान)MR. SPEAKER: Please sit down. Let me give an opportunity to many Members to speak in the House. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Brar, you may bring your views on record.
… (Interruptions)
श्री जे.एस.बराड़:अध्यक्ष महोदय, इनके चीफ व्हिप ने जो बातें कही हैं, मैं केवल दो मिनट में उनका जवाब दूंगा।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : मैं आपको बाद में बोलने का चांस दूंगा,अभी कृपया आप बैठ जाइए।
…( व्यवधान)SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): Sir, he should be allowed to speak first..… (Interruptions) श्री मदन लाल खुराना:अध्यक्ष जी, पहले मेरी बात सुनी जाए। हम शांत रहते हैं, इसका मतलब हमें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा।…( व्यवधान)मैं एक हफ्ते से कह रहा हूं।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आपने बहुत बातें कही हैं, अब आप मेरी भी कुछ बात सुनेंगे।
…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप मेरी बात सुनेंगे कि मैं क्या कह रहा हूं। आप मेरी बात बिलकुल नहीं सुनेंगे, आप ही बोलते रहेंगे? खुराना जी, आप बहुत सीनियर मेम्बर हैं, आपका नोटिस मेरे पास है। आपने मेरे ध्यान में यह बात लाई। …( व्यवधान)श्री मदन लाल खुराना:अध्यक्ष महोदय, मैंने कभी ऐसा नहीं किया, लेकिन मैं एक हफ्ते से कह रहा हूं।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : मैं बराड़ जी के बाद आपको परमीशन दे रहा हूं।
…( व्यवधान)MR. SPEAKER: Shri Brar, do you mind speaking after him? He will speak now and then you may speak. … (Interruptions)
SHRI SATYAVRAT CHATURVEDI : Sir, you have called Shri Brar to speak first..… (Interruptions) अगर बराड़ जी को पहले नहीं बोलने दिया जाएगा तो हम इनमें से किसी को भी नहीं बोलने देंगे।…( व्यवधान)इनके किसी मंत्री को भी नहीं बोलने देंगे।…( व्यवधान) श्री मदन लाल खुराना:अध्यक्ष महोदय, मैं एक हफ्ते से कह रहा हूं।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I have permitted you, Shri Brar. Please go ahead.
… (Interruptions)
श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी :अगर बराड़ जी को नहीं बोलने दिया जाएगा तो आप में से कोई भी नहीं बोल पाएगा।…( व्यवधान)आप क्या समझते हैं।…( व्यवधान) श्री मदन लाल खुराना:अध्यक्ष महोदय, हम शांत बैठते हैं इसलिए हमें नहीं बोलने दिया जाएगा।…( व्यवधान)पहले मुझे बोलने दिया जाए।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : इनके बाद आपको बोलने का मौका दिया जाएगा।
…( व्यवधान)श्री मदन लाल खुराना:इन्होंने नोटिस नहीं दिया है।…( व्यवधान)
SHRI J.S. BRAR : Shri Khurana, I have given notice..… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : आप इन्हें बोलने दीजिए, इनके बाद मैं आपको भी बोलने की इजाजत दूंगा। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Please keep silence. I want to close this issue in the next three to four minutes. … (Interruptions)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:इसके बाद ये बोलेंगे? …( व्यवधान) फिर ये शोर मचाकर भाग जाएंगे।…( व्यवधान) MR. SPEAKER: please keep silence now.
… (Interruptions)
श्री जे.एस.बराड़:अध्यक्ष जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मुझे बोलने का मौका दिया। मैं इस सन्दर्भ में दो बुनियादी बातें कहना चाहता हूं।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : जरा सुनिये।
श्री जे.एस.बराड़: भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के बारे में कहा…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : केवल मि. बराड़ जो बोल रहे हैं, वही रिकार्ड पर जायेगा।
(Interruptions) * श्री जे.एस.बराड़:पंजाब में १९९७ से २००२ तक अकाली पार्टी का राज रहा, उसके बारे में यहां कुछ जिक्र किया है। मैंने विजय कुमार मल्होत्रा जी को सुना है…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : आप इस विषय पर मत बोलिये, जो विषय है, उस पर बोलिये।
श्री जे.एस.बराड़: मैं उस विषय में नहीं जाऊंगा। पहली बात मैं इस सन्दर्भ में यह कहना चाहता हूं कि …( व्यवधान) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:आप आज का जिक्र करो, जो आज कर रहे हैं। यह नहीं कि १९९७ से २००२ के बीच में क्या हुआ। आज यहां पर जो मैम्बरों ने कहा है, What has happened to it?…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : प्लीज बैठिये। विजय कुमार जी, आप भी बैठिये।
श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी : ये गरीबों की बात कहना चाहते हैं।
MR. SPEAKER: This is more than enough.
… (Interruptions)
* Not recorded श्री जे.एस.बराड़:मर्यादा और जुल्म से कुर्बानी का क्या ताल्लुक है। जो वाइल्ड एलीगेशंस लगाये गये हैं, हमें इनसे सर्टफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। हमारे दो कांग्रेस के प्रधानमंत्री टैरेरिज्म के शिकार हुए हैं, इनसे हमें कोई सर्टफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।…( व्यवधान) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:जो १९८४ में चार हजार आदमी मार दिये, उनका क्या हुआ? चार हजार सिखों को मार दिया, उसका जवाब दो। उसी वजह से आज बदला निकाल रहे हो? MR. SPEAKER: Please sit down.
… (Interruptions)
SHRI MADAN LAL KHURANA : 4000 Sikhs were killed.
श्री जे.एस.बराड़:जिस करप्शन का ये जिक्र कर रहे हैं, पंजाब की जनता ने पांच सालों में देखा है कि जिस तरह से नादिरशाह की तरह पंजाब को लूटा। अकाली पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी भी थी और २००२ के चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा और अकाली पार्टी का सफाया हुआ। यह बात मैं ऑन रिकार्ड कहना चाहूंगा। मैं यह बात कहना चाहता हूं कि डेढ़ वर्ष में भारतीय जनता पार्टी ने करप्शन का मुद्दा नहीं उठाया। अब चुनाव के मद्देनजर, क्योंकि चार प्रदेशों में चुनाव आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जो प्रैशर डाला गया है, उसकी वजह से बेबुनियाद और निर्मूल ये इल्जामात लगाये जा रहे हैं। मैं आपसे कहना चाहूंगा,Mr. Speaker, Sir, you are the custodian of this House. मैं दावे से और जिम्मेदारी से कह रहा हूं, क्योंकि मैंने उन्हें चुनाव में हराया है। प्रकाश सिंह बादल के परिवार और उनके लड़के को, जिनका ये जिक्र कर रहे थे। पहली बार स्टेट का मुद्दा होने के नाते मैं इनकी बात पर नहीं जाना चाहता। अगली बात मैं यह कहना चाहूंगा कि अभी पंजाब में मल्होत्रा साहब यह जान लें कि जितनी बादल की जायदाद, उनकी जमीन ८०-९० एकड़ है, हजारों किसान ऐसे हैं, जिनके पास इससे ज्यादा हैं, लेकिन आज भी दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर तारीन अकाली दल के नेता वे किस तरह से बन गये? डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा:आप किसी कोर्ट में केस लाओ, आप उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस डालो।…( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : अब समाप्त कीजिए।
श्री जे.एस.बराड़: उसकी तहकीकात पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री ने शुरू की है और अदालत की तरफ से यह वीडियो टेप्स जो हो रहे हैं, उसके लिए अदालत के आर्डर्स हैं। The law is taking its own course. अगर आपने सारा प्रदेश लूटा, नौजवान लूटे, उन्हें भड़काकर टैरेरिज्म अकाली दल और भाजपा ने पैदा किया। आज उसके कांसीक्वेंसेज, उनका सामना उन्हें करना होगा।The law is taking its own course. …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : अब मदनलाल खुराना जी को सुनिये। प्लीज बैठिये।
श्री मदन लाल खुराना:मैं अभी इस कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ रहा हूं। मेरे दो मुद्दे हैं। मेरा यह कहना है कि सांसद के घर पर उसके बंगले को पंजाब की सरकार की वजिलेंस जिस तरह से नाप रही है, कोई प्राइवेट होता…( व्यवधान) मेरा कहना है कि यह हिन्दुस्तान की पार्लियामेंट है, किसी एम.पी. के घर को नापना, पंजाब के किसी अकाली नेता के घर को नापना…( व्यवधान) दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री पर एक्साइज डिपार्टमेंट के १५ करोड़ रुपये बकाया हैं। श्री पवन कुमार बंसल: अध्यक्ष जी, आपको इन्होंने इसका नोटिस दिया है क्या?
MR. SPEAKER: I have received a notice on this.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : मदन लाल खुराना जी, आप बोलिये। आप रुक क्यों गये हैं ?
...( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: अध्यक्ष महोदय, यह कैसे बोलेंगे?आप इन लोगों को पहले बैठाइये।…( व्यवधान) श्री मदन लाल खुराना:अध्यक्ष महोदय, मेरा दूसरा मुद्दा यह है कि कैप्टन अमेरन्द्र सिंह ने १५ करोड़ रुपये सरकार के देने हैं। मेरे पास एक्साइज डिपार्टमैंट के आर्डर्स हैं। …( व्यवधान) He is a defaulter. मेरा यह कहना है कि कोई भी डिफॉल्टर मुख्यमंत्री नहीं हो सकता इसलिए उनको बर्खास्त किया जाये। …( व्यवधान)हमने फाइनेंस मनिस्टर को पत्र दिया है। उस पत्र की प्रतलपि मेरे पास है।…( व्यवधान)वे मुकदमा करके दिखाये।…( व्यवधान)हम उनकी सारी पोल खोलेंगे। ... ( व्यवधान )मेरे पास जो डाकूमैंट्स हैं, उसमें एक्साइज कमिश्नर के आर्डर्स भी हैं। …( व्यवधान) He is a defaulter. … (Interruptions) SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, are you permitting a debate on this issue?… (Interruptions) श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी :खुराना जी, आप वे पेपर टेबल पर रखिये। …( व्यवधान)आप जिन प्रमाणों की बात कर रहे हैं, उसे आप टेबल पर रखिये।…( व्यवधान) मदन लाल खुराना : मेरे पास प्रमाण हैं। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : क्या आप उसे ऑथेंटिकेट करते हैं ?
...( व्यवधान)
श्री मदन लाल खुराना: मैं उसे ऑथेंटिकेट करता हूं।…( व्यवधान)
श्री सत्यव्रत चतुर्वेदी :आप उसे टेबल पर रखिये। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Now, Shri Prabhunath Singh to speak.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : अगर आप चाहते हैं तो उसे आप ऑथेंटिकेट करके टेबल पर रखिये।
...( व्यवधान)
श्री मदन लाल खुराना: मैं इसकी फोटोस्टेट कापी टेबल पर रखता हूं। …( व्यवधान)इसमें संबंधित अधिकारियों के साइन किये हुए हैं। …( व्यवधान) SHRI BASU DEB ACHARIA : Sir, I would like to know whether he has authenticated the papers or not.… (Interruptions) MR. SPEAKER: This issue is over. Please sit down. I am going to the next issue. Shri Prabhunath Singh to speak now. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: I have permitted Shri Prabhunath Singh to speak.
gÉÉÒ ºÉiªÉµÉiÉ SÉiÉÖ´ÉænÉÒ :अध्यक्ष महोदय, आप इसे ऑथेंटिकेट करवाइये। …( व्यवधान) अध्यक्ष महोदय : मैंने उनको ऑथेंटिकेट करने के लिए कहा है।
...( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैंने प्रभुनाथ सिंह जी को बोलने की इजाजत दी है इसलिए अब वह बोलेंगे। ...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Except Shri Prabhunath Singh’s version, nobody else’s version will go on record. (Interruptions) * डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा : अध्यक्ष महोदय, उन्होंने १५ करोड़ रुपये एक्साइज डिपार्टमैंट के देने हैं। यहां पर वे प्रूफ रख दिये हैं। …( व्यवधान) SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, the papers that he referred to have not been authenticated by him.… (Interruptions) He has not authenticated the papers.… (Interruptions) अध्यक्ष महोदय : मैंने दूसरा विषय लिया है। इसलिए आप बैठ जाइये।
...( व्यवधान)
MR. SPEAKER: That is what I am going to check. Please sit down.
श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप बार-बार क्यों बोल रहे हैं ?…( व्यवधान)
SHRI BASU DEB ACHARIA : Sir, he should first authenticate the papers. He has not authenticated the papers.… (Interruptions) MR. SPEAKER: I am going to check it up.
श्री मदन लाल खुराना:हमने फाइनेंस मनिस्टर को जो पत्र दिया है, उसमें साइन किये हुए हैं। …( व्यवधान) SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Sir, kindly get the papers authenticated by him.
MR. SPEAKER: I will get it done from him. Please sit down.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Nothing on this subject should go on record because I have completed this issue. (Interruptions)* अध्यक्ष महोदय : मैं उनको रिक्वैस्ट कर सकता हूं।
...( व्यवधान)
* Not recorded डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: उन्होंने फाइनेंस मनिस्टर को जो पत्र दिया है, उसमें इन्होंने साइन किये हुए हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि इसकी जांच करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को सजा मिलनी चाहिए। …( व्यवधान) श्री रामजीलाल सुमन : अध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश में इनकी सहयोगी पार्टी क्या कर रही है, उसके बारे में भी ये बतायें। …( व्यवधान) श्री मदन लाल खुराना:उसमें कम्पीटेंट अथारिटी के साइन किये हुए हैं। …( व्यवधान) MR. SPEAKER: This issue has been completed. Shri Prabhunath Singh to speak now. Nobody else will be permitted to speak now. I am sorry. I am not prepared to permit you. … (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : प्रभुनाथ सिंह जी, आप क्यों नहीं बोल रहे ? मैंने आपको बोलने की इजाजत दी है। ...( व्यवधान)
श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, हम आपके माध्यम से सदन का ध्यान बिहार की तरफ आकर्षित करना चाहते हैं।…( व्यवधान) SHRI PAWAN KUMAR BANSAL : Mr. Speaker, Sir, Shri Madan Lal Khurana has not authenticated the papers. MR. SPEAKER: I am first getting it checked. क्या आपको दो मिनट पेशैंस नहीं है? … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Pawan Kumar Bansal, you are a very senior Member of the House. I am getting it checked. If the papers are not authenticated, he will have to authenticate them. That is the rule of the House. … (Interruptions)
श्री प्रभुनाथ सिंह : पूरे बिहार में इस समय स्थिति बद से बदतर हो गई है।…( व्यवधान) SARDAR SIMRANJIT SINGH MANN (SANGRUR): Mr. Speaker, Sir, I want to speak on this matter. MR. SPEAKER: That issue is over. I have completed that issue. Please take your seat. … (Interruptions)श्री पवन कुमार बंसल:अध्यक्ष महोदय, ये फिर वही बात करने जा रहे हैं जो इन्होंने १९८४ से पहले की थी। ये लोगों को भड़का रहे हैं, लोगों की भावनाओं को भड़का रहे हैं।…( व्यवधान)भारतीय जनता पार्टी के लोग एक बात पर लोगों को भड़का रहे हैं।…( व्यवधान)यह कहा जा रहा है कअगर यह बात हुई तो पंजाब के हालात बिगड़ जाएंगे।…( व्यवधान) SHRI J.S. BRAR : Mr. Speaker, Sir, he has used Bhindranwale’s name. This should be expunged. … (Interruptions) MR. SPEAKER: I will remove that from the record. If any sentence which has gone on record is indecent or not proper, I will remove it from the record. … (Interruptions)श्री पवन कुमार बंसल:इसका देश पर कितना प्रभाव पड़ सकता है, ये इसका हिसाब नहीं लगा रहे हैं।…( व्यवधान)