Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up An Airport In Maldaha Uttar Parliamentary Constituency, West ... on 22 September, 2020

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to set up an Airport in Maldaha Uttar Parliamentary Constituency, West Bengal -laid.

श्री खगेन मुर्मु (माल्दहा उत्तर): मैं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मालदा उत्तर पश्चिम बंगाल के विकास एवं सामरिक हित के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी एयरपोर्ट की स्थापना की ओर सरकार  का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं । मेरा संसदीय क्षेत्र अत्यंत पिछडा हुआ है यहां से आवागमन अत्यंत दुरूह होने के कारण व्यापार और आर्थिक गतिविधियां भी काफी सीमित मात्रा में हो पाती है । हमारे यहां से निकटतम हवाई अड्डा 190किलोमीटर की दूरी पर बागडोगरा में स्थित है जहां तक जाने में लगभग7 से 8 घंटे का समय लगता है । हमारा सबसे संसदीय क्षेत्र एक सीमा क्षेत्र होने के कारण राष्ट्र सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है । मैं अपने क्षेत्र मालदा के विकास के लिए सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपर्ण एयरपोर्ट की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से मांग करता हूं ।