Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Demand To Rename 22903 And 22904 Ac Superfast Express As Ashapura Express And To ... on 9 December, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Demand to rename 22903 and 22904 AC superfast Express as Ashapura Express and to start Kachchh and AC superfast express from Gandhidham station.

श्री राहुल रमेश शेवाले (मुम्बई दक्षिण-मध्य) :अध्यक्ष महोदय, धन्यवाद । मैं मुंबई के कच्छ प्रवासी संघ की एक महत्वपूर्ण मांग की ओर माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं । ट्रेन नंबर 22903 और22904 एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नाम से मुंबई बांद्रा टर्मिनल से भुज तक चलाई जा रही है । क्षेत्र के निवासियों की मांग है कि इस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नाम आशापुरा एक्सप्रेस रखा जाए । गुजरात के कच्छ क्षेत्र में देवी मां आशापुरा की पूजा की जाती है । देवी मां आशापुरा गुजरात के लोगों की पूज्यनीय और वंदनीय है । मुंबई से हजारों गुजराती तीर्थ यात्री प्रतिदिन देवी मां आशापुरा के दर्शन के लिए जाते हैं । … (व्यवधान) इसके साथ ही कच्छ एक्सप्रेस और एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए गांधीधाम स्टेशन से निकालना चाहिए । मेरी यह मांग है । धन्यवाद ।