Lok Sabha Debates
Regarding Accident Of Passenger Train With A School At Unmanned Railway Level ... on 25 July, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding accident of passenger train with a school at unmanned railway level crossing at Mau.
श्री वीरेन्द्र सिंह (भदोही) : महोदया, आज सुबह जैसे ही मैं अपने संसदीय क्षेत्र भदोही से आया, मुझे एक बहुत ही भीषण और दुखद दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूँ कि भदोही जनपद के मेरे संसदीय क्षेत्र के ओराई स्टेशन के करियर मऊ गाँव के पास एक मानव रहित रेलवे का फाटक है, जो पूर्वोत्तर रेलवे में आता है। वहाँ एक स्कूल बस पैसेंजर रेलगाड़ी से टकरा गई। अभी तक सात बच्चे मर गए हैं और बहुत सारे घायल हुए हैं। मैंने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम से बात की, वे वहाँ गए, वहाँ उन लोगों ने उसकी व्यवस्था की। मैंने वहाँ के जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु से भी बात की।
महोदया, मैं आपके माध्यम से निवेदन करना चाहता हूँ कि अभी मैंने इस घटना के बारे में गृह मंत्री जी को भी अवगत कराया, उन्होंने कहा कि मैं रेल मंत्री से इस विषय पर बात करूँगा, लेकिन इस दुखद दुर्घटना में मैं आपके माध्यम से व्यक्तिगत तौर पर प्रार्थना करता हूँ कि उन स्कूल के बच्चों के परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता के तौर पर सहायता देने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करें और मंत्रालय को भी निर्देशित करें। जो लोग घायल हैं, उनके लिए सुव्यवस्थित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मैं इस दुखद घटना के लिए निवेदनपूर्वक आपसे प्रार्थना करता हूँ। धन्यवाद।
माननीय अध्यक्ष : श्री भैरों प्रसाद मिश्र और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री वीरेन्द्र सिंह जी द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।
13.15 hours SUBMISSIONS BY MEMBERS.....Contd.