Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Issue Related To Recent Petition To Home Minister For Leniency For The Killer Of ... on 6 August, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Issue related to recent petition to Home Minister for leniency for the killer of the former Punjab Chief Minister late Shri Beant Singh.

श्री रवनीत सिंह (लुधियाना) : अध्यक्ष महोदया, हम सब इस हाउस में, चाहे आप हों या हम सब, इस देश की एकता और अखंडता की सौगंध खाकर काम करते हैं । मैं आज दुख: के साथ यहां खड़ा हूं, केवल इसलिए नहीं कि शहीद-ए-आज़म सरदार बेअंत सिंह मेरे ग्रेंड फादर थे, अपितु, वे इसी देश के पंजाब सूबे के चुने हुए मुख्यमंत्री थे । पंजाब में अमनचैन के लिए उन्होंने अपनी जान की शहादत दे दी । उनको बम से उड़ा दिया गया । लेकिन इसी हाउस के कुछ मैम्बर और मिनिस्टर होम मिनिस्टर के पास जाकर, जिसने चीफ मिनिस्टर को शहीद किया था, उसकी फांसी को माफ़ कराने के लिए होम मिनिस्टर और प्रज़िडेंट साहब के पास जा रहे हैं ।

         मैडम, बार-बार पंजाब का इम्तिहान मत लीजिए, क्योंकि बार-बार सरदार बेअंत सिंह पैदा नहीं होगा । पहले से ही रेफरेंडम 20-20 चल रहा है, जिसमें… *आग में घी डालने का काम कर रहा है । इनको पंजाब से और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए ।…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष: किसी पर आरोप-प्रत्यारोप कुछ रिकॉर्ड में नहीं जाएगा ।

… (Interruptions)… *