Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Give Special Status To The Road Between Betia-Narkatiaganj And Bhitharwa ... on 30 August, 2001

Title : Need to give special status to the road between Betia-Narkatiaganj and Bhitharwa in Bihar and provide funds for its proper maintenance.

श्री मंजय लाल (समस्तीपुर): अध्यक्ष महोदय, बिहार राज्य के पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत भितहरवा आश्रम अति महत्वपूर्ण आश्रम है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने "चम्पारण किसान सत्याग्रह"के समय उक्त आश्रम की स्थापना की थी । वह आश्रम आज सब के लिए महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बन गया है। महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा रखने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का प्रतिवर्ष वहां आना-जाना होता रहता है। इसके अतरिक्त बड़ी संख्या में पर्यटकों का भी आवागमन होता है। किन्तु उक्त आश्रम में पहुंचने के लिए बेतिया से नरकटियागंज एवं नरकटियागंज से भितहरवा सड़क की स्थिति अति दयनीय है। श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों को भितहरवा आश्रम तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । अत: भूतल परिवहन विभाग, भारत सरकार से अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक प्रसिद्ध आश्रम तक पहुंच पथ को विशेष दर्जा देकर उसके निर्माण हेतु आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें । धन्यवाद ।