Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Include Saharanpur In Uttar Pradesh In The List Of Smart Cities . on 6 August, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to include Saharanpur in Uttar Pradesh in the list of Smart Cities .

श्री राघव लखनपाल (सहारनपुर) : अध्यक्ष महोदया, भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच का परिणाम था कि सौ नये स्मार्ट सिटीज़ का विकास पूरे भारत में होना है और इसी के चलते उत्तर प्रदेश में 13 ऐसी स्मार्ट सिटी विकसित होनी हैं। प्रथम चयन प्रक्रिया में सहारनपुर तीसरे नंबर पर सिलेक्ट हुआ है। सहारनपुर तीन प्रदेशों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, उत्तराखण्ड,हिमाचल और हरियाणा। सहारनपुर औद्योगिक दृ­िट से जाना-माना शहर है,का­ठकला उद्योग या होज़री उद्योग या वहां एशिया का बहुत बड़ा कपड़ा मार्किट रायवाला के नाम से प्रसिद्ध है। पास में ही सिद्धपीठ शाकुम्बरी देवी माता जी का मंदिर है। हर तरह से, इलाहाबाद के बाद अगर देखा जाए तो सहारनपुर में बहुत चौड़ी सड़कें हैं और सभी संसाधनों से सम्पन्न है। इसलिए मेरा आपके माध्यम से सरकार से दो अनुरोध है, पहला है, स्मार्ट सिटीज़ विकसित करने का जो पहला चरण है जिसमें20 शहरों को विकसित किया जाना है,उसमें सहारनपुर को भी शामिल किया जाए। दूसरा, स्मार्ट सिटी योजना का जो कार्यदल है, जिसका नगर-निगम क्षेत्र में अध्यक्ष नगर आयुक्त को बनाया गया है और नगर पालिका क्षेत्र में जिला अधिकारी को बनाया गया है, मेरा यह मानना है कि जिस प्रकार से जिला निगरानी समिति का अध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद होता है,उसी प्रकार से स्मार्ट सिटी योजना कार्यदल का अध्यक्ष भी सांसद होना चाहिए, क्योंकि जब तक लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज नहीं रखी जाएगी, तब तक जनता की आवाज नहीं पहुंच पाएगी। आपके माध्यम से मेरे सरकार से ये दोनों निवेदन हैं।

माननीय अध्यक्ष:   श्री अजय मिश्रा टेनी और श्री सुधीर गुप्ता को श्री राघव लखनपाल द्वारा उठाए गए वि­ाय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।