Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up A Passport Seva Kendra In Mainpuri District, Uttar Pradesh. on 19 July, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to set up a Passport Seva Kendra in Mainpuri district, Uttar Pradesh.

 

श्री तेज प्रताप सिंह यादव (मैनपुरी): सरकार की योजना देश में प्रत्येक प्रधान डाकघर के 50 किलोमीटर के दायरे में नागरिकों को पासपोर्ट सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने की है । विदेश मंत्रालय ने डाक विभाग के सहयोग से देश में डाकघरों में 251 पासपोर्ट केंद्र खोलने का निर्णय लिया है । लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का नाम इस सूची में नहीं है ।

         मैनपुरी से हजारों लोग विदेश यात्रा के लिए जाते हैं, स्टडीज के लिए हमारे युवक जाते हैं और बिजनेस के लिए भी जाते हैं । इन देशों में जाने के लिए लोगों को पासपोर्ट बनवाना पड़ता है। मैनपुरी में पासपोर्ट कार्यालय नहीं होने की वजह से लोगों को लखनऊ जाना पड़ता है, जो काफी दूरी पर है ।

         सरकार से मेरी मांग है कि एक पासपोर्ट सेवा केंद्र मैनपुरी में खोला जाये, जिससे आसपास के इटावा, कन्नौज जिलों को भी फायदा मिलेगा और यहां के लोगों के समय और धन की बचत होगी।