Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Sanction Jabalpur-Damoh-Panna-Khajuraho Railway Line Project- Laid. on 25 August, 2004

Title: Need to sanction Jabalpur-Damoh-Panna-Khajuraho railway line project- Laid.

श्री चन्द्रभान सिंह (दमोह) : अध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र दमोह, मध्य प्रदेश के अंतर्गत जबलपुर-दमोह-पन्ना/खजुराहो रेल लाइन हेतु रेलवे द्वारा सर्वे करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति रेलवे द्वारा प्रदान नहीं की गयी है, इस रेल लाइन के निर्माण से जबलपुर से दमोह रेलवे स्टेशन की दूरी २०० कि०मी० के बजाय १०० कि०मी० रह जायेगी और दमोह से पन्ना/खजुराहो की दूरी ३०० कि०मी० के बजाय केवल १०० कि०मी० रह जायेगी, जिससे यात्रियों/क्षेत्र के नागरिकों को उपरोक्त दूरी को तय करने में कम समय लगेगा और उनके समय की बचत होगी तथा यात्री भाड़े में भी लाभ होगा। इस रेल लाइन के निर्माण हेतु क्षेत्र की जनता काफी समय से मांग करती आ रही है।

अत: मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री महोदय से आग्रह करना चाहता हूं कि उपरोक्त रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।