Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Authorize State Government Of Maharashtra To Export Surplus ... on 2 August, 2001

Title: Need to authorize State Government of Maharashtra to export surplus agricultural produce -Laid.

श्री अनंत गुढे (अमारवती):महाराष्ट्र कृषि प्रधान राज्य है। महाराष्ट्र में कपास का भारी मात्रा में उत्पादन होता है और राज्य सरकार द्वारा एकाधिकार योजना के अन्तर्गत कपास की खरीदारी होती है। कपास के साथ साथ सोयाबीन व प्याज का भी काफी मात्रा में उत्पादन होता है।

कृषि उपज को निर्यात के लिए केन्द्र सरकार हर साल अनुमति प्रदान करती है लेकिन वक्त पर निर्यात की अनुमति न मिलने के कारण किसानों को प्याज और सोयाबीन के उचित दाम नहीं मिल पाते। इसीलिए वक्त पर राज्य का सरप्लस कृषि उत्पाद निर्यात के लिए अनुमति देने के अधिकार राज्य सरकार को प्रदान किए जाएं ताकि वक्त पर निर्यात हो सके।