Lok Sabha Debates
Regarding Problems Being Faced By Indians In Nepal. on 3 August, 2006
> Title : Regarding problems being faced by Indians in Nepal.
श्री रवि प्रकाश वर्मा (खीरी) : सभापति महोदय, एक बड़े संघर्ष के बाद नेपाल में प्रजातंत्र की बहाली हुई है और वहां पर श्री गरिजा प्रसाद कोइराला के नेतृत्व में सात राजनीतिक दलों ने सत्ता सम्भाली है। भारत सरकार ने भी इस प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और नेपाल के लिए १००० करोड़ रुपए की सहायता भी दी है। लेकिन दुखद स्थिति यह है कि वहां जो सरकार बनी है, उसमें माओवादियों का प्रतनधित्व नहीं है। हालांकि उन्होंने तीन महीने के लिए वहां सीज़फायर की घोषणा की है। लेकिन वहां जो हिन्दुस्तानी कारोबार कर रहे थे और रह रहे थे, उन्हें नेपाल से चले जाने का अल्टीमेटम दिया है। माओवादियों ने उन्हें २४ घंटे की मोहलत देते हुए कहा है कि अगर इस बीच उन्होंने नेपाल को नहीं छोड़ा तो उन पर हमले किए जाएंगे। इस पर वहां जो हिन्दुस्तानी रह रहे हैं और कारोबार कर रहे हैं, उन्होंने भारतीय राजदूत मि. मुखर्जी से सम्पर्क किया है और बात की है। मुखर्जी साहब ने हमारे गृह मंत्रालय से बात की है, लेकिन भारत सरकार ने इस सम्बन्ध में अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की है। मैं कहना चाहता हूं कि वहां अतिशीघ्र इस माहौल को खराब होने से रोकने के लिए हमारी सरकार को पहल करनी चाहिए, जिससे वहां बसे हुए हिन्दस्तानियों की सुरक्षा हो सके।
SHRI P.S. GADHAVI (KUTCH): Sir, I want to associate myself with the hon. Member on this issue.
श्री राम कृपाल यादव (पटना) : सभापति महोदय, इस विषय पर मैं भी अपने आपको सम्बद्ध करता cÚÆ[R92] ।