Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Alleged Gangrape In Bulandshahr, Uttar Pradesh. on 1 August, 2016

Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding alleged gangrape in Bulandshahr, Uttar Pradesh.

श्री भोला सिंह (बुलंदशहर) : अध्यक्ष महोदया, एक बड़ी दयनीय और दर्दनाक घटना मेरे लोक सभा क्षेत्र, बुलंदशहर में हुई है और जिसने पूरे देश को शर्मसार किया है, उसको मैं आपके माध्यम से सदन के सामने लाना चाहता हूँ।

          महोदया, शाहजहांपुर का एक परिवार, नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा था, रास्ते में कुछ गुंडों ने उनको रोक कर, पूरे परिवार को बंदी बना कर उनकी बहन और माँ के साथ बलात्कार किया और उनको कई घंटे बंदी बना कर रखा। महोदया, उत्तर प्रदेश शासन में इसके अलावा बहुत सारी घटनाएं हो रही हैं। 15 मार्च, 2015 से ले कर अभी तक बलात्कार की 2752 घटनाएं हो चुकी हैं।           हत्या की 1246 घटनाएँ हो चुकी हैं, गुंडागर्दी की 8153 घटनाएँ हो चुकी हैं। ...(व्यवधान) ये घटनाएँ करने वाले लोग प्रदेश सरकार के संरक्षण में काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के दबाव में वहाँ पुलिस प्रशासन कार्य नहीं कर पा रहा है। प्रदेश सरकार का संरक्षण गुंडों के साथ में है। ...(व्यवधान) अध्यक्ष महोदया, ऐसे में प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन दबाना चाह रही है। ...(व्यवधान) मुख्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। माननीय समाजवादी पार्टी के मुखिया जी यहाँ सदन में मौजूद हैं। मैं आग्रह करूँगा कि उन्हें मुख्य मंत्री जी का इस्तीफा लेना चाहिए क्योंकि प्रदेश के हालात बड़े गंभीर हैं। गुंडागर्दी से, लूटपाट से पूरा प्रदेश शर्मसार है। ...(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :

 
श्री भैरों प्रसाद मिश्र,   श्री चन्द्र प्रकाश जोशी,   श्री सुधीर गुप्ता,   श्री रोडमल नागर,   श्री रविन्दर कुशवाहा,   कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल,   श्री जगदम्बिका पाल,   श्री कीर्ति वर्द्धन सिंह,   श्री देवेन्द्र सिंह भोले,   श्री शरद त्रिपाठी,   श्री विनोद कुमार सोनकर,   श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं   श्री केशव प्रसाद मौर्य को श्री भोला सिंह द्वारा उठाए गए वि­षय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।