Lok Sabha Debates
Regarding Measures To Prevent Flood In Rapti River In Domariyaganj ... on 10 February, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding measures to prevent flood in Rapti river in Domariyaganj Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh-laid.
श्रीजगदम्बिकापाल (डुमरियागंज):मेरे संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज (उत्तर प्रदेश) में राप्ती नदी में बाढ़ की समस्या लगातार बनी हुई है । पिछले वर्ष के दौरान जुलाई और अगस्त के महीनों में बाढ़ की गंभीर स्थिति थी । पिछले कई वर्षों में राप्ती नदी में बाढ़ की स्थिति बनी रही । सीमा के पास विभिन्न जिलों के निवासियों के लिए नदी में बाढ़ एक वार्षिक समस्या बन रही है । यह एक पहचाना हुआ मुद्दा है कि बाढ़ नदी के ऊपरीजलग्रहण क्षेत्रों में भरी वर्षा के कारणहोती है, जो मुख्य रूप से नेपाल में स्थित है । नेपाल के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं ।यह कहा जाता है कि हमारा पड़ोसी के साथ रोटी-बेटी का रिश्ता है । भारत ने नेपाल के साथ द्विपक्षीय बातचीत में बाढ़ और जल प्रबंधन के बारेमें भी बात की है । सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ बाढ़ के नियंत्रण, शमन और सीमानदियों पर नदी प्रबंधन के उद्देश्य से Flood Management and Border Areas Programme (FMBAP) भी लागू किया है । सरकार से मेराविनम्र अनुरोध है कि भविष्य में बाढ़ की समस्या से बचने के लिए, नेपाल सरकार के सहयोग से, राप्ती नदी पर अपेक्षित बाढ़ नियंत्रण अवसंरचना का निर्माण सुनिश्चित करें ।