Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Inter-Link Narmada-Mahi Rivers In Madhya Pradesh. on 8 February, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to inter-link Narmada-Mahi rivers in Madhya Pradesh.

 

श्रीमती सावित्री ठाकुर (धार) ः मेरे लोक सभा क्षेत्र धार महू से पवित्र माही नदी का उद्गम हुआ है। इसका उल्लेख पुराणों में भी है, जिससे इसकी प्राचीनता का पता चलता है। मध्य प्रदेश एवं गुजरात के बहुत बड़े क्षेत्र पर विशेष रूप से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसानों की जमीन को सिंचित करती है। यह नदी आज अपने उद्गम स्थल से लुप्त होने के कगार पर है।

          माही-नर्मदा नदियों के बीच स्थित धार महू लोक सभा क्षेत्र का एक बहुत बड़ा भाग नर्मदा सिंचाई परियोजनाओं से वंचित है। यदि नर्मदा-माही को नर्मदा से मनावर-गंधवानी होते हुए सरदारपुर विधान सभा के माही उद्गम स्थल मिंडा तक एक बड़ी योजना बनाकर जोड़ा जाता है तो विशेष अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।