Lok Sabha Debates
Regarding Quality Of The Roads And Overbridges Constructed. on 28 March, 2017
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding quality of the roads and overbridges constructed.
श्री शेर सिंह गुबाया (फ़िरोज़पुर) : सभापति महोदय, मैं पब्लिक इंट्रेस्ट का एक महत्वपूर्ण विषय उठाना चाहता हूं। लोक निर्माण विभाग द्वारा जो रोड एवं ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, उनके बारे में मैं हाउस का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं। जो रोड एवं ब्रिज बनते हैं, उसके बाद ठेकेदार पेमेंट लेकर चला जाता है। होता यह है कि उस रोड पर बड़े-बड़े खड्डे पड़ जाते हैं और जब कोई अनजान या नई व्यक्ति गाड़ी लेकर उस रास्ते से जाता है तो गाड़ियों में इतना जम्प होता है कि या तो गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है या गाड़ी उलट जाती है। ऐसे ही, मुक्तसर रोड पर दो नौजवान रात में शादी के बाद घर वापस आ रहे थे। रोड ठेकेदार की लापरवाही एवं महकमे की लापरवाही की वजह से उनकी गाड़ी पलट गयी और दोनों नौजवानों की मौत हो गयी। मैं चाहता हूं कि जब ऐसी रोड बनती है या ओवरब्रिज बनता है तो कम से कम पांच साल तक ठेकेदार और सीनियर अफसरों की जिम्मेदारी लगानी चाहिए, ताकि ऐसे एक्सीडेंट्स न हो सकें और कीमती जानें न जाएं। यह एक बहुत ही संवेदनशील बात है। इसे केन्द्र सरकार द्वारा लागू किया जाना चाहिए।
श्री भैरों प्रसाद मिश्र एवं कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री शेर सिंह गुबाया द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।