Lok Sabha Debates
Need To Provide Benefits Of Crop Insurance Scheme To The Farmers Directly In ... on 2 August, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to provide benefits of Crop Insurance Scheme to the farmers directly in Yavatmal-Washim Parliamentary constituency of Maharashtra.
श्रीमती भावना पुंडलिकराव गवली (यवतमाल-वाशिम) :अध्यक्ष महोदया, आपने मुझे किसानों की फसल बीमा योजना के बारे में बोलने का मौका दिया, इसके लिए धन्यवाद। पहले मैं प्रधान मंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगी कि वे इस योजना में जिस प्रकार बदलाव लाए हैं। इससे 2016-2017 में किसानों को बहुत अच्छा फायदा होने वाला है।
आपको पता है कि महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों को बहुत ज्यादा दिक्कतें हुई हैं। वहां सूखा होने के कारण किसानों के हाथ फसल नहीं लग पाई है। तकरीबन तीन साल से वहां के किसान बहुत दिक्कत में हैं और काफी समस्याओं को झेल रहे हैं। वहां फसल बीमा का जो मुआवजा मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाया है। उसके लिए जिस प्रकार सर्वे किया गया है, मुझे लगता है कि वह ठीक से नहीं हुआ। राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी की जो रिपोर्ट दी है, 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी की रिपोर्ट आई है। एक तरफ 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी की रिपोर्ट आती है और दूसरी तरफ फसल बीमा योजना का रैंडम पद्धित से जो सर्वे होता है, अगर दोनों को देखें तो किसानों को मदद नहीं मिल पाई है।
श्री चन्द्र प्रकाश जोशी, श्री सुधीर गुप्ता, श्री रोड़मल नागर, श्री अरविंद सावंत, श्री विनायक भाऊराव राऊत, श्री चन्द्रकांत खैरे, श्री प्रतापराव जाधव, श्री राहुल शेवाले, श्री कृपाल बालाजी तुमाने, श्री संजय हरिभाऊ जाधव, श्री श्रीरंग आप्पा बारणे और कॅंवर पुष्पेन्द्र सिंहको श्रीमती भावना पुंडलिकराव गवली द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।