Lok Sabha Debates
Issue Regarding National Crop Insurance Scheme. on 30 November, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title : Issue regarding National Crop Insurance Scheme.
श्री रामदास सी. तडस (वर्धा) : अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से माननीय कृिष मंत्री जी का ध्यान किसानों की जीवनदायी महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना की ओर आकृष्ट करते हुए कहना चाहता हूं कि यह योजना कृषकों के लिए वरदान बनकर आई है।...(व्यवधान) HON. SPEAKER: Please do not disturb like this. This is not fair.
… (Interruptions)
श्री रामदास सी. तडस : अध्यक्ष महोदया, इसको सफलता के धरातल पर लाने हेतु अत्यधिक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है।...(व्यवधान) अभी जिला स्तर पर कृिष विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से इसका प्रसार किया जा रहा है, किन्तु इस योजना के प्रचार के लिए ग्रामीण स्तर पर कैम्प, प्रभातफेरी आदि का आयोजन करने की आवश्यकता है।...(व्यवधान) HON. SPEAKER: Saumitra Khan, do not do that. वे भी आपके कॅलीग हैं, वे भी अपने क्षेत्र के लोगों की आवाज उठा रहे हैं। Please do not do that. … (Interruptions)
श्री रामदास सी. तडस : अध्यक्ष महोदया, विज्ञापन एवं प्रादेशिक भाषा के माध्यम से प्रचार करने से किसानों को इस योजना के बारे में जानकारी मिल पाएगी, जिससे किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर पाएंगे।...(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : इस तरह आवाज करना अच्छी बात नहीं है।
…( व्यवधान)
श्री रामदास सी. तडस : फलस्वरूप किसानों की आत्महत्या को रोक पाने में सरकार को सफलता मिल पाएगी। ...(व्यवधान) महोदया, मैं इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं कृिष मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।...(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष:
कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल, श्री भैरों प्रसाद मिश्र, श्री सुधीर गुप्ता, श्री चन्द्र प्रकाश जोशी एवं श्री हरीशचन्द्र उर्फ हरीश द्विवेदी को श्री रामदास सी. तडस द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है। …( व्यवधान)
HON. SPEAKER: Shri Bhartruhari Mahtab – Not present. Shri P.K. Biju – Not present.
Shri Rajeev Satav – Not present.