Lok Sabha Debates
Request To Remove The Caste Of Lambada, Yerukala And Yanadi From St List. on 11 December, 2019
Seventeenth Loksabha p> Title: Request to remove the caste of Lambada, Yerukala and Yanadi from ST list.
श्री सोयम बापू राव (आदिलाबाद): सर, मेरा मुद्दा यह है कि तेलंगाना राज्य के 50-60 हजार आदिवासी लोगों ने दिनांक 9.12.2019 को इधर आ कर मीटिंग की है । मीटिंग में उनकी यह मांग थी कि वर्ष 1976 में इमरजेंसी पीरियड था और उस इमरजेंसी पीरियड में तीन जातियों, लम्बाड़ा,येरूकला और यानादि को एसटी में मिला दिया गया । उनकी मांग थी कि उनको एसटी कैटेगरी से निकाला जाए । हम उनकी मांग को पूरा करने के लिए सरकार से विनती कर रहे हैं । उनको एसटी कैटेगरी में बिना प्रॉसेस के मिलाया गया है । आज आदिवासियों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है, उनको नौकरी मिले, शिक्षा मिले ।
मैं आपके माध्यम से सरकार से विनती करना चाहता हूं कि वहां के आदिवासियों के साथ न्याय किया जाए ।